Sun Feb 15, 2026 | Updated 07:33 AM IST
herzindagi
image

Funny Love Shayari : दिल की तमन्ना है तुझे पलकों पर सजाऊं पर तू 72 किलो की...इन फनी मैसेज को भेजकर पार्टनर से करें मोहब्बत का इजहार

Funny Love Messages In Hindi: आमतौर पर लोग तारीफ या प्यार भरे मैसेज भेजकर अपने प्यार का इजहार करते हैं, लेकिन आप कुछ अलग अंदाज और मजाकिया अंदाज से अपने प्यार को जताना चाहते हैं, तो अ इन खूबसूरत मैसेज को पार्टनर को भेज सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-02, 18:21 IST

Funny Love Quotes: रिश्ते में जितना जरूरी प्यार है उतना ही जरूरी हंसी-मजाक भी है। अमूमन लोग अपने प्यार का इजहार गंभीर रोमांटिक बातों के बजाय हल्की-फुल्की नोक-झोंक और फनी शायरी पार्टनर के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान ला सकती है। अगर आप अपने पार्टनर को यह एहसास कराना चाहते हैं कि आप उनके साथ कितने सहज हैं, तो ये मजाकिया शायरियां आपके प्यार के इजहार को और भी यादगार बना देंगी। अक्सर परफेक्ट दिखने की चाहत में हम हंसी को पीछे छोड़ देते हैं, लेकिन ये फनी मैसेज आपके बीच की बॉन्डिंग को और मजबूत करेंगे। अगर आपकी भी मोहब्बत सच्ची है और आप भी फनी अंदाज में अपने पार्टनर के चहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो हम आपके लिए कुछ चुनिंदा फनी लव शायरी लेकर आए हैं, जिन्हें आप पार्टनर को भेज सकते हैं।

फनी लव कोट्स फॉर पार्टनर (Funny Love Quotes For Partner)

1. दिल की तमन्ना है, तुझे पलकों पर बिठाऊ
पर तुम 72 किलो की है, दिल को कैसे समझाऊ !
हा हा हा हा .... !
Love You Dear !

Funny Love Quotes For girlfriend

2. जिंदगी में असली स्ट्रेस तब आता है
जब मोबाइल की बैटरी 1% हो
और तुम्हारा फोन आ जाए !
Love You Dear Partner !

3. मोहब्बत कर ली तुमसे बहुत सोचने के बाद
अब किसी को देखना नहीं तुम्हे देखने के बाद
दुनिया छोड़ देंगे तुम्हे पाने के बाद
खुदा माफ करें इतना झूठ बोलने के बाद !
Love You My Partner !

Funny Love Messages In Hindi

4. न तू छत पे आती, न मैं दीवाना होता
न तू पत्थर मारती, न मैं तेरा आशिक होता !
Love You Dear !

5. मुझसे वो कहती है कि तुम्हारी जिन्दगी को जन्नत बना दूंगी
जब कि बनाना उसे दाल ,चावल भी नहीं आती थी !
हा हा हा हा हा ..... !
Love You My Partner !

फनी लव मैसेज इन हिंदी (Funny Love Messages In Hindi)

Funny Love Quotes For Partner

6. जो मुश्किल से मिले वो है खुशी
जी किसी-किकी को मिले वो है प्यार
जो सबको मिले वो है गम
जो नसीब से मिले वो है हम !
Love You Dear !

इसे भी पढ़ें: Congratulation Wishes In Hindi: इन खूबसूरत मैसेज के माध्यम से अपनों को आप भी दीजिए बधाई और शुभकामनाएं

7. बरसात की धुन सुनकर बहक मत जाना
यहां बिजली चमकी तो तुम्हें पोल समझकर
मैं कही चिपक जा जाऊ !
Love You Darling !

Funny Love Quotes In Hindi

8. तुम्हारी यादों में कुछ इस तरह खो जाता हूं
ममोज ठंडे हो जाते हैं, फिर भी खा जाता हूं !
Love You My Partner !

9. जरा सी देर के लिए चारपाई पे लेटे थे
मगर तेरे प्यार भरे मैसेज ने
मोहब्बत की धुन बजा दी !
Love You Dear !

Funny Love Shayari In Hindi

10. प्यार तो हमें भी करना था
पर कुछ खास नहीं हुआ
ताजमहल तो हमें भी बनना था
पर अफसोस की लोन पास नहीं हुआ !
Love You Darling !

11. लैला की शादी में एक लफड़ा हो गया
मजनू इतना नचा कि लंगड़ा हो गया !
हा हा हा हा हा...... !
Love You My Partner !

फनी लव शायरी (Funny Love Shayari)

12. आसमान जितना नीला है
सूरजमुखी जितना पिला है
पानी जितना गीला है
आपका स्क्रू उतना ही ढीला है !
Love You Darling !

13. दिल है अच्छा और दिमाग है कच्चा
तुम्हारा मैसेज नहीं आ रहा है, क्या बात है बच्चा !
Love You My Partner !

इसे भी पढ़ें: Emotional Shayari In Hindi: इन इमोशनल शायरी के जरिए अपने दर्दे दिल का हाल अपनों से जाहिर करें

Love Shayari In Hindi, Funny Love Shayari

14. आएंगे हम ऑनलाइन चाहे देर क्यों ना हो जाए
भेजेंगे तुमको फालतू की रील्स चाहे जेल क्यों ना हो जाए !
Love You Dear !

15. मेरी मोहब्बतों का कुछ तो ख्याल कर
मैं उदास हूं तुम्हारे लिए
मुझे वीडिओ कॉल तो कर !
Love You Darling !

16. जुल्फों में फूलों को सजा के आयी
चेहरे से दुपट्टा उठा के आयी
किसी ने पूछा आज बड़ी खूबसूरत लग रही है
हमने कहा शायद आज अच्छे से सजकर आई है।
Love You My Partner !

17. तेरा प्यार पाने के लिए, मैंने कितना इंतजार किया
उस इंतजार में न जाने कितनों से प्यार किया
Love You My Partner !

18. मेरे प्यार का कुछ तो ख्याल रखो
मैं तरस रहा हू तुम्हारे लिए
जिंदगी भर मेरे साथ चलो !
Love You Darling

19. सोचा था कि तुम्हें चांद-तारे तोड़कर ला दूंगा,
तुम्हारी हर छोटी-बड़ी जिद को हंसकर उठा लूंगा।
पर तुम्हारा शॉपिंग का बिल देख कर इरादा बदल गया,
अब लगता है तुम्हें समोसे खिलाकर ही काम चला लूंगा


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।


Image@freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।