herzindagi
maham anga interesting facts in hindi

अपनी मां से ज्यादा दाई से प्यार करता था अकबर, जानिए इनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें

आपको यकीनन अकबर की मां के बारे में जानकारी होगी, लेकिन आज हम आपको महामंगा के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अकबर को दूध पिलाया था।
Editorial
Updated:- 2022-06-08, 17:58 IST

मुगल साम्राज्य में अकबर सभी बादशाहों में सबसे ज्यादा ताकतवर राजा था। इसलिए अकबर के बारे में लगभग सभी लोग जानते हैं, लेकिन बहुत कम लोग होंगे जिन्हें इस बात की जानकारी होगी कि अकबर बादशाह के अलावा कुछ महिलाएं ऐसी भी थी जिनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज है जैसे- अकबर की बेगम,अकबर की मां हमीदा बानो बेगम और अकबर की दाई मां आदि।

आपने यकीनन अकबर की मां हमीदा बानो बेगम के बारे में सुना होगा। लेकिन कहा जाता है कि अकबर अपनी मां से ज्यादा महामंगा से प्यार करता था। क्योंकि महामंगा ने अकबर को बचपन से दूध पिलाया था और अकबर को बड़ा करने में भी महामंगा का काफी योगदान रहा है। तो आइए जानते अकबर की महामंगा के बारे में।

अकबर से जुड़ी रोचक बातें-

akbar facts

ये बात आपको मालूम होगी कि तमाम मुगल बादशाहों में अकबर सबसे बहादुर बादशाह रहा है, जिनका जन्म 15 अक्टूबर 1542 को सिंध के राजपूत किले यानि अमरकोट में हुआ था। अकबर का पूरा नाम जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर था। बता दें कि अकबर मुगल साम्राज्य का तीसरा बादशाह और हुमायूं का बेटा था। अकबर ने न सिर्फ मुगल साम्राज्य का विस्तार किया बल्कि इन्होंने कई मकबरे, इमारतों का भी निर्माण करवाया, जिसकी खूबसूरती की पूरी दुनिया आज भी दीवानी है।

इसे ज़रूर पढ़ें-आखिर क्यों अकबर की सबसे लाडली बेटी थीं आराम बानो बेगम, जानिए

कौन थीं अकबर की दाई मां-

Maham anga facts

महामंगा को हम अकबर की पालक मां यानि उपमाता कह सकते हैं। क्योंकि कहा जाता है कि महामंगा ने अकबर को बचपन से दूध पिलाया था और वे अकबर के शासन के दौरान राजनीतिक सलाहकार और वास्तविक रीजेंट थीं। हालांकि, महामंगा के आलसी बेटे का नाम आधम खान था और इनके पति का नाम नदीम खान था। लेकिन कहा जाता है कि महामंगा के पति की मौत बहुत पहले ही हो गई थी। (मुगल साम्राज्य की शक्तिशाली महिलाएं)

इतिहास में महामंगा की स्पष्ट पहचान को लेकर काफी मतभेद है, लेकिन कहा जाता है कि महामंगा बाबर और बीबी मुबारक-उन-निसा-बेगम की बेटी थीं। लेकिन कई जगह उल्लेख मिलता है कि ये केवल अकबर की नर्स थीं।

बनवाई थी मस्जिद खैरुल मंज़िल-

मथुरा रोड पर पुराना किला के सामने स्थित इस मस्जिद को खैर-उल-मनाज़िल या खैरुल मंज़िल के नाम से भी जाना जाता है। यह मस्जिद बहुत ऐतिहासिक है, जिसे 1561 में महामंगा ने बनवाया था, जो बादशाह अकबर की पालक मां थीं। बता दें कि इस मस्जिद को बलुआ पत्थर से बनाया गया है, जिसकी वास्तुकला अन्य मुगलकालीन शिल्प कलाओं से प्रेरित है। लेकिन कई इतिहासकारों के अनुसार इसकी आंतरिक संरचना दिल्ली सल्तनत के पैटर्न से बनाई गई है।

इसे ज़रूर पढ़ें-मुगल बादशाह हुमायूं की पत्नी और अकबर की मां के बारे में कितना जानते हैं आप?

महामंगा से जुड़े रोचक तथ्य-

Maham anga interesting facts ()

  • महामंगाने अकबर की मुंह बोली मां थीं, जिन्होंने अकबर को दूध पिलाया था।
  • महामंगा ने मुगल साम्राज्य के दौरान 1560 से 1562 तक पेटीकोट सरकार को चलाने का काम किया था।
  • इन्होंने हुमायूं के साथ दिल्ली में मदरसा-ए-बेगम की स्थापना की थी। (मुगल बादशाह अकबर की बेगम के बारे में)
  • महामंगा बहुत ही समझदार थीं, उन्होंने अकबर को कई राजनीतिक काम करने के लिए काफी प्रेरित किया था।

उम्मीद है कि आपको महामंगा से संबंधित यह जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही आपको आर्टिकल कैसा लगा? यह हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य खबर और बिग बॉस कंटेस्टेंट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Image Credit- (@Wikipedia)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।