अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग डॉक्यूमेंट्री ने रिलीज होते ही खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इस डॉक्यूमेंट्री की शुरुआत आरती के साथ होती है। वहीं वीडियो में नीता अम्बानी जामनगर की खूबसूरती को बयां कर रही होती हैं। डॉक्यूमेंट्री में अनंत अम्बानी और राधिका मेर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी की झलकियां दिखाई गई हैं।
नीता अंबानी ने इस डॉक्यूमेंट्री में जामनगर की खूबसूरती को पेश करने के साथ इसमें क्लासिकल नृत्य करते हुए भी नजर आई हैं। गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में बॉलीवुड के हर उन सितारों की उपस्थिति देखने को मिली जो अनंत और राधिका के फंक्शन में उन्हें आशीर्वाद देने जामनगर पहुंचे थे। इसके अलावा, अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे कई बड़े चेहरे लोगों का ध्यान आकर्षित करते नजर आए हैं।
अनंत-राधिका की डॉक्यूमेंट्री में क्या है खास?
View this post on Instagram
डॉक्यूमेंट्री में जामनगर के ऐतिहासिक स्थल, भारतीय कला-संस्कृतियों के साथ राजसी महल को भी बेहद खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। नीता अंबानी इसमें जामनगर की खूबसूरती और भारतीय कल्चर को एक्सप्लेन करती नजर आ रही हैं। डॉक्यूमेंट्री में भारतीय संस्कृति और परंपराओं को भी दिखाया गया है। अनंत और राधिका की प्री वेडिंग फंक्शन की यह डॉक्यूमेंट्री जियो सिनेमा पर रिलीज हुई है। आप विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे यूट्यूब पर भी देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-अनंत अंबानी की शादी की वो डिटेल्स जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते...
बेटे अबराम के साथ पूजा करते दिखे शाहरुख
सामने आए डॉक्यूमेंट्री की वीडियो में ऐश्वरया, अभिषेक और अराध्या ढोल के ताल पर थिरकते नजर आए। वहीं अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी फंक्शन को एंजॉय करते दिखें। वहीं, अंत में महाआरती के समय शाहरुख खान अपने छोटे बेटे अबराम और पत्नी गौरी के साथ पूजा करते नजर आए।
इसे भी पढ़ें-राधिका मर्चेंट के हर लुक में छिपी है कोई न कोई खासियत, जानें इनके रोचक तथ्य
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों