herzindagi
alia bhatt birthday Party

आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी के वीडियो देखिए, रणवीर कपूर भी स्पेशल आए विश करने

आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी के वीडियो में आलिया अपने करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं। साथ ही रणवीर कपूर भी आलिया को बर्थडे विश करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे। 
Editorial
Updated:- 2019-03-16, 17:37 IST

आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी के वीडियो में आलिया अपने करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रही हैं। साथ ही रणवीर कपूर भी आलिया को बर्थडे विश करने के लिए उनसे मिलने पहुंचे। 15 मार्च को आलिया भट्ट ने अपना 26वां जन्मदिन मनाया है। 14 मार्च की देर रात आलिया भट्ट ने अपने घर पर अपने परिवार और दोस्तों संग एक या दो नहीं बल्कि 3 केट काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। आलिया की बर्थडे पार्टी का वीडियो इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। 

 

 

 

View this post on Instagram

You were pure magic since we were babies .... and you continue to be pure magic.... Happy birthday Alu. 💕 @aliaabhatt

A post shared by Mufasa✨🌙 (@masabagupta) onMar 14, 2019 at 2:18pm PDT

 

आलिया भट्ट बर्थडे पार्टी 

आलिया भट्ट की बर्थडे पार्टी में रणवीर कपूर भी नजर आए। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की टीम रणबीर कपूर, मसाबा गुप्ता, अनुष्का रंजन और डायरेक्टर करण जौहर मौजूद रहें। साथ ही बहन पूजा भट्ट और पापा महेश भट्ट भी मौजूद रहें। आलिया के साथ उनकी मां सोनी राजदान भी दिखाई दे रही हैं। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by FAN ACCOUNT (@bollywoodarab.fc) onMar 14, 2019 at 3:15pm PDT

 

आलिया भट्ट ने फ्लोरल प्रिटेंड ड्रेस पहन रखा था। आलिया भट्ट की करीबी दोस्त मसाबा गुप्ता ने बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इसमें आलिया समेत सभी करीबी दोस्त दिखाई दे रही हैं। मसाबा ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन दिया, “जब हम बच्चे थे तो तुम एकदम मैजिक की तरह थी और आज भी मैजिक की तरह हो... हैप्पी बर्थडे, अलु।“ 

इसे जरूर पढ़ें: आलिया भट्ट जैसा फिगर और खूबसूरती पाने के लिए फॉलो करें उनके दिए हुए टिप्स

alia bhatt birthday party inside

यहां बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 26 साल की हो चुकी हैं। मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान के घर 15 मार्च, 1993 को जन्मी आलिया की गिनती उन सेलेब्स में होती है जिन्होंने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई है। मुंबई में पली-बढ़ी आलिया भट्ट ने जमनाबाई नर्सरी स्कूल से पढ़ाई पूरी की।

 

alia bhatt birthday party inside

इसके बाद साल 2012 में धर्मा प्रोडक्शन्स की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा। फिल्म सुपरहिट रही और आलिया के करियर ने रफ्तार पकड़ी। 6 साल के अपने छोटे से करियर में अलग-अलग तरह के किरदार कर आलिया भट्ट ने खुद को एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर स्थापित किया है। शायद यही वजह है कि वह बॉलीवुड के कई सितारों की फेवरेट भी हैं। 

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।