सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर कपल्स में शुमार हैं। आनंद अमेरिका में रहते हैं और बॉलीवुड इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, फिर भी मीडिया सोनम के साथ उनकी आउटिंग की तस्वीरों को काफी अहमियत देता है। सोनम कपूर और आनंद आहूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया में आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में सोनम और आनंद मुंबई में एक जूते के ब्रांड के लॉन्च पर गए थे। इस इवेंट में सोनम को जूते पसंद आ रहे थे। इसी दौरान पति आनंद आहूजा अपने घुटनों पर बैठ कर सोनम की शू लेसेज बांधने लगे। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। सोनम कपूर और आनंद को अपनी इन क्यूट सी तस्वीरों के लिए ढेर सारे प्यार भरे कमेंट मिल रहे हैं।
Image Courtesy: Pallav Paliwal
हालांकि शू लेस बांधना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन पति की ऐसी ही छोटी-छोटी चीजों में छिपा प्यार यह जाहिर करता है कि वह पत्नी के लिए कितना डेडिकेटेड है और जिंदगीभर का साथ निभाएगा। सोनम और आनंद हमेशा ही एक-दूसरे के लिए काफी केयरिंग नजर आते हैं, लेकिन आनंद का अपनी पत्नी के लिए पब्लिकली केयर जाहिर करना जताता है कि वह अपनी पत्नी के लिए कितने संजीदा हैं। सोनम कपूर के लिए आनंद आहूजा कितनी समर्पित हैं, आइए उनकी इस स्वीट रिलेशनशिप की छोटी-छोटी चीजों से जानते हैं-
View this post on Instagram
आपको याद होगा जब सोनम कपूर को 'नीरजा' फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। राष्ट्रपति भवन में जब सोनम कपूर को अवॉर्ड मिला तो पति आनंद आहूजा ने उनके लिए जोर-जोर से तालियां बजाई थीं। पति जब इस तरह पत्नी का हौसला बढ़ाते हैं तो वे भीतर से महसूस करती हैं कि पति उनके साथ कितनी मजबूती से खड़े हैं। इस तरह की अंडरस्टैंडिंग से पति-पत्नी के बीच बॉन्डिंग हमेशा के लिए स्ट्रॉन्ग बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें: आनंद की इन खूबियों पर सोनम हुईं फ़िदा, शादी करने वाले लोगों को भी दिए टिप्स
View this post on Instagram
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने एक दूसरे के लिए पब्लिकली प्यार जाहिर करने में कभी शर्म महसूस नहीं की। सोनम और आनंद दोनों सोशल मीडिया पर जिस तरह एक-दूसरे की चीजों को अप्रीशिएट करते हैं, एक दूसरे का हौसला बढ़ाते हैं, वह हर कपल के लिए मिसाल है। आनंद अमेरिका रहते हैं और सोनम मुंबई में, सोशल मीडिया के जरिए दोनों एक दूसरे को प्यार भरे मैसेज करते हैं और सीख भी देते हैं। इस तस्वीर को आनंद आहूजा ने अपने इस्टाग्राम पर शेयर किया था और साथ में लिखा है, 'जिंदगी की अनगिनत संभावनाएं'।
सोनम और आनंद दोनों अपने काम के सिलसिले में काफी मसरूफ रहते हैं। सोनम कपूर शूटिंग करते हुए अक्सर लंबे वक्त तक पति से मुलाकात नहीं कर पातीं। वहीं आनंद भी अपने बिजनेस में कई बार काफी बिजी होते हैं। इसके बावजूद दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए क्वालिटी टाइम निकालते हैं और साथ में खुशगवार पल बिताते हैं। अगर सोनम बिजी होती हैं तो आनंद बिना देरी किए अमेरिका से मुंबई चले आते हैं और सोनम कपूर के साथ मुंबई में ही कुछ दिन गुजारते हैं।
सोनम और आनंद आहूजा अपने छोटी-छोटी हैप्पी मोमेंट्स को भी एंजॉय करते हैं। दोनों अकसर everydayphenomenal हैशटैग के साथ एक-दूसरे को नई चीजों के लिए बधाई देते हैं और एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं। खासतौर पर आनंद सोनम की हर फिल्म की रिलीज के लिए एक्साइटेड रहते हैं। अगर सोनम किसी फैशन शो की शो स्टॉपर बनती हैं तो आनंद उसमें भी शामिल होते हैं और सोनम का उत्साह बढ़ाते हैं।
View this post on Instagram
जाहिर है इन चीजों से पता चलता है कि आनंद आहूजा अपनी पत्नी सोनम से कितना प्यार करते हैं और उनकी हर छोटी-बड़ी चीज की कितनी परवाह करते हैं। अगर ऐसी ही खूबियां आप अपने पति में देखती हैं तो निश्चित तौर पर आपकी बॉन्डिंग काफी गहरी रहेगी और आप अपने पति के साथ जिंदगीभर का साथ पाने के लिए आश्वस्त हो सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।