आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की ये 5 रोमांटिक तस्वीरें देख आपको यही लगेगा कि ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं। अंबानी फैमली में ईशा अंबानी के बाद अब एक और शादी होने वाली है। आकाश अंबानी जल्द ही श्लोका मेहता के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों की शादी 9 मार्च को मुंबई में होगी। ये शादी समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में 3 दिन तक चलेगा। इससे पहले आकाश अंबानी अपने दोस्तों को स्विटजरलैंड में बैचलर्स पार्टी देंगे।
यहां बता दें कि अंबानी परिवार की होने वाली बहू श्लोका मेहता डायमंड कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। साथ ही वह 'श्लोका कनेक्ट फॉर संस्था' की सह संस्थापक भी हैं। इसके अलावा वह 'रोजी ब्लू फाउंडेशन' की भी डायरेक्टर हैं। अब आपको बताते हैं कि आकाश ने श्लोका को कब और कहां प्रपोज किया था।
आकाश और श्लोका ने बीते साल जून में सगाई की थी और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए थे। इस सगाई से पहले भी एक पार्टी रखी गई थी जिसमें आकाश ने श्लोका को प्रपोज किया था।
आकाश और श्लोका दोनों पहले से ही एक-दूसरे को जानते हैं। आकाश अंबानी ने अपने पिता मुकेश अंबानी, मां नीता अंबानी और दादी कोकिलाबेन अंबानी की मौजूदगी में श्लोका को गोवा में प्रपोज किया था। प्रपोजल के दिन श्लोका ने सिल्वर कलर की ड्रेस पहन रखी थी जबकि आकाश ने ब्लू सूट पहना हुआ था। सूत्रों के अनुसार आकाश ने श्लोका को सनसेट के टाइम प्रपोज किया था।
इसे जरूर पढ़ें: ऐसे स्टार्स जो अगले साल पति-पत्नी बनकर मनाएंगे वेलेंटाइन डे
श्लोका मेहता और आकाश अंबानी ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में पढ़ाई की थी। दोनों की मुलाकात सबसे पहले धीरूभाई आंबानी इंटरनेशनल स्कूल में हुई थी। दोनों के बीच पहले से ही अच्छी दोस्ती है। साल 2009 में श्लोका मेहता ने नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकाश अंबानी श्लोका को बचपन से पसंद करते थे।
श्लोका मेहता ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स एंव पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की थी।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।