न्यू ईयर 2020 बस दो ही दिन दूर है और ऐसे समय में दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देना तो बनता है। पर काम के चलते या ठंड के चलते या फिर किसी और कारण से अगर आप अभी तक नया गिफ्ट नहीं ले पाई हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप खुद से पर्सनल गिफ्ट बनाकर भी दे सकती हैं। ये गिफ्ट काफी अच्छे हैं और कम दाम में बनने के साथ-साथ ये कम समय में भी बन जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन से हैं वो गिफ्ट आइडिया जो न्यू इयर पर आपको स्पेशल टच दे सकते हैं।
फूल तो कई लोग गिफ्ट करते हैं, लेकिन आप उन फूलों के रखने के लिए एक खास वेस (vase) गिफ्ट कर सकती हैं। ये खूबसूरत तो लगेगा ही साथ ही किसी के लिए एक परफेक्ट गिफ्ट आइडिया भी हो सकता है।
क्या जरूरत होगी-
कैसे बनाएं-
सबसे पहले तो आप ग्लास के वेस में सभी कॉर्क को चिपकाएं। ध्यान रखें कि कॉर्क एक ही साइज के हों और एक ही तरह से आप इसे इस्तेमाल कर रही हों यानी किसी एक डायरेक्शन से लगाना शुरू करें तो उसी डायरेक्शन में आगे बढ़ें। इसके बाद इसे सूखने दें।
अब रंग बिरंगे फूलों और पाइन कोन या फिर सजावट के किसी और सामान से इसे सजाएं। आप चाहें तो इसे पेंट भी कर सकती हैं।
अगर कॉर्क नहीं मिले तो?
अगर कॉर्क नहीं मिले तो आप उसके लिए समुद्री शेल या शंख आदि का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- 46 की उम्र में भी हेल्दी हैं ट्विंकल खन्ना के बाल, ये है उनका Hair Care Secret
वैसे तो सभी के पास लिप बाम होते ही हैं, लेकिन घर पर बने हुए कैमिकल फ्री लिप बाम की बात ही कुछ और होती है। आपको ये जानकर बड़ा अचंभा होगा कि ये बहुत ही आसानी से बन जाता है।
क्या सामान आएगा काम-
कैसे बनाएंगे ये लिप बाम-
सबसे पहले नारियल का तेल, बीवैक्स, शिया बटर को एक कटोरी में रखकर डबल बॉयलर से बॉयल करें। यानी कटोरी को एक गर्म पानी के बर्तन में रखें। सभी चीज़ें बराबर मात्रा में होनी चाहिए।
अब सभी इंग्रीडियंट्स को पिघलने तक मिक्स करें। इसे तुरंत गर्म पानी के बर्तन से न हटाएं क्योंकि ये काफी जल्दी जम जाता है।
इसमें एसेंस ऑयल डालें। जिस भी फ्लेवर का लिप बाम बनाना हो। उसके बाद छोटी डिब्बियों में डाल दें। इसे पूरी तरह से सूखने में 1 घंटा लग सकता है, लेकिन इसे बनाने में कुल 15 मिनट लगेंगे।
फोटो फ्रेम वैसे तो बहुत सारे मिलते होंगे, लेकिन खुद जिस फोटो फ्रेम पर मेहनत की गई हो वो काफी अनोखा हो सकता है। खुद मेहनत कर दिया गया न्यू इयर गिफ्ट तो अच्छा लगेगा ही।
क्या सामान चाहिए होगा-
कैसे बनाएंगे-
सबसे पहले पत्थर कलेक्ट कर उन्हें धोकर सुखा लें। अब इन्हें या तो आप पेंट कर सकते हैं या फिर ऐसे ही इस्तेमाल कर बाद में सजा सकते हैं।
फोटो फ्रेम के बॉर्डर पर इन्हें ग्लू से चिपकाएं और साथ ही साथ इन्हें सूखने दें। आप सजाने के लिए इनपर ग्लिटर भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- सलमान खान के जन्मदिन के दिन अर्पिता खान ने दिया बेटी को जन्म, ये रखा गया है नाम
न्यू ईयर पार्टी के समय यकीनन कई ड्रिंक्स और खाने-पीने की चीज़ें होती हैं। ऐसे समय में अगर आप चाहें तो टेबल कोस्टर किसी को गिफ्ट कर सकती हैं। ये घर को सजाने के काम भी आ सकते हैं और साथ ही साथ ड्रिंक्स का ग्लास रखने के काम भी आएंगे।
क्या सामान जरूरी है-
कैसे बनाना है-
सबसे पहले ओवन में क्ले पैक को 110 डिग्री पर गर्म कर लें। इसके बाद अपने हाथ से इसकी लोई बनाकर कचौरी के आकार के कोस्टर जैसा बेल लें। इसकी थिकनेस थोड़ी ज्यादा होनी चाहिए। कम से कम आधा सेंटिमीटर।
आप चाहें तो कुकी कटर से अच्छा शेप भी दे सकती हैं। इसके साथ ही आप इन्हें बेकिंग ट्रे पर रखकर 30 मिनट तक बेक करें। ऐसे इस्तेमाल करें जैसे क्ले पैकेट पर इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं। इसके बाद उन्हें ठंडा होने रख दें और फिर आप उन्हें ऐसे पेंट करें जैसा आप चाहती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।