herzindagi
easy decoration tips for bedroom for sound sleep main

अच्छी नींद पाने के लिए बेडरूम के डेकोरेशन से जुड़ी इन 5 चीजों का रखें ध्यान

अगर आप सुकून की नींद पाना चाहती हैं तो बेडरूम के डेकोरेशन से जुड़े इन 5 टिप्स को जरूर अपनाएं।
Editorial
Updated:- 2020-06-22, 17:43 IST

आज के समय में लाइफस्टाइल में आए बदलावों और स्ट्रेस की वजह से रात में समय पर नींद नहीं आना एक बड़ी समस्या है। साउंड स्लीप ना आने के कारण महिलाएं दिनभर थकान महसूस करती हैं। नींद पूरी नहीं होने से इम्यून सिस्टम प्रभावित होता है। इससे दिमाग और मांसपेशियों पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रही हैं तो अपने बेडरूम के डेकोर पर ध्यान देने की जरूरत है। बेडरूम में आमतौर पर गद्दे और तकिया तो कंफर्टेबल रहते हैं, लेकिन अन्य चीजों पर ध्यान कम ही जाता है। अगर बेडरूम में सजावट से जुड़ी कुछ अहम बातों पर ध्यान दिया जाए तो इससे ना सिर्फ मन अच्छा रहता है, बल्कि नींद भी अच्छी आती है। 

हल्के रंगों से मिलेगा सुकून

easy decoration tips for bedroom light colours

बेडरूम की सजावट के दौरान महिलाएं कई बार दीवारों के लिए ब्राइट कलर्स चुन लेती हैं। रेड, ग्रीन, ऑरेंज, पर्पल जैसे रंग देखने में तो काफी अच्छे लगते हैं, लेकिन रात में इनसे आपका मूड और सेंसेस प्रभावित हो सकते हैं, जिससे नींद आने में प्रॉब्लम हो सकती है। इनकी तुलना में अगर कमरे में ऑफ व्हाइट, बेबी पिंक या स्काई ब्लू जैसे हल्के रंग हों तो इनसे सुकून महसूस होता है और मन शांत रहता है। इसके अलावा कुदरती सुंदरता या फूलों वाली सीनरी बेडरूम में लगाई जा सकती है। इससे कमरा देखने में भी खूबसूरत लगता है और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी बढ़ जाता है। इन चीजों से आपको जल्दी नींद आने में मदद मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें: क्रिएटिव क्राफ्ट आइडियाज से 21 दिन में घर को बनाएं बिल्कुल नए जैसा

अरोमाथेरेपी से रिलैक्स करने में मिलेगी मदद

रात में अगर बेडरूम में मनभावन खुशबू आए तो इससे मन बहुत अच्छा हो जाता है। इसके लिए कमरे में सैंडलवुड, जैसमीन, लैवेंडर या वनीला की खुशबू वाले फ्रेशनर्स छिड़के जा सकते हैं या फिर अरोमा वाली कैंडल्स लगाई जा सकती हैं। इससे रिलैक्स करने में मदद मिलती है और नींद भी जल्दी आती है।

बहुत तेज ना हो कमरे की लाइटिंग 

easy decoration tips for bedroom lighting

कमरे में रात के वक्त तेज लाइटिंग से नींद आने में समस्या खड़ी हो सकती है। रात में अच्छी नींद आए, इसके लिए लाइटिंग अरेंजमेंट पर ध्यान देने की जरूरत होती है। ऐसी लाइट अच्छी रहती है, जो बहुत ज्यादा चटख ना हो और इतनी हल्की भी ना हो कि देखने में समस्या हो। नाइट लैंप्स भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। रात में रीडिंग करनी हो या फिर वॉशरूम जाने के लिए उठना हो तो इनका इस्तेमाल मुफीद रहता है। सोते वक्त इन्हें स्विच ऑफ करने में भी सहूलियत रहती है। 

इसे जरूर पढ़ें: पति के साथ रोमांस रखना है बरकरार तो बेडरूम के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

तापमान पर ध्यान दें

अगर बेडरूम में गर्मी ज्यादा महसूस हो तो इससे नींद आने में मुश्किल महसूस हो सकती है। पसीना आने के कारण बेचैनी या असहजता महसूस हो सकती है। इसके उलट अगर कमरे में एसी बहुत कम टैंपरेचर पर चलाया जाए, जिसकी वजह से कमरा ज्यादा ही ठंडा हो जाए तो उससे भी साउंड स्लीप में प्रॉब्लम हो सकती है। ऐसे में टैंपरेचर 20-28 डिग्री के बीच रहना सही रहता है।

 

कमरे में सजाएं रग्स

easy decoration tips for bedroom rugs

बेडरूम को सॉफ्ट फील देने के लिए कमरे में आसानी से मेंटेन किए जाने वाले रग्स लगाए जा सकते हैं। रग्स कमरे के डेकोर को एनहांस कर देते हैं और इनके होने से मूड अच्छा रहता है। रग्स पर कुछ देर बैठकर या लेटकर भी अच्छा वक्त बिताया जा सकता है। साथ ही इन पर बच्चों के साथ खेलकूद में भी मजा आता है।

 

बेडरूम के इन छोटे-छोटे डेकोरेशन टिप्स को फॉलो करने से ना सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ेगी, बल्कि रात में अच्छी नींद आने में भी मदद मिलेगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे जरूर शेयर करें। डेकोरेशन से जुड़ी अन्य अपडेट्स के लिए विजिट करती रहें हरजिंदगी।

Image Courtesy: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।