क्रिसमस का त्योहार आने वाला है, ऐसे में इसे लेकर लोगों के बीच एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है। वैसे तो यह त्योहार विदेशों में खूब मनाया जाता है, लेकिन भारत में भी युवाओं के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। लोग इस दिन अपने घर पर पार्टी करते हैं, क्रिसमस ट्री डेकोरेट करते हैं या फिर घर बैठकर अपनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। हालांकि, इस खास दिन पर क्रिसमस ट्री को सजाना खास महत्व होता है। बता दें कि क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग मान्यताएं हैं। ऐसा कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाने से लंबी उम्र मिलती है, इसके अलावा कुछ लोगों के अनुसार, यह स्वर्ग की रोशनी का प्रतीक माना जाता है।
खैर इसमें कितनी सच्चाई है यह कह पाना मुश्किल है। वहीं बच्चों के बीच क्रिसमस ट्री को सजाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है। अगर आप भी बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री को सजाने वाली हैं तो हम यहां बता रहे हैं कुछ ऐसे डेकोरेटिव आइटम्स जिसकी मदद से उसे सजा सकती हैं। ये डेकोरेटिव आइटम्स आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएंगे। यही नहीं कुछ घर में भी मौजूद होते हैं, जब चाहें उसे निकालकर क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं।
फेयरी लाइट्स का इस्तेमाल
क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए आप फेयरी लाइट्स का उपयोग कर सकती हैं। दरअसल, दीवाली या फिर घर को आम दिनों में भी घर की सजावट करने के लिए महिलाएं फेयरी लाइट्स का उपयोग करती हैं। हालांकि, अगर आप क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए इसका इस्तेमाल करने वाली हैं तो छोटे और येलो कलर के फेयरी लाइट्स का उपयोग करें। इससे क्रिसमस ट्री के साथ-साथ आसपास के जगहों की भी रौनक बढ़ जाती हैं। आजकल मार्केट में आपको फेयरी लाइट्स में भी कई वैरायटी देखने को मिल जाएंगे, जिसे आप क्रिसमस ट्री के अनुसार अरेंज कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:घर पर इन आसान तरीकों से बनाएं हैंडमेड डायरी
क्रिसमस गारलैंड से सजाएं
क्रिसमस गारलैंड एक तरह का माला होता है, जो ना सिर्फ फल्फी होता है बल्कि काफी चमकीला दिखता है। डेकोरेट करने के लिए इसका इस्तेमाल अक्सर किया जाता है। क्रिसमस गारलैंड आपको अलग-अलग कलर में मिल जाएंगे, जिससे आप ट्री को डेकोरेट कर सकती हैं। हालांकि, क्रिसमस ट्री पर कई तरह के डेकोरेटिव चीजों का इस्तेमाल किया जाता है, ऐसे में गारलैंड खरीदते वक्त कलर का खास ध्यान रखें। कोशिश करें कि अलग-अलग कलर के चीजों का इस्तेमाल करें, ताकि क्रिसमस ट्री बिल्कुल कलरफुल और अट्रैक्टिव नजर आए।
क्रिसमस ट्री में ऑर्नामेंट्स लगाएं
क्रिसमस ट्री में कई अलग-अलग ऑर्नामेंट्स लगाएं जाते हैं। बेल, बॉल, ग्लास लाइट्स, स्टार जैसी कई ऑर्नामेंट्स है, जिसका इस्तेमाल ट्री को डेकोरेट करने के लिए किया जाता है। हालांकि, ट्री को डेकोरेट करते वक्त ऑर्नामेंट्स सेलेक्शन सोच-समझकर करें। कई बार हम ऑर्नामेंट्स से ट्री को भर देते हैं और अन्य चीजों को लगाने के लिए भी जगह नहीं बचता। इसलिए ऑर्नामेंट्स को स्पेस देते हुए कुछ ही जगहों पर लगाएं। आप चाहें तो क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने से पहले तय करें कि आपको कौन सी चीज को कहां लगानी है।
गिफ्ट लगाना ना भूलें
बच्चे क्रिसमस ट्री को देखकर काफी खुश होते हैं, उन्हें लगता है इसके बाद सेंटा क्लाज आएगा और फिर उन्हें गिफ्ट मिलेगा। हालांकि, यह तो बच्चों की सोच है, ऐसे में आप उनकी ख्वाहिश को पूरी करने के लिए क्रिसमस ट्री के साथ गिफ्ट अटैच कर सकती हैं। हालांकि, क्रिसमस ट्री के साथ छोटे-छोटे गिफ्ट लगाए जा सकते हैं। बड़े गिफ्ट लगाने से क्रिसमस ट्री गिर सकता है। आप चाहें तो बड़ों के लिए हैप्पी कोट नोट पर लिखकर मैसेज दें सकती हैं। वैसे गिफ्ट अटैच करने का तरीका बेहद खास है, जिसे आप अपनों को खुश करने के लिए लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:जानें क्या है महिलाओं के इस्तेमाल किए जाने वाले सेनेटरी पैड का इतिहास
रिबन का इस्तेमाल करें
क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए आप रिबन का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। क्रिसमस ट्री में स्टार बनाने के अलावा आप उसपर लगे ऑर्नामेंट्स को भी रिबन से जोड़ सकती हैं। यह सब कुछ घर में आसानी से उपलब्ध होते हैं, जिसका इस्तेमाल क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए भी किया जा सकता है। रेड, व्हाइट, ग्रीन, ब्लू कलर के रिबन क्रिसमस ट्री पर खूब जचेंगे। आप चाहें तो इससे स्टार बना सकती हैं और क्रिसमस ट्री पर अटैच कर सकती हैं। यह देखने में काफी अच्छे लगेंगे।
आप भी इस साल क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने वाली हैं तो इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: flipkart, amazon, freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों