herzindagi
alia bhatt ad

'कन्यादान' नहीं, बढ़ाए 'कन्यामान': आलिया भट्ट के इस नए ऐड को देखने के बाद भड़के यूजर्स

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी किसी फिल्म को लेकर नहीं बल्कि ऐड की वजह से सुर्खियों में छाई हुई हैं। उनका ये ऐड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Editorial
Updated:- 2021-09-20, 12:01 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का नया ऐड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया भट्ट दुल्हन के लुक में दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस इस नए ऐड में कन्यादान को लेकर चल रही प्रथा पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे रही हैं। यही नहीं वह आखिर में कहती है ''क्यों सिर्फ कन्यादान, अबकन्यामान'। बता दें कि इस ऐड के जरिए कन्यादान को एक नया नजरिया देने की कोशिश की गई है। यह ऐड एक ब्राइडल वियर ब्रांड का है, जिसे अभिषेक वर्मन ने डायरेक्ट किया है और दुल्हन के रूप में आलिया भट्ट नजर आ रही हैं।

ब्रांड ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा-''नई सोच, नया आइडिया, क्यों पराया धन, क्यों कन्यादान?'' हालांकि, कुछ यूजर्स को इस ऐड का आइडिया पसंद नहीं आया है। लोगों ने इस ऐड का विरोध करते हुए इसे हिंदू धर्म का अपमान बताया है। यही नहीं इस ऐड को देखने के बाद लोगआलिया भट्ट को भी भला-बुरा कह रहे हैं।

ऐड को देखने के बाद भड़के यूजर्स

alia bhatt biography


आलिया भट्ट का ये ऐड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग एक्ट्रेस के इस ऐड को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोगों को यह आइडिया पसंद नहीं आया है। लोग सोशल मीडिया पर आलिया के खिलाफ अपना रिएक्शन दे रहे हैं। उनके अनुसार, आलिया भट्ट हिंदू धर्म का अपमान कर रही हैं। यही नहीं लोग इस ऐड को बायकॉट करने के लिए कहा है। यूजर्स के अनुसार, ट्रिपल तलाक या फिर हलाला जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ लोगों के बीच जागरूकता नहीं फैलाई जाती, लेकिन हिंदू परंपराओं के खिलाफ खूब बोला जाता है। वहीं वीडियो को देखने के बाद यूजर्स आलिया भट्ट को इस्लामिस्ट फैमिली का बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ''नौटंकी दिखाना है, क्रिश्चियन में क्या होता है वो भी बोलो, इस्लाम में क्या होताहै वो भी बोलो''

इसे भी पढ़ें:कैटरीना कैफ से लेकर तापसी पन्नू तक, बॉलीवुड के इन सितारों के घर पड़ चुकी है रेड

कुछ सालों से इस ब्रांड से जुड़ी हुई हैं आलिया

View this post on Instagram

A post shared by Mohey (@moheyfashion)


आलिया भट्ट ब्राइडल वियर ब्रांड मोहे से काफी समय से जुड़ी हुई हैं। एक्ट्रेस बीते कुछ कुछ सालों से इस ब्रांड के लिए लगातार ऐड कर रही हैं। इस ब्रांड का पहला विज्ञापन भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। पहले ऐड में दूल्हे के चेहरे पर रणबीर कपूर का चेहरा फोटोशॉप कर लगाया गया था। ऐसा कहा जाने लगा कि दोनों की शादी की तस्वीर हैं। हालांकि बाद में कुणाल ठाकुर ने पुष्टि की यह दरअसल उनकी तस्वीर है और तब की है जब वह ब्राइडल वियर ब्रांड का ऐड शूट कर रहे थे। बता दें कि ऐड को लेकर यह कोई पहला विवाद नहीं है। इससे पहले भी कई ऐसे ऐड हैं, जो विवादों में रह चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:कुछ ऐसी थी कुणाल खेमू की शर्मिला टैगोर से पहली मुलाकात, देखते ही आ गए थे पसंद

आलिया भट्ट की आने वाली फिल्में

alia bhatt bio

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट आने वाले दिनों में एक नहीं कई फिल्मों में नजर आएंगी। फिलहाल वह करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर से रणवीर सिंह के अपोजिट दिखाई देंगी। इसके अलावा वह आने वाले दिनों में गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र, RRR और जी ले जरा जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी।



उम्मीद है कि आपको आलिया भट्ट से जुड़ी यह जानकारी पसंद आई होगी। वहीं अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।