herzindagi
alia and ranbir wedding details in hindi

HZ Exclusive: 14 को हल्दी, 15 को फेरे, ये रहा आलिया और रणबीर की शादी का पूरा ब्योरा

सूत्रों के मुताबिक कंफर्म है कि आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन 14 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे, आइए इस लेख में जानते हैं शादी का पूरा ब्योरा। 
Editorial
Updated:- 2022-04-12, 13:05 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया और एक्टर रणबीर कपूर काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर उनके फैंस तक हर कोई दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। हालांकि, अब फैंस का यह इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि आलिया और रणबीर बस कुछ ही दिनों में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। यह बात हमें मुंबई में मौजूद हमारे सूत्रों से पता चली है। हमें पता चला है कि बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल जल्द ही 7 फेरों के बंधन में बंधने वाले हैं। इस आर्टिकल में हम आपको आलिया और रणबीर की शादी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी देने वाले हैं, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

अंकल रॉबिन ने किया कंफर्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पति-पत्नी बनने जा रहे हैं। दोनों अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में 14-15 अप्रैल को मुंबई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, आलिया के चाचा रॉबिन भट्ट ने यह बात साझा की है। अंकल रॉबिन के मुताबिक आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन शुरू होने वाले हैं और 14-15 को वह दोनों साथ फेरे लेंगे।

क्यों प्रीपोन की गई शादी?

alia and rabir

गौरतलब है, आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे बीते वर्ष से चले आ रहे हैं। मगर इस वर्ष तो यह तय ही था कि दोनों शादी कर लेंगे। खबरों के अनुसार यह बात सामने आई थी कि आलिया और रणबीर की शादी अप्रैल के आखिरी हफ्ते में होगी। लेकिन अचानक से कुछ समय बाद यह पता चला कि आलिया और रणबीर अप्रैल के दूसरे हफ्ते में शादी करने वाले हैं।

शादी को प्रीपोन्ड करने का कारण आलिया के नाना जी की तबियत खराब होना बताया गया था। इस बात से तो यही पता चलता है कि आलिया और रणबीर अपने बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही शादी करना चाहते हैं। आपको बता दें कि आलिया के नाना जी अभी भी अस्पताल में हैं, मगर उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। उन्हीं के कहने पर आलिया और रणबीर निर्धारित समय से पहले ही शादी कर रहे हैं।

अप्रैल के पहले ही हफ्ते में करने वाले थे शादी

रणबीर और आलिया की शादी के लिए कहा जा रहा था कि दोनों अप्रैल के पहले हफ्ते में ही शादी करना चाह रहे थे, मगर उन्हें सही मुहूर्त नहीं मिला इसलिए शादी की डेट आगे बढ़ाकर अगले हफ्ते में कर दी गई।

वास्तु अपार्टमेंट में होगी हल्दी की रस्म और सात फेरे

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

हाल ही में आलिया और रणबीर ने मुंबई में एक फ्लैट खरीदा है, जो बांद्रा स्थित वास्‍तु अपार्टमेंट्स में हैं। बता दें कि इसी घर में आलिया की हल्दी की रस्म निभाई जाएगी। इसके अलावा यहीं पर आलिया भट्ट और रणबीर अपने खास दोस्तों और परिवार वालों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। आलिया और रणबीर की शादी के फंक्शन 13 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेंगे। 17 अप्रैल को पाली हिल में आलिया और रणबीर की रिसेप्शन पार्टी होगी। बता दें कि शादी की रस्मों की शुरुआत करने से पहले आरके हाउस में ऋषि कपूर के लिए पूजा रखी जाएगी।

इसे भी पढ़ें:क्या यहां पर होने वाली है आलिया रणवीर की शादी ?

शादी में लखनऊ से आए हैं खास शेफ

सूत्रों के मुताबिक, आरके हाउस में होने वाले फंक्शन और रणबीर आलिया की शादी के लिए नीतू कपूर ने खास लखनऊ से कई शेफ बुलवाए हैं। जो कबाब से लेकर बिरयानी तक के नॉनवेज फूड बनाने में माहिर हैं। बता दें कि कपूर फैमिली खाने की शौकीन हैं इसलिए कहा जा रहा है कि शादी में इतालवी, मैक्सिकन, पंजाबी और अफगानी से लेकर वेजिटेरियन खाने की भी काफी वैरायटी होंगी।

इसके अलावा रणबीर और आलिया की शादी के लिए सिक्योरिटी बेहद टाइट रहेगी। सिक्योरिटी से संबंधित सभी खास इंतजाम किए गए हैं। शादी में कोई बाहरी इंसान न घुस पाएं इसके लिए क्रू मेंबर्स की पहचान करने के लिए बैंड दिए गए हैं।

क्यों खास है आरके बंगला

अगर आपको याद हो तो आरके बंगला कपूर खानदान के लिए बेहद खास माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी बंगले में ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने सात फेरे लिए थे। इसी कारण से यहीं पर अब रणवीर की हल्दी की रस्म पूरी की जाएगी।

आलिया पहनेंगी इस डिजाइनर का लहंगा

बता दें कि अपनी शादी के दिन आलिया सब्यासाची का डिजाइनर पिंक कलर का लहंगा पहनेंगी। वहीं दूल्हे राजा रणबीर कपूर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहनेंगे। रिद्धिमा कपूर और नीतू कपूर भी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे।

इसे भी पढ़ें:आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की तरह ही Cute है उनकी लव स्टोरी, देखें तस्वीरें

बैचलर पार्टी में शामिल होंगे ये सेलेब्स

अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर लगातार आलिया और रणबीर की शादी को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। अभी एक नया अपडेट आया है कि रणबीर कपूर की बैचलर पार्टी की गेस्ट लिस्ट आउट हो गई है। बता दें कि रणवीर की बैचलर पार्टी में शाहरुख खान, सैफ अली खान, अर्जुन कपूर ,अयान मुखर्जी और आदित्य रॉय कपूर शामिल हो सकते हैं। इस लिस्ट में एक्टर अर्जुन कपूर का भी नाम शामिल है।

हमसे जुड़े रहें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी से जुड़ी हर बड़ी खबर हम आपको देते रहेंगे। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।