herzindagi
jaipur famous market

Jewellery Market : जयपुर की शान है यहां मौजूद जौहरी मार्केट, जानें क्या है खासियत

जौहरी बाजार को जयपुर की सबसे प्रसिद्ध मार्केट में से एक हैं।
Editorial
Updated:- 2022-09-15, 19:55 IST

शॉपिंग करना तो हर दूसरी महिला को पसंद होता है। इसके लिए महिलाएं तरह-तरह की मार्केट्स को एक्स्प्लोर करती हैं। लेकिन आप अगर जयपुर घूमने जा रही हैं, तो वहां की मिट्टी से जुड़ी हुई चीजों को देखना बिल्कुल न भूलें।ऐसा इसलिए क्योंकि वहां की बात ही कुछ और है।

जयपुर में मौजूद अधिकतर चीजें हाथ से बनी होती हैं और वे देखने में बेहद खूबसूरत दिखाई देती हैं।

jaipur handicraft

अगर आप कुछ यूनिक और कलरफुल चीजें खरीदना पसंद करती हैं, तो आप जयपुर में स्थित जौहरी बाजार में जाकर शॉपिंग कर सकती हैं।

आइए जानते हैं कि जयपुर के जौहरी बाजार की क्या है खासियत, मार्केट का समय और कैसे पहुंचे यहां।

क्या है खासियत (Johari Bazar Famous For)

How To Reach Johari Market

  • यह बाजार हैंडीक्राफ्ट चीजों के लिए बेहद मशहूर है।
  • यहां मौजूद सभी चीजें आपको हाथ से बनी हुई ही मिलेगी।
  • साथ ही ये मार्केट जयपुरी ज्वेलरी के लिए बेहद मशहूर है।
  • यहां आपको तरह-तरह की चूड़ियों के डिजाइन देखने को मिलेंगे।

Johari Bazar Famous For

  • इस मार्केट में छोटी-छोटी कई और भी मार्केट्स मौजूद है।
  • जहां आपको जयपुरी जूतियों के काफी डिजाइन देखने को मिल जाएंगे।
  • साथ ही इस मार्केट में आपको हाथ से बनी कालीन के भी काफी वैरायटी देखने को मिलेगी।
  • साथ ही आपको यहां जयपुरी पोशाक जैसे लहंगा, दुपट्टे, कुर्तियों की भी काफी वैरायटी खरीदने के लिए मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें :  Mumbai Market : दिल्ली का सरोजनी नगर माना जाता है मुंबई की इस मार्केट को, मिलती हैं सबसे सस्ती चीजें

मार्केट का समय (Timings Of Johari Bazar)

Timings Of Johari Bazar

  • जौहरी मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 11 बजे तक खुली रहती है।
  • साथ ही यहां आने का बेस्ट समय शाम को जल्दी करीब 4 बजे है।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि तब आपको भीड़-भाड़ कम मिलेगी।

इसे भी पढ़ें :  Shopping : देहरादून के सबसे बड़े शॉपिंग हब पल्टन बाजार में मिलेगा सब, आप भी जानें

कैसे पहुंचे यहां (How To Reach Johari Market)

jaipur

  • पिंक सिटी में स्थित ये मार्केट भीड़-भाड़ से भरी रहती है।
  • यहां पहुंचने के लिए आप किसी भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा ले सकती हैं।

 

अगर आपको हमारी बताई गई ये जयपुर की मार्केट पसंद आई हो तो आप यहां जाकर शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।

साथ ही अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करना न भूलें और ऐसे कई अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो करें हरजिंदगी को।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।