जब भी शॉपिंग की बात आती है, तो हम अक्सर दिल्ली की सबसे ज्यादा मशहूर मार्केट में जाकर शॉपिंग करना पसंद करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमें लगता है कि इन मार्केट में ही सस्ते सामान मिलते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपने घर के आसपास लगने वाले वीक डे बाजार से जाकर भी शॉपिंग कर सकते हैं। ऐसा ही एक बाजार दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 में लगता है। जहां पर कई सारे सामान सस्ते में मिलते हैं। आर्टिकल में आपको बताते हैं इस मार्केट से आप कौन से सामान की शॉपिंग कर सकते हैं।
आप मयूर विहार फेस 3 में लगने वाले बुध बाजार से जाकर अच्छे और सस्ते कपड़ों की शॉपिंग कर सकते हैं। यहां पर आपको ट्रेंडी डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। इस बाजार से आप डेली वियर के कपड़ों को भी खरीद सकती हैं। साथ ही, आप चाहें बाहर पहनने वाले कपड़े भी खरीदकर पार्टी या किसी खास फंक्शन में वियर कर सकते हैं। इससे लुक काफी अच्छा लगेगा। आपको यहां पर 100 से लेकर 500 रुपये में टॉप, टी शर्ट और कुर्ती वाले डिजाइन मिल जाएंगे।
कपड़ों के साथ ज्वेलरी पहनना हम सभी को पसंद होता है। लेकिन कई बार मार्केट में जाकर लेटेस्ट डिजाइन वाली ज्वेलरी को सर्च करते हैं। ऐसे में हम अपने कपड़ों को मैच करके खरीदते हैं। अब आपको इन्हें खरीदने के लिए ज्यादा दूर वाली मार्केट में जानें की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप मयूर विहार फेस 3 के बुध बाजार से जाकर ज्वेलरी 50 से 100 रुपये में खरीद सकती हैं। यहां से मैंने खुद भी ज्वेलरी की शॉपिंग की है। जिसे पहनकर मैं पार्टी में गई थी।
इसे भी पढ़ें: डेली वियर के लिए खरीदने जा रही हैं कपड़े? नोएडा-गाजियाबाद के इन लोकल बाजारों से करें बजट-फ्रेंडली शॉपिंग
इसे भी पढ़ें: जयपुर के बापू बाजार में सिर्फ 500 रुयये के अंदर मिल जाएंगी ये शानदार चीजें, राखी की शॉपिंग के लिए जा सकती हैं आप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।