herzindagi
aishwarya aaradhya bachchan disneyland

ऐश्वर्या की जिंदगी है आराध्या, देखिए दोनों की एक-दूसरे को किस करते हुए अभी तक की सबसे सुंदर तस्वीर

बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की जान उनकी बेटी आराध्या में बसती है। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-07-12, 17:20 IST

बॉलीवुड की सबसे सुंदर एक्ट्रेस मानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन की जान उनकी बेटी आराध्या में बसती है। ऐश्वर्या के लिए आराध्या उनकी पूरी दुनिया है ऐसा हम नहीं बल्कि ऐश्वर्या खुद कह रही हैं। दरअसल ऐश्वर्या और आराध्या इन दिनों पेरिस में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में ऐश्वर्या ने अपने इंस्टा पर अपनी और आराध्या की एक साथ बेहद ही खूबसूरत तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की है। 

aishwarya aaradhya bachchan disneyland

ऐश्वर्या और आराध्या की सबसे खूबसूरत तस्वीर 

बच्चों को डिज्नीलैंड कितना पसंद होता है ये हर कोई जानता है। आराध्या की डिज्नीलैंड की तस्वीरें देख यह साफ पता चल रहा है कि वो डिज्नीलैंड में कितना एंजॉय कर रही हैं। ऐश्वर्या ने अपने फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो डिज्नीलैंड के सामने अपनी बेटी आराध्या को किस कर रही हैं। 

aishwarya aaradhya bachchan disneyland

फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा- "My Princess Angel’s Happiness means the World to me My Aaradhya...My LIFE My Eternal LOVE."  मां-बेटी के बेशुमार प्यार को बयां करती ये तस्वीर वायरल हो रही है। 

एफिल टॉवर के पास खीचीं हुई आराध्या की ये तस्वीर काफी क्यूट है। फोटो पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा, ''मेरी प्यारी परी।'' फोटो में आराध्या ने काले और सफेद रंग का फ्रॉक पहना है और वो हाथ में फ्रिल्स लहराते हुए पोज देती नजर आ रही हैं। 

aishwarya aaradhya bachchan disneyland

ब्लैक एंड वाइट ड्रेस में आराध्या का ये पोज काफी क्यूट है। आराध्या सबसे पॉपुलर स्टारकिड में शामिल हैं, उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। 

पेरिस जाने से पहले ऐश्वर्या और आराध्या को आकाश अंबानी की सगाई में साथ देखा गया था। अभिषेक बच्चन भी इस पार्टी में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ मौजूद थे। 

aishwarya aaradhya bachchan disneyland

वर्क फ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय की अगली फिल्म फन्ने खां है। फिल्म में काफी लंबे वक्त के बाद वो अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में ऐश्वर्या एक पॉप स्टार का रोल प्ले करती दिखेंगी। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।