Sat Apr 11, 2026 | Updated 02:19 PM IST
why is my new phone hanging and running slow

नया फोन हैंग क्यों होता है? जानिए वो गलतियां जो 90% लोग अनजाने में करते हैं

नया फोन खरीदने की खुशी ही अलग होती है। शुरू-शुरू में फोन बहुत स्मूद चलता है, लेक‍िन हमारी कुछ गलत‍ि‍यों की वजह से फोन बार-बार हैंग करने लगता है सा स्‍लो चलने लगता है। दरअसल, हम रोज कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जो धीरे-धीरे फोन की स्पीड कम कर देती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 19:43 IST

हम सभी को नए फोन रखने का शौ‍क होता है। जब भी हम नया फोन लेते हैं तो उसे बहुत ही संभालकर यूज करते हैं। ऊपर से खुशी का तो पूछो ही मत। हम तुरंत उसमें ढेरों ऐप्स डाउनलोड करने लगते हैं और दिन-भर उसे ही एक्सप्लोर करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आपकी कुछ अनजानी गलतियां आपके नए फोन को कबाड़ा बना सकती हैं?

अक्सर हम अनजाने में कुछ ऐसी सेटिंग्स ऑन छोड़ देते हैं या ऐसी चीजें करते हैं, जिससे फोन हफ्ते भर में ही स्लो होने लगता है और कभी-कभी तो हैंग भी करने लगता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका फोन सालों-साल नए जैसा चले, तो आपको कुछ बेसिक बातों का ध्यान रखना चाह‍िए। आज हम आपकाे बता रहे ह‍ैं क‍ि वो कौन सी गलतियां हैं जिसे फोन के साथ करने से बचना चाह‍िए। आइए जानते ह‍ैं-

बहुत ज्यादा ऐप्स डाउनलोड करना

नया फोन मिलते ही हम कई सारे ऐप्स इंस्टॉल कर लेते हैं, जिनमें से कई ऐप्‍स की तो हमें जरूरत ही नहीं होती है। इससे फोन की स्टोरेज जल्‍दी फुल हो जाती है और स्पीड कम हो जाती है। ऐसे में उन्‍हीं ऐप्‍स को इंस्‍टॉल करें ज‍िनकी जरूरत हो।

फोन की स्टोरेज फुल रखना

हम जब नया फोन लेते हैं तो बात-बात पर फोटो लेने और वीड‍ियो बनाने में लग जाते हैं। इससे फोन की मेमोरी लगभग भर जाती है, तो फोन अपने आप स्लो होने लगता है। इसल‍िए समय-समय पर पुराने फोटोज, वीडियोज और फाइल्स डिलीट करती रह‍िए।

इसे भी पढ़ें- 10 साल पुराना फोन भी चलेगा मक्खन की तरह, बस आज ही फॉलो करें ये 5 हैक्स

smartphone maintenance tips

ऐप्स को अपडेट न करना

पुराने वर्जन वाले ऐप्स भी फोन को कबाड़ा बनाने का काम करते ह‍ैं, क्‍योंक‍ि ये ठीक से काम नहीं करते और फोन को स्लो कर सकते हैं। इसल‍िए हमेशा सलाह दी जाती है क‍ि ऐप्स को समय-समय पर अपडेट करते रहें। 

बैकग्राउंड में ज्यादा ऐप्स चलाना

कई ऐप्स बिना जरूरत के भी बैकग्राउंड में चलते रहते हैं, जिससे फोन की स्पीड पर असर पड़ता है। साथ्‍र ही ये बैट्री भी खाता है। इसल‍िए कोश‍िश करें क‍ि ज‍िन ऐप्‍स का इस्तेमाल न हो, उन्‍हें बंद कर दें।

keep new phone fast

हर समय इंटरनेट ऑन रखना

आपको बता दें क‍ि अगर आप हमेशा डेटा या वाई-फाई ऑन रखती हैं तो इससे भी आपके फोन की बैट्री और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। ऐसे में अगर आपको जरूरत नहीं है तो इंटरनेट बंद कर दें। कोश‍िश करें क‍ि हफ्ते में एक बार जरूर फोन को रीस्‍टार्ट करें। फोन यूज करने का सही तरीका आपको पता होना चाहिए।

तो अगर आप भी ऊपर बताए गए बातों का ध्यान रखेंगी, तो आपका फोन लंबे समय तक नए जैसा काम करेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।