How To Make Your Room Aesthetic: हर कोई अपने घर को खूबसूरत दिखाना चाहता है। घर छोटा हो या बड़ा, उसे सही तरीके से रखना ज्यादा जरूरी है। अगर आप अपने छोटे-से घर को भी सही तरह से डेकोरेट करते हैं, तो इससे आपका पूरा घर बहुत ही आलिशान लग सकता है। आजकल रील्स पर लोगों को घर देखकर सभी का मन करता है कि काश हमारा भी घर इतना ही खूबसूरत होता। हालांकि, घर की सजावट पर हर कोई इतने पैसे खर्च नहीं कर सकता।
आप चाहें, तो सिंपल तरीके से भी अपने घर को शानदार लुक दे सकते हैं। एस्थेटिक रूम डेकोरेशन आजकल काफी ट्रेंड में हैं। आज हम आपको 5 ऐसी सस्ती चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपने पूरे घर मेकओवर करके उसे एस्थेटिक और क्लासी लुक दे सकते हैं। आइए जानें, घर को किन बजट फ्रेंडली आइटम्स से सजाया जा सकता है?
यह भी देखें- House Decoration Tips: अपने घर को बिल्कुल मुफ्त में सजा सकते हैं आप, जानें कैसे
पर्दे घर को सजाने का बहुत अच्छा जरिया है। क्लासी वाइव्स के लिए आप अपने घर में लाइट कलर के ट्रेंडी पर्दे लगा सकते हैं। बेबी पिंक या बेज कलर के पर्दों से आपका पूरा घर सज जाएगा और बहुत कम पैसों में काम हो जाएगा।
छोटे से घर को भी क्लासी और एस्थेटिक लुक देने के लिए सबसे सस्ता डेकोरेशन आइटम है पौधे। कम पैसों में ढेरों पौधे खरीदकर आप आसानी से कमरे को खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी। कमरे में इनडोर प्लांट्स के साथ अलग-अलग तरह की बेल भी लगाएं। ये और भी क्लासी लगेंगी।
अगर आप कम बजट में कमरे को डेकोरेट करने की सोच रहे हैं, तो आपको फेयरी लाइट्स में इंवेस्ट करना चाहिए। इससे कम पैसों में कमरे का बहुत बड़ा हिस्सा खूबसूरत दिख सकता है। इन लाइट्स से कमरे को सॉफ्ट और वॉर्म टच मिलेगा। इससे घर बहुत ही अट्रैक्टिव लगेगा।
आजकल बाजार में कई तरह के लैम्प मिल रहे हैं। ऐसे में आप कम पैसों में ही कमरे को स्टैंडिंग लैम्प से सजा सकते हैं। इनके स्टाइलिश डिजाइन से कमरे का मॉडर्न और क्लासी टच मिलता है।
दीवारों को सजाने के लिए आप वॉल आर्ट या फोटो फ्रेम लगवा सकते हैं। इससे पर्सनल टच देने के लिए आप इनमें अपनी फोटोज लगा सकते हैं। आप चाहें, तो नेचर की भी फोटो लगा सकते हैं।
यह भी देखें- अगर किरायेदार हैं आप तो बड़े सस्ते और आसान तरीके से ऐसे सजाएं अपना घर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: Her Zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।