फेस्टिव सीजन में शॉपिंग को लेकर महिलाएं काफी ज्यादा एक्साइटेड होती हैं, क्योंकि त्योहारों पर लगने वाली बंपर सेल, कैशबैक और आकर्षक डील्स मिल जाती हैं, जिसका सालभर बेसब्री से इंतजार किया जाता है। फिलहाल अमेजन पर फेस्टिव सीजन की सेल के लिए एक्साइटमेंट काफी ज्यादा है, क्योंकि यहां सामान की कीमतों में छूट के साथ आकर्षक कैशबैक ऑफर्स भी मिल रहे हैं, जिनसे महिलाओं को बहुत फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं अमेजन पर चल रही टॉप कैशबैक डील्स के बारे में ताकि आप इनका फायदा उठाते हुए सीमित बजट में भी शॉपिंग का पूरा लुत्फ उठा सकें।
अगर आप अमेजन पर कपड़े, घर की सजावट के सामान, गिफ्ट्स और जरूरत के अन्य सामान की शॉपिंग कर रही हैं और उसकी कीमत ₹5000 हो जाती है तो आपको ₹1,000 का कैशबैक मिल सकता है। इसका फायदा यह होगा कि आप ₹5000 की कीमत वाले सामान पर आपके सिर्फ ₹4,000 रुपये ही खर्च होंगे और आप ₹1000 में कुछ और सामान खरीद सकती हैं। मसलन अगर आप अपने लिए एक एक्स्ट्रा साड़ी या सूट खरीदना चाहती हैं तो इस कीमत में आसानी से आप अपनी मनपसंद ड्रेस ले सकती हैं।
अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों पर इलेक्ट्रिक दीया पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। REBUY का 4 Layer Electric Diya, जिसकी M.R.P. ₹350.00 है, आप आकर्षक डील के तहत सिर्फ ₹300.00 में पा सकती हैं। फेस्टिव सीजन में यह दीया आपके घर को रोशन कर देगा।
इसे जरूर पढ़ें: त्योहारों के समय अपने मेकअप किट में जरूर रखिए ये 6 चीज़ें, 10 मिनट में हो सकती हैं आप तैयार!
अगर आपका पुराना टीवी ठीक से काम नहीं कर रहा है और फेस्टिव सीजन में आप अपने घर नया टीवी लाना चाहती हैं तो आप अमेजन पर चल रहे फेस्टिव सीजन ऑफर्स का फायदा उठा सकती हैं। इनमें टीवी की कीमत के हिसाब से उन पर कैश बैक की सुविधा मिल रही है। मसलन अगर टीवी की कीमत ₹10,000 है तो आपको ₹500 का cashback मिल सकता है। इसी तरह अगर टीवी की कीमत ₹10,000 से ₹30,000 के बीच है तो आपको ₹1,000 तक का cashback मिल सकता है।
अगर टीवी की प्राइस रेंज ₹30,000- ₹50,000 के बीच की है तो उस पर ₹2,000 का cashback मिल सकता है। वहीं अगर आप लग्जरी वाला फील पाने के लिए ₹50,000 से ज्यादा कीमत वाला टीवी खरीदने जा रही हैं तो उस पर आपको ₹5,000 का cashback मिल जाएगा। अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों में LG 80 cm (32 Inches) HD Ready LED Smart TV पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। इसकी M.R.P. है ₹26,490.00, लेकिन स्पेशल डील के तहत यह आपको सिर्फ ₹14,999.00 में मिल जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: अमेजन पर चल रही आकर्षक सेल में घर लाए ये चीजें और अपनी लाइफ को बनाएं आसान
अगर आप इस फेस्टिव सीजन में घर के लिए फ्रिज, टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन जैसे सामान लेने की सोच रही हैं तो इस समय कैशबैक की सुविधा का लाभ उठा सकती हैं। अमेजन पर चल रही सेल के तहत आप बड़े होम अप्लाएंसेस पर ₹3,000 तक का कैशबैक पा सकती हैं। इसी तरह सिंगल रेफ्रिजरेटर पर ₹500 और मल्टी डोर रेफ्रिजरेटर पर ₹1,000 तक का कैश बैक पा सकती हैं। अगर आप वॉशिंग मशीन खरीदने जा रही हैं तो अमेजन पर चल रही इस सेल में आपको इस तरह की डील में भी फायदा मिलेगा। ₹11,000 से कम कीमत वाली वॉशिंग मशीन पर आपको ₹500 तक का कैशबैक मिल सकता है। इसी तरह ₹11,000 से अधिक कीमत वाली वॉशिंग मशीन्स पर आपको ₹1000 तक का कैशबैक मिल सकता है। अगर आप घर बैठे आकर्षक दामों में Usha EI 3302 1100-Watt Lightweight Dry Iron पाना चाहती हैं तो यहां से पा सकती हैं। इसकी M.R.P. ₹999.00 है, जिसे आप आकर्षक डील के तहत सिर्फ ₹650.00 में पा सकती हैं, यानी पूरे ₹349.00 की बचत।
अगर इस सीजन में आप अपने या अपने घरवालों के लिए कपड़ों की एक्सट्रा शॉपिंग करना चाहती हैं तो इस पर भी आपको अमेजन की तरफ से कैशबैक का फायदा मिल रहा है। अमेजन पर ₹5,000 के मिनिमम प्रीपेड ऑर्डर पर आपको ₹1,000 तक का कैशबैक मिल सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।