आकर्षण एक ऐसी फीलिंग है जो एक सुखद अनुभूति देती है। अगर कोई किसी से आकर्षित होता है तो उसकी जिंदगी काफी खुश हो जाती है। ट्रैफिक में फंसे हुए या फिर ऑफिस में काम करते हुए अगर किसी का ख्याल एकदम से आ जाए और खराब मूड भी अच्छा हो जाए तो उसे आकर्षण का कारण ही मानिए। वो फीलिंग जब कोई बहुत अच्छा लगने लगता है और दिल में कुछ कुछ होने लगता है तब मौसम भी सुहावना हो जाता है।
आकर्षण भी बहुत अजीब चीज है। ये किसी से भी हो सकता है और ये आपकी पर्सनैलिटी पर निर्भर करता है कि ये किससे होता है। कई बार आपको अपने करीबी कोई इंसान अच्छा लगने लगता है और कई बार आपको बिल्कुल अजनबी इंसान से खुशी मिलती है। पर क्या कभी आपने ये सोचा है कि ये आकर्षण किस कारण होता है?
साउथैम्पटन यूनिवर्सिटी की Doctor Claire Hart ने आकर्षण पर रिसर्च की है और उन्होंने अपनी रिसर्च के आधार पर 6 बेसिक बातों को बताया है जो आकर्षण के लिए जरूरी होती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- आखिर क्यों लगने लगता है कोई अच्छा? Human Attraction के इन नियमों के बारे में जानें
जो आपको पसंद है वही चीज अगर किसी और को भी पसंद होती है तो लोगों को अच्छा लगता है। एक कॉमन फील्ड मिल जाती है एक साथ बात करने के लिए। अगर दो लोगों में समनाताएं होती हैं तो ऐसा हो सकता है कि उनके बीच आकर्षण हो जाए।
अगर कोई आपके सामने है जिसे आप रोजाना देख रहे हैं तो उसकी अजीब बातें भी सही लगने लगती हैं। उसकी छोटी-छोटी चीजों को आप याद करने लगते हैं। अगर कोई आपके आस-पास है या उसी एरिया में रहता है जहां आप रहती हैं तो उसके प्रति आकर्षित होना एक बहुत ही कॉमन चीज हो सकती है।
किसी की तरफ आकर्षित होने के लिए ये फैक्टर भी मायने रखता है कि उसके लुक्स अच्छे हों। फिजिकल अट्रैक्शन काफी हद तक क्रश का कारण बनता है। इमोशनल अट्रैक्शन अलग है, लेकिन फिजिकल अट्रैक्शन भी बहुत ज्यादा मायने रखने वाली चीज है।
सिर्फ फिजिकल अट्रैक्शन की बात नहीं है, किसी इंसान से इमोशनली कनेक्ट होना भी जरूरी है। यही कारण है कि अगर आपको किसी के साथ समय बिताना अच्छा लगता है तो आपको उससे फिजिकल अट्रैक्शन भी हो जाता है। अगर उसका व्यवहार आपके साथ अच्छा है तो आपको अट्रैक्शन हो सकता है। (पार्टनर को ऐसे फील करवाएं स्पेशल)
अगर आपके पास पार्टनर नहीं है और आप लंबे समय से सिंगल है तो ऐसा हो सकता है कि किसी पोटेंशियल पार्टनर से आपको आकर्षण होने लगे। हम उन लोगों की ओर आकर्षित होते हैं जो हमारे आस-पास हों ऐसे में अगर पार्टनर की कमी हो रही है तो आप अपने आस-पास के लोगों की तरफ आकर्षित हो ही जाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें- महिलाओं का ये अंग पुरुषों को लगता है सबसे ज्यादा आकर्षक, रिसर्च में हुआ है खुलासा
कई बार हम ह्यूमन टच को क्रेव करते हैं तो किसी और की तरफ आकर्षित हो सकते हैं। फिजिकल टच भी बहुत जरूरी है जो आकर्षण का एक बहुत अहम कारण बन सकता है।
इसके अलावा, सोशल स्टेटस, किसी इंसान की लोकप्रियता, आपके हार्मोन्स आदि बहुत कुछ आकर्षण के नियमों के लिए मैटर करते हैं। साइंस कहती है कि अगर आप किसी की तरफ आकर्षित हो रहे हैं तो उसके कारण आपका स्ट्रेस भी कम हो सकता है। आपका इस मामले में क्या ख्याल है? क्या वाकई आकर्षण की वजह से स्ट्रेस कम हो सकता है? अपने जवाब हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।