सालभर के इंतजार के बाद दिवाली का त्योहार एक बार फिर आ गया है। यह त्योहार हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार माना गया है। इस त्योहार से जुड़ी वैसे तो कई कहानियां हैं मगर सबसे ज्यादा जो कहानी प्रचलित है, वह है भगवान राम, सीता और लक्षमण के 14 वर्ष वनवास को पूरा करके वापिस अयोध्या लौटने की।
भगवान श्री राम और देवी सीता के वापिस लौटने पर अयोध्या वासियों ने इस दिन को पर्व की तरह मनाया था। इस अवसर पर भगवान श्री राम के लौटने की खुशी में पूरी अयोध्या को दियों से प्रकाशित किया गया था।
आज भी यह प्रथा चली आ रही है। दिवाली के दिन लोग अपने-अपने घरों को दियों से सजाते हैं। मगर, दियों के साथ ज्योतिषशास्त्र भी जुड़ा हुआ है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद शास्त्री की मानें तो आप यदि अपनी राशि के अनुसार दिवाली पर सही तरह और दिशा में दिया जलाते हैं तो आपको धन लाभ हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Celebration 2020: दिवाली में इन 7 तरीकों से करें घर की सजावट
यदि आपकी राशि मेष है तो आपको दिवाली वाले दिन पूर्व दिशा में दीपिक जलाना चाहिए। दरअसल मेष राशि पूर्व में उदय होने वाली राशि है। आपको लाल वस्त्र रख कर उसके उपर दिया जलाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें: Diwali Celebration 2020: इस दिवाली अपने बच्चों को ये '4 बातें' जरूर बताएं
अगर आप वृष राशि के जातक हैं तो आपको दक्षिण दिशा में शुक्र देव के लिए दिया जलाना चाहिए। ध्यान रखें कि दिया आप किसी सफेद वस्त्र के उपर ही जलाएं।
मिथुन राशि वालों को दिवाली वाले दिन पश्चिम दिशा में दीपक जलाना चाहिए। इस राशि का ग्रह बुध होता है। इसलिए आपको बुध देवता के लिए दिया जलाना चाहिए। आपको हरे वस्त्र के उपर दिपक जलाना चाहिए।
यदि आपकी राशि कर्क है तो आपको उत्तर दिशा में सफेद वस्त्र पर दिया जलाना चाहिए। यदि आप ऐसा करती हैं तो आपकी सारी मनोकामना पूरी होंगी और आपकी आर्थिक स्थिति (आर्थिक संकट से बचाएंगी ये 3 चीजें) भी सुधरेगी।
सिंह राशि अग्नि तत्व वाली राशि है। यह राशि पूर्व दिशा में उदित होती है। अगर आपको दिवाली वाले दिन देवी लक्ष्मी की विषेश कृपा का पात्र बनना है तो आपको पूर्व दिशा में लाल वस्त्र रख कर दीपक जलाना चाहिए।
कन्या राशि के जातकों को अपनी राशि के स्वामी के अनुसार दक्षिण दिशा में हरे वस्त्र पर दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होंगी और आप पर धन की बारिश कर देंगी।
शुक्र ग्रह की इस राशि का उदय पश्चिम दिशा में होता है। अगर आप तुला राशि के जातक है तो आपको अपनी राशि के स्वामी के अनुसार सफेद रंग के वस्त्र पर दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपके साथ सब कुछ शुभ होगा।
वृश्चिक राशि के जातकों मंगल देव के लिए उत्तर दिशा में लाल वस्त्र पर दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने उन्हें मंगल देव की साथ-साथ देवी लक्ष्मी का भी आशीष प्राप्त होगा।
धनु राशि के जातकों को पूर्व दिशा में दिवाली वाले दिन दिया जलाना चाहिए। यह राशि बृहस्पति देव की राशि है। इसलिए आपको उन्हीं का ध्यान करके यह दिया पीले रंग के वस्त्र पर जलाना चाहिए। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी आप पर प्रसन्न होंगी।
अगर आपकी राशि मकर है तो आपको दिवाली वाले दिन दक्षिण दिशा में काले रंग के कपड़े पर दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
कुंभ राशि के जातकों को दिवाली वाले दिन पश्चिम दिशा में दिया जलाना चहिए। ध्यान रहे कि आपको दिया जलाते वक्त उसके नीचे सफेद रंग का वस्त्र रखना है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
यह राशि जल तत्व की राशि है और इसका स्वामी बृहस्पति है। इसलिए दिवाली वाले दिन आपको बृहस्पति देव के लिए उत्तर दिशा में दीप जलाना चाहिए। ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।
राशिफल, वास्तु , हिंदू तीज-त्योहार, व्रत-पूजा और धर्म से जुड़ी रोचक बातें जानने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।