महिलाएं हमेशा अपने पति या बॉयफ्रेंड से छुपाती हैं ये 5 चीज़ें

एक सर्वे में वो बातें सामने आई हैं जो महिलाएं अपने पति या बॉयफ्रेंड से अधिकतर छुपाती हैं। 

What do women hide from men

हो सकता है इस स्टोरी की हेडिंग पढ़कर आपको लगे कि मैं महिलाओं के खिलाफ कुछ लिख रही हूं, लेकिन मैं आपको बता दूं ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां बात हो रही है उन निजी चीज़ों की जिन्हें महिलाएं अधिकतर छुपाकर रखती हैं। आशा भोसले का एक गाना 'पर्दे में रहने दो पर्दा ना उठाओ' 90's के हिट गानों में से एक था। यकीनन इस गाने के बोल हमारी जिंदगी से बहुत मेल खाते हैं। आप किसी के कितने भी करीब क्यों ना कोई ना कोई ऐसी बात जरूर होती है जिसे हम अपने तक ही रखना चाहते हैं।

यहां मुद्दा झूठ बोलने का नहीं बल्कि पर्सनल स्पेस और कुछ चीज़ों को छुपाने का है। एक सोशल मीडिया वेबसाइट द्वारा सर्वे किया गया था जिसमें महिलाओं से एक सवाल पूछा गया था 'आप अपने बॉयफ्रेंड से क्या छुपाती हैं?'

इस पोल में कुछ रैपिड फायर सवाल भी थे और कुछ एक्सप्लेनर सवाल भी थे। पर सर्वे के जो आंकड़े सामने आए हैं उनमें कुछ जवाब कॉमन थे। इस सर्वे में कई सारी महिलाओं ने हिस्सा लिया था और इसके निष्कर्श में सामने आया कि आखिर महिलाएं सबसे ज्यादा क्या छुपाती हैं अपने पार्टनर से।

अफेयर के बारे में

अधिकतर महिलाएं अपने पतियों या बॉयफ्रेंड से अपने पुराने अफेयर छुपाने की कोशिश करती हैं। यहां पर दिलचस्प बात ये है कि वो अपनी सीरियस रिलेशनशिप के बारे में बता देती हैं, लेकिन कैजुअल डेटिंग प्रोफाइल के बारे में खुलकर नहीं बोलती हैं। अगर कोई महिला रिलेशनशिप के बारे में बता भी रही है तो वो अपने इंटिमेट एक्सपीरियंस को छुपाकर रखेगी। फन एक्सपेरिमेंट्स जैसी चीज़ों को छुपाना उन्हें सही लगता है। इसे कई महिलाएं जजमेंट से बचने के लिए छुपाती हैं तो कई सिर्फ ऐसे एक्सपीरियंस को निजी रखना चाहती हैं।

hidden secrets of women

कई मामलों में वो पार्टनर को जेलस होने होने से बचाने के लिए ऐसा करती हैं। कई बार पार्टनर 'क्या मैं उससे बेहतर हूं' वाले मोड में चले जाते हैं और ऐसे में महिलाओं के लिए काफी खराब स्थिति पैदा हो जाती है।

गर्ल टॉक छुपाती हैं

अपनी बेस्ट फ्रेंड से की गई बातें लड़कियां अधिकतर छुपाती हैं। जो भी गर्ल टॉक होती है उसके बारे में ज्यादा जानकारी अपने पार्टनर तक वो नहीं पहुंचने देती हैं। गर्ल्स ट्रिप पर क्या हुआ, नया गॉसिप क्या हुआ, किस तरह की ओपीनियन उनकी बेस्ट फ्रेंड उनको लेकर रखती है ये सब कुछ महिलाएं छुपाने की कोशिश करती हैं। अधिकतर महिलाएं लेडीज नाइट पर अपने दिल की भड़ास निकालती हैं और ऐसे में वो अपने पार्टनर से उसके डिटेल्स नहीं शेयर करना चाहतीं।

women hide these things from men

मेकअप से जुड़ी बातें

कई महिलाएं ये मानती हैं कि अगर वो अपने मेकअप से जुड़ी जानकारी पुरुषों के साथ शेयर करेंगी तो उनका मजाक उड़ाया जाएगा। उनके पास कितना मेकअप है, कितना खर्च उन्होंने इसपर किया है, कितनी बार उन्हें ये करने की जरूरत पड़ती है, दिन में टचअप का क्या कारण है ये सब कुछ वो अपने पार्टनर से छुपाती हैं। महिलाएं देसी नुस्खों से जुड़ी बातें भी छुपाती हैं और इनके बारे में वो अपने पार्टनर को नहीं बतातीं।(मेकअप हैक्स)

इसे जरूर पढ़ें- क्या होता है अगर लंबे समय तक ना बनाए जाएं फिजिकल रिलेशन?

फैंटेसी और पसंद-नापसंद

यहां बात सेक्स टॉक को लेकर हो रही है। कई महिलाएं अपनी फैंटेसी के बारे में जानकारी नहीं देती हैं। उन्हें अपने पार्टनर से इस बारे में डिस्कस करना असहज लगता है। उनकी सेक्सुअल फैंटेसी कैसी भी हो सकती है और इसको लेकर वो तरह-तरह के बहाने भी बनाती हैं। वो अपनी पसंद-नापसंद को छुपाने की कोशिश करती हैं और कई बार तो वो पार्टनर की हां में हां मिलाने की कोशिश करती हैं।

ये सारी बातें कॉमन जरूर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि अगर कोई महिला ऐसा कर रही है तो उसके मन में कोई चोर है। महिलाएं अपने कई सारे इमोशन्स के बारे में बात करना पसंद नहीं करती हैं और उन्हें ये लगता है कि ये उनके रिश्ते के लिए बेस्ट है। कई बार हमें पार्टनर की भावनाओं की कद्र करनी चाहिए और अगर पर्सनल स्पेस में वो कुछ छुपाना चाहे तो उसके बारे में सोचना चाहिए। पार्टनर के साथ जब सहजता आती है तो अपने आप ही सारे सीक्रेट्स बाहर आ जाते हैं।

Recommended Video

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP