herzindagi
 most expensive indian weddings

अंबानी से मित्तल तक, भारत की 7 सबसे महंगी शादियां जहां पानी की तरह बहा था पैसा

भारत की सबसे महंगी शादियों में सिर्फ अंबानी परिवार की शादियां ही शामिल नहीं हैं। जानिए ऐसी ही 7 शादियों के बारे में जो भव्यता की मिसाल थीं। 
Editorial
Updated:- 2021-08-03, 15:51 IST

भारत में शादियों को एक स्टेटस सिंबल माना जाता है। भले ही हमारे यहां पढ़ाई में उतना खर्च न किया जाए, लेकिन शादी के लिए तो न जाने कितना खर्च किया जाता है। हर इंसान अपने बैंक बैलेंस से ज्यादा खर्च करने की कोशिश करता है और कई बार तो लोग इसके लिए कर्ज भी ले लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि भारत में किस तरह के महंगी शादियां होती आई हैं? अगर आपसे पूछा जाए कि भारत में किसने शादी में सबसे ज्यादा खर्च किया था तो आपका जवाब क्या होगा?

यकीनन इसमें आकाश और ईशा अंबानी की शादी का जिक्र तो होगा ही, लेकिन उसके अलावा भी ऐसे कई लोग हैं जो शादियों के मामले में अंबानी परिवार को टक्कर देते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये लोग और क्या है शादियों को लेकर कितना खर्च किया था इन्होंने।

1. ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

औसत खर्च- 100 मिलियन अमेरिकन डॉलर (7,42,59,50,000 भारतीय रुपए)

अगर भारत की सबसे महंगी शादी की बात करें तो इसमें ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी जरूर शामिल होगी। बियॉन्से के प्राइवेट कॉन्सर्ट से लेकर पहली सगाई की पार्टी इटली के लेक कोमो में हुई थी। संगीत पार्टी के लिए उदयपुर का महल बुक किया गया था और शादी एंटीलिया में हुई थी।

अहम खर्च- बियॉन्से का प्राइवेट कॉन्सर्ट, 100 चार्टर्ड प्लेन जिसमें हिलरी क्लिंटन, निक जोनस, प्रियंका चोपड़ा आदि आए थे। 5100 लोगों को अन्न दान आदि फंकशन्स बहुत बड़े थे। यहां तक कि ईशा अंबानी के वेडिंग कार्ड के साथ सोने के सिक्के दिए गए थे।

isha ambani wedding expense

इसे जरूर पढ़ें- बॉलीवुड के ये 6 फैशन ट्रेंड्स, शादी के सीजन के लिए हैं परफेक्ट

2. सुशांतो रॉय और रिचा आहूजा, सिमांतो रॉय और चांदनी तूर

औसत खर्च- 75 मिलियन अमेरिकी डॉलर (5,56,91,62,500 भारतीय रुपए)

सहारा प्रमुख सुब्रतो रॉय के दोनों बेटों सुशांतो रॉय और सीमांतो रॉय की शादी एक साथ हुई थी और सहारा टाउनशिप लखनऊ को महलों की तरह सजा दिया गया था। ये शादी 2004 में हुई थी और अगर ये अभी हुई होती तो भारत की सबसे महंगी शादी यही होती। 2004 के हिसाब से सुब्रतो रॉय ने इस शादी में बहुत खर्च किया था और यहां तक कि जो प्लेन्स गेस्ट्स को ट्रांसपोर्ट करने के लिए लाए गए थे उनमें भी गोल्डन नैपकिन थे।

अहम खर्च- ब्रिटिश सिंफनी ऑर्केस्ट्रा का लाइव परफॉर्मेंस। भारतीय कोरियोग्राफर शामक डावर का डांस परफॉर्मेंस हुआ था। 100 से भी ज्यादा डिश बनाए गए थे और सिर्फ 11000 गेस्ट्स को नहीं बल्कि 1.5 लाख बेघर लोगों को भी परोसे गए थे। इसी के साथ, रॉय परिवार ने 101 गरीब लड़कियों की शादी भी करवाई थी।

roy family wedding expense

3. ब्राह्मणी और राजीव रेड्डी

औसत खर्च- 74 मिलियन अमेरिकी डॉलर (5,49,43,15,000 भारतीय रुपए)

2016 में नोटबंदी के बाद हुई इस शादी में ही इतना खर्च किया गया था कि ये शादी कई दिनों तक चर्चा का केंद्र रही थी। माइनिंग सरताज जनार्धन रेड्डी के बेटे राजीव रेड्डी और ब्राह्मणी की शादी बिग-फैट इंडियन वेडिंग का जीता-जागता उदाहरण थी।

इस शादी की भव्यता का अंदाजा आप इसी बात से लगा लीजिए कि इसमें 50 हज़ार से ज्यादा गेस्ट बुलाए गए थे और शादी का कार्ड एलसीडी स्क्रीन के साथ था।

अहम खर्च- LCD स्क्रीन कार्ड वाले वेडिंग कार्ड्स भेजे गए थे जिसमें कोरियोग्राफी भी शामिल थी। इन कार्ड्स में चांदी की गणेश प्रतिमा भी थी। शादी की सेरेमनी में ब्राह्मणी ने 17 करोड़ की साड़ी पहनी थी और 89 करोड़ की ज्वेलरी। 50 हज़ार गेस्ट्स का स्वागत सत्कार काफी अच्छा हुआ था।

4. सृष्टी मित्तल और गुलराज बहल

औसत खर्च: 70 मिलियन अमेरिकी डॉलर (5,19,78,50,000 भारतीय रुपए)

स्टील किंग कहे जाने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल की भतीजी सृष्टि मित्तल की शादी इन्वेस्टमेंट बैंकर गुलराज बहल से हुई थी। 2013 में हुई ये शादी स्पेन के बार्सिलोना में हुई थी। इस शादी में वैसे तो 500 गेस्ट्स थे, लेकिन उन्हें एक कॉन्फिडेंशियल अग्रीमेंट भी साइन करना पड़ा था जिसमें ये लिखा था कि शादी की कोई डिटेल्स लीक न हो। हालांकि, उसके बाद भी शादी की कई डिटेल्स लीक हो गई थीं।

mittal weddin

अहम खर्च- 200 शेफ, बटलर और असिस्टेंट्स को भारत और थाईलैंड से स्पेन बुलाया गया था। इस जोड़े ने 60 किलो का केक काटा गया था। अभी तक की सबसे महंगी शादियों में से एक ये थी।

इसे जरूर पढ़ें- इन 8 लहंगों में नहीं दिखेगा आपका पेट, शादियों के सीजन के लिए हैं परफेक्ट

5. संजय हिंदुजा और अनु महंती

औसत खर्च- 150 करोड़ से ज्यादा

जेनिफर लोपेज और निकोल शेर्जिंगर और मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने इस शादी में परफॉर्म किया था। इसके अलावा, 16 अलग देशों के पकवान इस शादी में परोसे गए थे। मेहमानों को BMW से लाया गया था और इस शादी में 16000 गेस्ट्स आए थे।

hinduja wedding details

अहम खर्च- 16000 गेस्ट्स इस शादी में आए थे और इस शादी को लेकर बहुत तरह की तैयारियां की गई थीं। जेनिफर लोपेज का कॉन्सर्ट इस शादी का अहम हिस्सा था।

6. आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी

शादी का खर्च- इसकी जानकारी नहीं है

शादी के खर्च की बात है तो आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी का औसत खर्च भी किसी को पता नहीं चला, लेकिन इस शादी की भव्यता तो अभी तक सबसे ज्यादा रही है। बैंड मरून 5 ने इस शादी में परफॉर्मेंस दी थी और इस शादी के कुछ फंक्शन स्विट्जरलैंड में किए गए थे।

अहम खर्च- आकाश अंबानी और श्लोका मेहता का शादी का कार्ड भी बहुत महंगा था जिसमें राधा-कृष्ण की पेंटिंग के साथ-साथ गणपति की मूर्ति भी दिए गए थे।

7. वनीशा मित्तल और अमित भाटिया

औसत खर्च- 350 करोड़

लक्ष्मी निवास मित्तल की बेटी वनीशा मित्तल की शादी इनवेस्टमेंट बैंकर अमित भाटिया से हुई थी। इस शादी के लिए वर्सैलिस फ्रांस का वेन्यू चुना गया था और 2004 में हुई इस शादी में औसत 350 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। बॉलीवुड सेलेब्स जैसे शाहरुख खान, सैफ अली खान, जूही चावला, ऐश्वर्या राय, रानी मुखर्जी आदि इस शादी के चमकते सितारे थे और सभी परफॉर्मेंस फराह खान ने कोरियोग्राफ की थी।

vanisha mittal weddin

अहम खर्च- इस शादी में वेन्यू काफी महंगा था और साथ ही साथ सभी बड़े बॉलीवुड सितारों ने इस शादी में परफॉर्मेंस भी दी थी।

अब तो आप समझ ही गए होंगे कि भारत में किस तरह की शादियां हुई हैं और कैसे इन शादियों को लेकर पानी की तरह पैसा बहाया गया। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।