ऐश्वर्या से लेकर सोनम कपूर ने ऐसे किया अपने प्यार का इजहार

सोनम कपूर ने अपने पति आंनद आहूजा के लिए प्यार भरा एक मैसेज लिखा। इसके अलावा बिपाशा से लेकर शिल्पा और ऐश्वर्या ने भी अपने प्यार का इजहार किया।

celebrity valentine day

सोनम कपूर ने अपने पति आंनद आहूजा के लिए प्यार भरा एक मैसेज लिखा। इसके अलावा बिपाशा से लेकर शिल्पा और ऐश्वर्या ने भी अपने प्यार का इजहार किया। इनकी तस्वीरें और मैसेज पढ़ ऐसा लगता है जैसे मानो ये एक-दूसरे के लिए बने हों। तो चलिए आपको बताते हैं कि ऐश्वर्या, सोनम, बिपाशा और शिल्पा ने कैसे सेलिब्रेट किया वेलेंटाइन डे।

सोनम कपूर

celebrity valentine day

सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के साथ रोमांटिक पोज देते हुए एक फोटो शेयर की है और इस फोटो के कैप्शन में लिखा- Happy Valentine’s Day my love... I miss you and I’ll see you soon...

ऐश्वर्या राय बच्चन

celebrity valentine day

बॉलीवुड सेलेब्स जोर शोर से वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्यार का इजहार करने के मामले में वे कभी भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फैमिली के साथ एक फोटो शेयर की है जो ये दर्शाती है कि वेलेंटाइन सिर्फ प्रेमी जोड़े के लिए नहीं बल्कि फैमिली से प्यार दिखाने का भी दिन है।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के साथ एक क्यूट सा वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- My Valentine.. Always and forever.. Miss you.. Our first Valentine apart..Can’t wait to celebrate .. everyday with you.

इसे जरूर पढ़ें: ऐसे फिल्मी सितारें जिन्होंने अपने प्यार से की शादी लेकिन साथ में नहीं मनाते वेलेंटाइन डे

बिपाशा बसु

एक्ट्रेस बिपाशा बसु को उनके पति करण सिंह ग्रोवर ने फूलों के साथ एक लव लेटर दिया। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे अपने पति का लेटर पढ़ने के बाद बेहद ही खुश नजर आ रही हैं। वीडियो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

टिस्का चोपड़ा

celebrity valentine day

एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने पति संग फोटो शेयर की है और उन्होंने कैप्शन में लिखा- एक बीती रात मुझे खुश करने के लिए बस फ्रोजन योगर्ट चाहिए और ये बात उसे पता है। #valentine

इसे जरूर पढ़ें: जब कोई पूछता है शादी कब करोगे मोना सिंह करती हैं ये रिप्लाई

करण जौहर

वैलेंटाइन डे के मौके पर सबसे मजेदार ट्वीट करण जौहर का है। उन्होंने लिखा- मैं पिछले 46 सालों से प्यार की तलाश में हूं। अब यह प्यार के लिए वापसी का समय है। उसे मुझे ढूंढना होगा। #ApnaTimeAayega #HappyValentinesDay

अनिल कपूर

अनिल कपूर को प्लेन में एयरहोस्टेस ने वेलेंटाइन डे विश किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- लव इज इन द एयर! थैंक्यू जेट एयरवेज मेरे वैलेंटाइन डे को बेहद स्पेशल बनाने के लिए। ये काफी स्वीट था। सभी को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी।

Recommended Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP