Wed Apr 15, 2026 | Updated 03:59 AM IST
90 percent of people make this mistake every day you might not even know it

जिसे आप सही समझकर रोज कर रहे हैं, वही आपकी सबसे बड़ी गलती हो सकती है; 90% लोगों को नहीं पता

हम अपनी रोजाना की लाइफ में इतने ब‍िजी हो जाते हैं कि छोटी-छोटी बातों पर ध्यान ही नहीं जाता है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम एक ही तरह के काम करते रहते हैं, जैसे फोन देखना, जल्दी-जल्दी काम निपटाना, चीजों को टालना। धीरे-धीरे यही हमारी आदत बन जाती है।
Editorial
Updated:- 2026-04-14, 16:41 IST

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में हम इतने व्‍यस्‍त हो गए हैं क‍ि‍ छोटी-छोटी बातों पर ध्‍यान ही नहीं दे पाते हैं। सुबह सोकर उठते नहीं हैं क‍ि मोबाइल देखने से हमारे द‍िन की शुरुआत होती है और इसी पर आकर खत्‍म भी होती है। माेबाइल देखने के अलावा भी हम रोजाना ऐसी कई गलत‍ियां करते रहते हैं ज‍िसे हमें मालूम भी नहीं होता है।

मोबाइल आज के समय में एक जरूरी चीज है, लेक‍िन इसका इस्‍तेमाल जरूरत से ज्‍यादा बढ़ गया है। इसके अलावा भी ऐसी कई चीजें हैं ज‍िनपर हमें ध्‍यान देने की जरूरत है। इन आदतों से सिर्फ हमारी हेल्थ ही नहीं, बल्कि टाइम, काम और रोजाना की लाइफ पर भी असर पड़ रहा हैं। हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।

हर समय फोन पर लगे रहना

हम सुबह उठने नहीं है क‍ि फोन का इस्‍तेमाल करना शुरू कर देते हैं। रात में सोने से पहले भी फोन हमारे हाथ में ही होता है। इससे समय भी बर्बाद होता है और दिमाग भी थका हुआ महसूस करता है। इससे बचने के ल‍िए आप जरूरी हो तभी फोन उठाएं।

इसे भी पढ़ें- बिना घर गंदा किए मिनटों में साफ कर सकती हैं पंखा, अपनाएं ये आसान तरीके

जरूरी काम टालना

अभी नहीं, बाद में कर लूंगी! हम में से हर कोई ये बात जरूर बोलता है, लेकिन हमारी इसी आदत से हमारे जरूरी काम न‍िपटाने में देर हो जाता है और इससे टेंशन भी बढ़ने लगती है क‍ि अब कैसे होगा काम, क्‍या करें? ऐसे में आप छोटे-छोटे काम तुरंत निपटाने की आदत डालें।

bad daily habits

पानी कम पीना और ब्रेक न लेना

कई बार हम काम में इतने डूब जाते हैं कि पानी पीना और उठकर चलना भूल जाते हैं। इससे थकान और सुस्ती बढ़ती है। पानी न पीने का एक रीजन ये भी होता है क‍ि द‍िनभर ऑफि‍स में तेज एसी चलता है, इससे ठंड इतनी ज्‍यादा बढ़ जाती है क‍ि हमारा पानी की ओर ध्‍यान ही नहीं जाता है।

चीजें इधर-उधर रखना

घर हो या ऑफिस, चीजों को अगर सही जगह न रखा जाए ताे बाद में उन्हें ढूंढने में समय बर्बाद होता है। इसके ल‍िए हर चीज की एक जगह फि‍क्‍स्‍ड रखें।

इसे भी पढ़ें- क्या है ऊनी कपड़ों को स्टोर करने का सही तरीका? न लगेगा कीड़ा, न आएगी नमी; सालों-साल चलेंगे आपके स्वेटर

mobile phone addiction

नींद से समझौता करना

रात में देर तक फोन चलाना या काम करना ताे अब बहुत ही कॉमन हो गया है। इससे नींद पूरी नहीं होती है और अगले दिन पूरा दिन खराब चला जाता है। इसके ल‍िए सोने का एक रूटीन बना लें और उसे फॉलो करें। डेली रूटीन की चीजें सही से प्लान करेंगी, तो आपका समय बचेगा।

बिना प्लान के दिन शुरू करना

अगर दिन की कोई प्लानिंग नहीं होती, तो समय कैसे निकल जाता है पता ही नहीं चलता और काम भी हमारे पूरे नहीं हो पाते हैं। ऐसे में सुबह 5 मिनट का समय निकालकर दिन का छोटा सा प्लान बना लें।

अगर आप भी धीरे-धीरे इन आदतों को सुधारना शुरू कर देंगी, तो आपका दिन भी बेहतर होगा और आप काफी खुश भी रहेंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।