
'Mismatched'फेम रोहित सर्राफ अपनी चॉकलेटी इमेज के चलते काफी पॉपुलर हैं। कुछ वक्त पहले वो सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में भी नजर आए थे और फिल्म के गाने पनवाड़ी में उनके डांस मूव्स काफी वायरल हुए थे। फिलहाल एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। खबरों की मानें तो रोहित लापता लेडीज फेम प्रतिभा रांटा को गुपचुप तरीके से डेट कर रहे हैं। दोनों साथ में वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' में नजर आने वाले हैं और इसी बीच इनका रिश्ता भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले एक साल से सीक्रेट रिलेशनशिप में हैं, लेकिन अभी अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं करना चाहते हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लापता लेडीज की जया यानी प्रतिभा रांटा, रोहित सर्राफ को डेट कर रही हैं। दोनो को पिछले साल निखिल आडवाणी की दीवाली पार्टी में साथ स्पॉट किया गया था और दोनों पार्टी में ट्विनिंग करते नजर आए थे। इसके बाद इनकी डेटिंग की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, अब इनकी वेब सीरीज के अनाउंसमेंट के बीच कपल की डेटिंग न्यूज ने एक बार फिर से तूल पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले एक साल से डेट कर रहे हैं और दोनों के बीच काफी अच्छा कम्फर्ट लेवल है। हालांकि, अभी कपल रिश्ते को ऑफिशियल करने में जल्दबाजी नहीं करना चाहता है। बता दें कि रोहित और प्रतिभा या उनकी टीम ने अभी इनके रिश्ते पर कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। बता दें कि रोहित का नाम उनकी को-स्टार प्राजक्ता कोहली के साथ जुड़ चुका है। हालांकि, प्राजक्ता की अब शादी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें- 'लापता लेडीज' के अलावा इन शोज में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा, जानें कैसे बनी नेशनल क्रश

रोहित और प्रतिभा प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' में नजर आने वाले हैं। ये वेब सीरीज संजीव सान्याल की नॉन फिक्शनल बुक 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' पर बेस्ड है और हाल ही में इसे अनाउंस किया गया है।
यह भी पढ़ें- कौन हैं लापता लेडीज में जया का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस, कैसे मिला किरण राव की फिल्म में चांस?
रोहित और प्रतिभा की डेटिंग की खबरें फिलहाल सुर्खियां बटोर रही हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा तो इसे शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।