आजकल ज्यादातर घरों में टीवी को दीवार पर टांगा जाता है। इस तरह से टीवी देखना लोगों को आरामदायक लगता है। वहीं, टीवी के आस-पास की दीवार को भी सजाने का चलन जोरो पर है। लोग अपनी पसंद और बजट के हिसाब से टीवी प्लेस को सजाते हैं। इस तरह की सजावट टीवी देखते समय भी आपका ध्यान खिंचती हैं। वैसे टीवी एरिया को सजाने के लिए आजकल पेटिंग और पैनलिंग विथ प्रिंटेट माइका काफी चलन में है। इसके अलावा भी कई तरीकों से इसे सजाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे डेकोरेट करने के कुछ तरीकों के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें: Interior Decoration: घर में सेंटर टेबल को कैसे रखें, जानें बेस्ट टिप्स
प्रिंटेड मायका का इस्तेमाल
इन दिनों इंटीरियर (चेयर से बदलें घर के अंदर का लुक) में टीवी पैनलिंग को लेकर खूब प्रयोग किए जा रहे हैं। जगह की कमी के वजह से लोग टीवी को दीवार में लगवा रहे हैं। अगर हम पैनलिंग के लिए प्रिंटेट माइका की बात करें तो इससे दीवार को हाइलाइट किया जाता है। इससे दीवार का लुक बहुत शानदार लगता है। इसमें 3D स्टाइल में टीवी पैनलिंग को सजाया जाता है। टीवी पैनल वाली दीवार को डार्क और बाकी दीवारों पर लाइट कलर इस्तेमाल किया जाता है। ध्यान रखें कि अगर टीवी वाली दीवार लाइट कलर की है तो बाकी की दीवारों पर डार्क कलर करवाएं। प्रिंटेट माइका दो रंगों में उपलब्ध है, इसमें प्योर वाइट टेक्सचर इस्तेमाल होता है।
थ्री डी वॉलपेपर का इस्तेमाल
आजकल थ्री डी वॉलपेपर का चलन काफी जोरो पर है। आप चाहे तो जिस दीवार पर टीवी लगा है उस दीवार पर इस तरह का वॉलपेपर लगवा सकती हैं। ये आपके घर को बिल्कुल डिफरेंट लुक देगा और टीवी देखने का मजा भी बढ़ाएगा। वॉल पेपर और थ्री डी वॉलपेपर की बाजार में जबरदस्त मांग है। इसमें फूलों, आसमान, जंगल, बीच या वॉटरफॉल और बगीचे इत्यादी कीपिक्चर होती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि सारे नजारे सच के हैं और आप घर बैठे इसका अनुभव ले सकती हैं। थ्री डी वॉल घर को हाई क्लॉस लुक देने के अलावा आपको सपनों की दुनिया में ले जाएगी। थ्री डी वॉलपेपर का इस्तेमाल आप बेडरूम (बेडरूम को आर्गेनाइज करें) में भी कर सकती हैं।
कप बोर्ड का इस्तेमाल
टीवी पैनलिंग के लिए आप कप बोर्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये जहां दिखने में शानदार लगती है वहीं आप इसमें अपनी पसंद की चीजें भी सजा सकती हैं। आप ऐक्रेलिक रैक्स भी बनवा सकती हैं और इसे सजा सकती हैं।
कॉपर पेंटिंग का इस्तेमाल
टीवी एरिया को सजाने के लिए और कलरफुल लुक देने के लिए आप कॉपर पेंटिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह की पेटिंग घर को ट्रेंडी और क्लासी लुक देती है।
वुडन की दीवार
आजकल वुडन की दीवार का चलन जोरो पर है और ये दिखने में भी क्लासी लगती हैं। इस तरह की दीवार को आपको ज्यादा सजाने की जरूरत नहीं पड़ती। ये सिंपल ही अच्छी लगती हैं।लकड़ी से सजी दीवार पर टीवी लगाने से ये घर को अलग लुक देती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: किचन के पुराने सामान को फेंकने की जगह इस तरह करें Reuse
इनमें से किसी भी डिजाइन को करें पसंद और सजाएं अपने सपनों के घर (8 इंटीरियर डिजाइन को करें शामिल)को। अगर आपको ये जानकारी अच्छी लगी तो जुड़ी रहिए हमारे साथ। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहिए हरजिंदगी।
Photo courtesy- (architecturesideas.com, cdn.home-designing.com, i.pinimg.com)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों