
Leo Horoscope Today, 11 April 2026 : सिंह राशि की महिलाओं के लिए आज 11 अप्रैल का दिन दिखावे से ज्यादा कर्म पर ध्यान देने का है। चन्द्रमा आज मकर राशि में है, जो आपकी राशि से षष्ठम भाव में स्थित है, और उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव आपके दैनिक कार्य, प्रतिस्पर्धा, स्वास्थ्य और शत्रु भाव को सक्रिय कर रहा है। यह स्थिति बताती है कि आज आपको अपने रूटीन, अनुशासन और व्यवहार में गंभीरता लानी होगी। आज कोई छोटा काम भी बड़ी जिम्मेदारी की तरह सामने आ सकता है। अगर आप इसे हल्के में लेंगी तो आलोचना झेलनी पड़ सकती है। आपके अंदर नेतृत्व क्षमता है, लेकिन आज नेतृत्व नहीं, बल्कि मेहनत और निरंतरता ज्यादा काम आएगी। ऑफिस या घर में कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है जो आपकी परीक्षा ले।

प्रेम संबंधों में आज व्यावहारिकता की जरूरत रहेगी। विवाहित महिलाओं को जीवनसाथी की दिनचर्या या स्वास्थ्य से जुड़ी चिंता हो सकती है। छोटी बातों पर तकरार संभव है, खासकर अगर आप अपनी बात थोपने की कोशिश करेंगी। रिश्ते में सहयोग का भाव रखें। अविवाहित महिलाओं के लिए आज प्रेम से ज्यादा काम प्राथमिकता में रहेगा। किसी सहकर्मी के प्रति आकर्षण हो सकता है, लेकिन ऑफिस रोमांस में सावधानी जरूरी है। भावनाओं को सार्वजनिक न करें।
उपाय: आज सुबह सूर्य को जल अर्पित करें।
करियर में आज प्रतिस्पर्धा तेज रह सकती है। कोई कलीग्स आपकी अचीवमेंट्स का श्रेय लेने की कोशिश कर सकता है। इसलिए अपने काम का रिकॉर्ड स्पष्ट रखें। जो महिलाएं प्रशासन, सरकारी सेवा, मैनेजमेंट, मेडिकल या कानूनी क्षेत्र से जुड़ी हैं, उन्हें आज अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे बोझ न समझेंयही आपकी क्षमता साबित करेगा। बिजनेस कर रही महिलाओं को आज कर्मचारियों और स्टाफ पर निगरानी रखनी होगी।
उपाय: कार्यस्थल पर बैठने से पहले अपनी डेस्क पर एक तांबे का सिक्का रखें।
आर्थिक मामलों में आज खर्च नियंत्रित रखना जरूरी है। स्वास्थ्य या दैनिक जरूरतों पर अचानक खर्च हो सकता है। अगर आप पहले से बजट तय करेंगी तो परेशानी नहीं होगी। आज का दिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट अवॉइड करे आज किसी को पोसे उद्धार देना आज टालना बेहतर रहेगा। पुरानी देनदारियों को चुकाने का प्रयास करें।
उपाय: आज किसी जरूरतमंद को दवा या फल दान करें।
स्वास्थ्य के मामले में आज पेट, पाचन या ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्या हो सकती है। तली-भुनी चीजों से बचें। नियमित समय पर भोजन करें। आज स्किन से संबंधत समस्या सामने आ सकती है। अत्यधिक काम के कारण थकान महसूस हो सकती है। शरीर को आराम देना जरूरी है। हल्का व्यायाम और पर्याप्त पानी पीना लाभ देगा।
उपाय: आज रात सोने से पहले गायत्री मंत्र का जाप करें।
यह दैनिक राशिफल आपकी चंद्र राशि पर आधारित है और यह चंद्रमा के नक्षत्र तथा राशि में होने वाले गोचर के सूक्ष्म विश्लेषण से तैयार किया गया है। यह जानकारी छिंदवाड़ा, मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा वेरीफाई की गई है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।