12 जुलाई को आखिरकार अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट शादी के बंधन में बंध गए। दुनिया भर में इससे शादी की काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। शाही शादी देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। शादी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड एक्टर, राजनेता और न जाने कितने विदेशी मेहमान शामिल हुए। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार छाया हुआ है। वहीं अंबानी फैमिली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसे देखने के बाद लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
राधिका मर्चेंट ने शांतेरी नायक से लिया आशीर्वाद
The elderly lady here is Mrs.Shanteri Nayak,owner of Cafe Mysore,a very popular South Indian eatery in Matunga,Mumbai.
— Lotus 🪷🇮🇳 (@LotusBharat) July 16, 2024
Mukesh Ambani has been going there since his college days nd his kids have grown up eating from there,it’s a weekly ritual in their house on Sundays.
They didn’t… pic.twitter.com/FVNshgz1Vg
लेटेस्ट वीडियो में देखा जा रहा है कि मैसूर कैफे की ओनर इस शादी में पहुंची। जैसे ही श्रीमती शांतेरी नायक महफिल में शामिल आती हैं पूरा अंबानी परिवार एक साथ आकर उनसे मिलता है। आनंद अपनी पत्नी राधिका को शांतेरी नायक से मिलवाते हैं, इस दौरान राधिका कैफे की मालकिन के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लेती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अंबानी परिवार का मैसूर कैफे की मालकिन से क्या नाता है।
अंबानी परिवार का मैसूर कैफे के मालकिन से क्या है नाता?
View this post on Instagram
जानकारी के मुताबिक मैसूर कैफे और अंबानी परिवार का पुराना नाता है।मुकेश अंबानी अपने कॉलेज की दिनों से ही इस कैफे में जाते रही हैं और आज भी उनका पूरा परिवार हफ्ते में एक दिन इस कैफे का खाना खाता है। आपको बता दें कि कैफे मैसूर मुंबई की सबसे मशहूर जगह में से एक है। रमन नायक ने इसकी शुरुआत एक ठेले पर 1936 में की थी,अब यह रेस्टोरेंट बन गया है और अपने दक्षिण भारतीय खाने की वजह से मशहूर है इसे शांतेरी नायक के बेटे चलाते हैं।
यह भी पढ़ें-अनंत अंबानी की शादी की वो डिटेल्स जिनके बारे में शायद आप नहीं जानते...
अगर आपको हमारी स्टोरी से जुड़े सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिये गए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों