कहते है जोड़िया ऊपर वाला बनता है और कुछ लोग एक-दूसरे के लिए ही बने होते हैं। बॉलीवुड के कई कपल इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। इसमें अनिल कपूर और सुनीता कपूर की लव स्टोरी भी शामिल है। अपने प्यार को साबित करने के लिए अनिल कपूर ने अपनी शादी की 36 वीं सालगिरह पर कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। जिसमें कपल की कुछ पुरानी और कुछ नई तस्वीरें शामिल है। जी हां उन्होंने अपनी और सुनीता कपूर की शादी की कुछ थ्रोबैक तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीरों में अनिल और सुनीता को दूल्हा और दुल्हन के रूप में दिखाई दे रहे हैं, उनके माता-पिता दाईं ओर हैं जबकि वे कुछ रस्में कर रहे हैं। तस्वीर में अनिल की बहन रीना मारवाह भी हंसती हुई दिखाई दे रही हैं।
अनिल कपूर ने तस्वीरों को शेयर करके कैप्शन में लिखा: "कैसे 19 मई हमारे जीवन का सबसे अच्छा दिन बन गया! मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को अपनी पत्नी बनने के लिए प्रपोज किया और कहा ... हमारी शादी में देरी हो सकती है क्योंकि मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि क्या मैं उस तरह से उसकी देखभाल कर सकता हूं जिस तरह वह उसकी हकदार थी और वह सब कुछ दे सकता हूं जो वह कभी सपने में भी देख सकती थी। … बहुत कम समय में, मुझे एक घर खरीदने और खाना पकाने के लिए खर्च करने में सक्षम होने की आवश्यकता थी। मैं बस उसके योग्य बनना चाहता था।''
इसे जरूर पढ़ें: शादी के 36 साल बाद अनिल कपूर ने बताया कैसे किया था सुनीता को प्रपोज, पुरानी तस्वीरों संग जानें लव स्टोरी
बाद में अपनी पोस्ट में, अनिल कपूर ने याद किया कि कैसे सुनीता कपूर को गलियों में जाते हुए देखा करता था। उन्होंने लिखा: "हमने 19 मई को सभी बाधाओं को तोड़कर शादी कर ली थी .... मुझे अभी भी याद है जब मैंने अपनी शादी के दिन उसके घर में प्रवेश किया था और अपनी दुल्हन को देखा था, वह मुस्कुरा रही थी और मेरी आंखों में आंंसू थे ... आंसू खुशी के थे लेकिन साथ ही घबराहट भी थी। मेरा मतलब है कि यह मेरी शादी का दिन था! हमारी शादी की प्लानिंग बनाई गई थी और एक दिन के भीतर इसे अंजाम दिया गया था, और हां, हमारी शादी धूमधाम से नहीं हुई थी और हनीमून भी नहीं हो सकता था, जिसके बारे में वह मुझे चिढ़ाती थी, लेकिन फिर भी ये सबसे अच्छी बात है जो मेरे साथ हुई।"
एक कपल के रूप में अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए, अनिल कपूर ने अपने पोस्ट में लिखा, “यह अब हमारे लिए कभी नहीं था और मुझे खुशी है कि हमने उस दिन कदम उठाया और अपनी लाइफ को एक साथ शुरू किया। कई लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि इतनी जल्दी शादी करना, मेरे करियर के लिए बुरा हो सकता है, लेकिन मैं जानता था कि मैं उसके बिना एक और दिन नहीं रह सकता हूं और वह मेरी तरफ से यह सब चाहती थी। हमारे लिए यह कभी भी करियर या प्यार नहीं था। यह हमेशा प्यार और करियर था।''
अनिल कपूर ने पोस्ट पर साइन करते हुए कहा, “मैं अंत में यह नहीं कहूंगा कि हम हमेशा खुशी से रहते थे क्योंकि हमारी लवस्टोरी अंत के करीब नहीं है। हमारे पास अभी भी एक साथ शेयर करने के लिए बहुत प्यार है, हमेशा के लिए। शादी की सालगिरह मुबारक। मेरे जीवन का प्यार, मेरी पत्नी सुनीता।''
उनकी फैमिली के कई सदस्यों और दोस्तों ने कमेंट करके पोस्ट पर रिएक्शन दिया। बेटी सोनम कपूर ने लिखा, "बुआ आप इतनी उत्साहित और खुश लग रही हैं।" भाई संजय कपूर शिकायत करने के लिए तैयार थे, "तस्वीर में मुझे काटने के लिए धन्यवाद।"
इसे जरूर पढ़ें: सुनीता कपूर ने अनिल कपूर के साथ इस तरह मनाया था अपना हनीमून!
अनिल कपूर एक बॉलीवुड एक्टर है और उनकी वाइफ सुनीता कपूर एक फैशन डिजाइनर है। अनिल कपूर और सुनीता कपूर की मुलाकात 1984 की फिल्म 'मेरी जंग' के सेट पर हुई थी, वहीं से दोनों को प्यार हो गया था। अनिल औरसुनीता कपूरकेे 3 बच्चे हैैैंं।अनिल और सुनीता कपूर की बेटी सोनम कपूर एक फेमस बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनकी दूसरी बेटी रिया एक फिल्म निर्माता है। रिया ने साल 2010 में अपनी बड़ी बहन सोनम कपूर और अभय देओल की फिल्म 'आयशा' को प्रोड्यूस किया था। इसके अलावा रिया सोनम की फिल्म 'खूबसूरत' और 'वीरे दि वेडिंग' को भी उन्होंने प्रोड्यूस किया हैं। वह बहन सोनम के साथ एक अपिरल ब्रांड रेसन चलाती है। बड़ी बहन सोनम की ज्यादातर ड्रेसेस वे खुद ही डिजाइन करती हैं। इस कपल के बेटे हर्षवर्धन कपूर भी है जो बॉलीवुड में एक्टर हैं।हर्ष ने 2018 में फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उसके बाद में वह विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म 'भावेश जोशी सुपरहीरो' में दिखाई दिए। इसके अलावा उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्म 'बॉम्बे वेलवेट' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया।
Image Credit: Instagram.com (@anilskapoor)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों