सर्दियों के मौसम में बाजार में मूंगफली बहुत नजर आती है। मूंगफली सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होती है, साथ ही इसे धूप में बैठ कर घरवालों के साथ गप्पे मारते हुए खाने का भी अलग ही मजा होता है। मगर मूंगफली को खाते वक्त इसके खूब सारे छिलके इकट्ठा हो जाते हैं। आमतौर पर घरों में इन छिलकों को फेंक दिया जाता है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि मूंगफली के छिलके भी काम आ सकते हैं।
आप मूंगफली के छिलकों से कई क्राफ्ट आइटम बना सकती हैं। इन्हें बनाना आसान भी है और यह ज्यादा समय भी नहीं लेते हैं। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे क्राफ्ट आइडिया बताएंगे, जिनमें आप मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Hacks: घर के मंदिर को सजाने के 3 आसान और बेहतरीन तरीके जानें
बाजार में आपको महंगे-महंगे वॉल आर्ट स्टीकर और वॉल पेपर मिल जाएंगे। मगर यदि आप अपने घर की दीवार (घर की दीवार को दें डिफरेंट लुक) को बिना पैसे खर्च किए सजाना चाहती हैं तो आप मूंगफली के छिलकों की सहायता ले सकती हैं। आप मूंगफली के छिलकों को पक्षी का रूप दे सकती हैं और फैब्रिक पेंट से दीवार पर आर्ट बना कर उन्हें चिपका सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
इसे जरूर पढ़ें: Easy Hacks: घर में खराब पड़े बल्ब का इस तरह कर सकती हैं दोबारा इस्तेमाल
अगर आपके पास कोई पुरानी डॉल रखी है तो आप उसे मूंगफली से डेकोरेट कर के डिफ्रेंट लुक दे सकती हैं। ऐसा करना बेहद आसान है, चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
आप मूंगफली के छिलकों का इस्तेमाल फ्लावर पॉट, पैन होल्डर और कैंडल स्टैंड बनाने के लिए भी कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से कोई सामान खरीदने की जरूरत नहीं है बल्कि घर में मौजूद वेस्ट चीजों से ही आप ऐसा कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह और भी आसान क्राफ्ट आइडिया जानने के लिए पढ़ती रहें हर जिंदगी।
Image Credit: Bittu Art's n craft Creations/youtube, Pressure Washerify/pinterest, Let’s do it/ youtube
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।