हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया को बेहद शुभ माना जाता है। इस खास दिन मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है, साथ ही यह दिन मांगलिक कार्यों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन दान देने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि अक्षय तृतीया के दिन दान देने से परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल आता है कि इस शुभ दिन क्या दान देना चाहिए? इस विषय पर हमनें एस्ट्रोलॉजर संदीप शर्मा से बात की है। उन्होंने इस दिन से जुड़ी खास बातें बताई हैं।
उन्होंने बताया कि अक्षय तृतीया के दिन ही ब्रह्म देव के पुत्र अक्षय का जन्म हुआ था। इसी वजह से भी बैसाख मास की तृतीया को अक्षय तृतीया कहां जाता है। इस दिन परिवार की रक्षा करने के लिए दान देना चाहिए। इंसान को अपनी सहुलियत के हिसाब से दान करना चाहिए। आइए जानते हैं इस शुभ दिन क्या दान करना चाहिए? और इसका महत्व।
अक्षय तृतीया के दिन पवित्र नदी गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकलकर धरती पर उतरी थी। आज ही के दिन चारों युगों की गणना की जाती है। मत्स्य पुराण के अनुसार भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए विशेष पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन परिवार और संतान की रक्षा के लिए दान दिया जाता है। आज ही के दिन चार धाम यात्रा के कपाट खोले जाते हैं। पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खोले जाते हैं। इसके बादविष्णु भगवान बद्रीनाथ के कपाट खोले जाते हैं। मान्यता के अनुसार इस दिन कर्मों का फल मिलता है। इस दिन कोई भी बुरा और गलत काम नहीं करना चाहिए, क्योंकि गलत और बुरे काम का फल बुरा ही होता है। अच्छे फल की प्राप्ति के लिए इस दिन दान करना अच्छा माना जाता है। इंसान को अपनी सहुलियत के अनुसार दान देना चाहिए।
इस दिन मां गंगा भगवान विष्णु के चरणों से निकलकर धरती पर निकली थी। ऐसे में इस दिन जल-पात्र का दान करना चाहिए। अक्षय तृतीया के दिन आप पानी का गिलास, मिट्टी का घड़ा और कलश आदि दान में कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि मंदिर में कलश और मटका दान करना बेहद शुभ होता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
भविष्य पुराण के अनुसार इस दिन मां अन्नपूर्णा का जन्म हुआ था। ऐसे में इस शुभ दिन अन्न दान का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया को अन्न दान करने से घर में कभी भी अन्न की कमी नहीं होती है। मां अन्नपूर्णा का आर्शीवाद बना रहता है। इस दिन आप किसी पंडित या फिर जरूरतमंद इंसान को अन्न का दान करें। इससे आपके परिवार में हमेशा धन और अन्न से भरा रहेगा।
प्राचीन समय में जौ को अन्न माना जाता है। हिंदू धर्म में अन्न को सोने के बराबर माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन जौ दान करना अति शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि जौ दान करने से सोने के दान करने के बराबर का पुण्य मिलता है। इससे जीवन में खुशियां आती हैं।
इसे जरूर पढ़ेंःअक्षय तृतीया 2022: उपवास की थाली में परोसें ये 8 पकवान, स्वाद में हैं लाजवाब
सुखी गृहस्थ जीवन के लिए इस दिन काले तिल का दान करना चाहिए। तिल का उपयोग हवन में किया जाता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। अक्षय तृतीया के दिन तिल का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आप तिल का दान किसी भी ब्राह्मण को सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन जरूरतमंदों को नए कपड़े और चप्पल का दान करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्या छूट जाती है। साथ ही मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।
इसे जरूर पढ़ेंःअक्षय तृतीया कब है? जानें तिथि, महत्व, इतिहास एवं पूजा विधि
अक्षय तृतीया के दिन सोना और चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। उसी प्रकार इस दिन सोना-चांदी का दान करने से अधिक पुण्य मिलता है।
अक्षय तृतीया के दिन घी, नमक और गुड़ का दान करने से पुण्य मिलता है। घी, गुड़ और नमक को आप मंदिर या फिर किसी जरूरतमंद इंसान को दान कर सकते हैं।
अक्षय तृतीया के दिन कर्मों का फल मिलता है। इन दिनों कोई भी गलत और बुरा काम नहीं करना चाहिए, वरना बुरे कर्म का बुरा फल ही मिलता है। अच्छे फल की प्राप्ति के लिए इस दिन दान करने का विशेष महत्व होता है। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik, shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।