herzindagi
HILL ROAD MARKET

Mumbai Market : दिल्ली का सरोजनी नगर माना जाता है मुंबई की इस मार्केट को, मिलती हैं सबसे सस्ती चीजें

Shopping : इस मार्केट में आपको सस्ती और ट्रेंडी चीजें देखने को मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2022-08-29, 23:00 IST

(Mumbai Hill Road Market For Shopping In Hindi) लगभग सभी महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे ढेरों मार्केट एक्स्प्लोर भी करती हैं। 

कपड़ों से लेकर जूतों तक महिलाएं सभी चीजें ट्रेंडी लेना पसंद करती हैं।

ट्रेंडी होने के साथ-साथ अगर आपको वही सब चीजें कम दामों में मिल जाएं, तो ये सोने पर सुहागा होगा।

साथ ही यहां पर कई बॉलीवुड फिल्म स्टार भी स्ट्रीट शॉपिंग करने के लिए आते हैं।

Mumbai Hill Road Market For Shopping

आपको यहां पर ज्यादातर कॉलेज की लड़कियां शॉपिंग करती दिखाई दे जाएंगी।

इसलिए आज हम आपको बताएंगे मुंबई में स्थित हिल रोड की मार्केट के बारे में, जहां से आप एक से बढकर एक डिजाइन वाले कपड़े, जूतें और काफी तरह की एक्सेसरी भी उचित दामों में मिल जाएगी।

 

क्या है खासियत (Hill Road Market Famous For)

 Hill Road Market Famous For

  • इस मार्केट में आपको फैशन से जुड़ी लगभग सभी चीजें मिल जाएंगी।
  • साथ ही आपको यहां खाने-पीने के लिए भी काफी ऑप्शन देखने को मिल जाएगा।

 इसे भी पढ़ें :  Bridal Shopping : दिल्ली की इन मार्केट से खरीदे जा सकते हैं सस्ते ब्राइडल चूड़े

  • इस मार्केट में आप स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आ सकती हैं।
  • यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर में भी वैरायटी देखने को मिल जाएगी।
  • इस मार्केट में न की सिर्फ कपड़े बल्कि आपको घर को सजाने के लिए भी काफी चीजें देखने को मिल जाएगी।

 

मार्केट का समय (Timings Of Hill Road Market)

Timings Of Hill Road Market

  • वैसे तो ये मार्केट हफ्ते के सातों दिन खुली होती है।
  • लेकिन यहां मौजूद कई दुकानें सोमवार या फिर वीरवार को बंद होती है।

इसे भी पढ़ें :  Dadar Market : एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली साड़ी मिलेगी मुंबई की इस मार्केट में

कैसे पहुंचे यहां (How To Reach Hill Road Market)

  How To Reach Hill Road Market

  • इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए कोशिश करें कि आप लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करें।
  • यहां का नजदीकी स्टेशन बांद्रा है।
  • आप चाहे तो यहां आने के लिए पब्लिक व्हीकल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

अब आप भी यहां आकर शॉपिंग का मजा ले सकती हैं।

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।