क्रिसमस 2020 आने वाला है और इसी के साथ साल का आखिरी त्योहार भी। क्रिसमस का एक खास रिवाज है कि लोग अपने घरों पर क्रिसमस ट्री को सजाते हैं। अब बच्चे भी इसमें बहुत ज्यादा इंट्रस्ट लेने लगे हैं और परिवार के साथ बैठे हॉट चॉकलेट का मज़ा लेते हुए क्रिसमस ट्री को सजाना एक अलग अनुभव हो सकता है। पैंडेमिक के चलते घर के अंदर मनाया जाने वाला ये त्योहार बहुत अच्छा साबित हो सकता है।
अगर आपको भी इस साल अपने घर पर क्रिसमस ट्री को अच्छे से सजाना है तो क्यों न हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताएं जिनसे काफी क्रिएटिव तरीके से अपना क्रिसमस ट्री सजाया जा सकता है। ये 5 यूनीक तरीके आपके रेगुलर क्रिसमस ट्री को थोड़ा डिफरेंट ट्विस्ट देंगे।
2020 में क्रिसमस ट्री को सजाने के लिए और क्रिसमस पार्टी के रिटर्न गिफ्ट्स के तौर पर सैनेटाइजर और मास्क सबसे बेस्ट साबित हो सकते हैं। ऐसे कई क्रिसमस ऑर्नामेंट्स भी ऑनलाइन उपलब्ध हैं जो 2020 के पैंडेमिक को काफी अच्छी तरह से दिखाते हैं। अगर आप चाहें तो सिर्फ बहुत सारे कलरफुल मास्क से ही अपने क्रिसमस ट्री को सजाएं। ये तरीका काफी यूनीक और अच्छा साबित हो सकता है। वैसे भी आजकल बहुत सारे डिजाइन्स और प्रिंट्स के मास्क बाज़ार में उपलब्ध हैं जो आपके क्रिसमस ट्री को तो यूनीक लुक देंगे ही और साथ ही साथ बाद में आपके काम भी आ जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Christmas 2020: कोरोना काल में कुछ इस तरह करें घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट
अगर आप इस सर्दी अपने क्रिसमस ट्री को बहुत ही नेचुरल और क्लासिक लुक देना चाहते हैं तो स्नो स्प्रे और आर्टिफीशियल स्नो फ्लेक्स से इस ट्री को सजाएं। ये नेचुरल स्नो वाला लुक देगा। अगर आप अपने घर की दीवारों के हिसाब से क्रिसमस ट्री को कोई एक कलर का मेकओवर देना चाहती हैं तो ये भी बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
बच्चों को कहें कि वो अपने क्रिसमस ट्री को लेकर कुछ नए एक्सपेरिमेंट करें। उन्हें कई तरह के क्राफ्ट्स बनाने को कहें। जब बच्चे खुद के बनाए क्रिसमस ऑर्नामेंट्स आदि सजाएंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा। आप जू थीम का क्रिसमस ट्री सजा सकते हैं और बाज़ार से कई तरह के जू स्पेसिफिक ऑर्नामेंट्स भी ला सकती हैं। क्रिसमस ट्री अगर इस तरह से सजाया जाएगा तो बच्चों को बहुत इंट्रस्ट आएगा। आप उनकी पसंद की कोई भी थीम चुन सकते हैं, ये आपके क्रिसमस को और भी ज्यादा बेहतरीन बना देगा।
आप क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करने के लिए कई सारी फोटोज का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सार भर में न जाने कितनी सेल्फी और अच्छी तस्वीरें आपने खींचीं होंगी। सबका प्रिंट आउट निकालें और अपने क्रिसमस ट्री को डेकोरेट करें। ये क्रिसमस ट्री अच्छा खासा इंस्टाग्राम हैशटैग भी बन सकता है। अगर इस साल आपकी कुछ अच्छी यादें हैं या किसी अपने को याद करना है और पैंडेमिक के कारण वो आपके साथ क्रिसमस और न्यू इयर नहीं मना पा रहा है तो आप अपने क्रिसमस ट्री को जरूर इस तरह से सजाएं।
इसे जरूर पढ़ें- Christmas 2020: घर को सजाएं कुछ यूनिक अंदाज में, सब देखते रह जाएंगे
अगर आपके घर में पहले से ही बहुत सारे प्लांट्स हैं तो उन्हें सजाएं। पॉटेड प्लांट का फायदा ये होगा कि आपको कोई पेड़ काटना नहीं होगा और आर्टिफीशियल क्रिसमस ट्री की समस्याएं दूर हो जाएंगी। अगर आपके घर पर पेट्स हैं तो पॉटेट प्लांट वाले क्रिसमस ट्री ज्यादा फायदेमंद होंगे क्योंकि इनसे कचरा भी कम होगा और क्रिसमस के बाद आप इसे वापस से अपने गार्डन पर रख सकते हैं।
किसी भी ज्यादा पत्तियों वाले पौधे का इस्तेमाल किया जा सकता है और उसे अलग-अलग तरह से सजाया जा सकता है। पॉटेड प्लांट क्रिसमस ट्री काफी बेसिक और यूनीक आइडिया हो सकता है। अगर आपको ज्यादा पैसे खर्च करने का मन नहीं है और क्रिसमस ट्री भी चाहिए तो ये बहुत अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।