22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन हुआ और अब लोग यहां राम लला में दर्शन के लिए जा रहे हैं। अयोध्या जहां राम की जन्मस्थान की वजह से चर्चा में हैं तो, वहीं ये जगह मार्केट की वजह से फेमस है। इस आर्टिकल में हम आपको अयोध्या की कुछ फेमस मार्केट के बारे में बता रहे हैं जहां से आप सस्ते में शॉपिंग कर सकती हैं। इन मार्केट से आप फैशनेबल कपड़ों से लेकर शादी-विवाह तक कपड़े बेहद ही सस्ते दाम ले सकती हैं।
राम मंदिर के साथ हनुमान गढ़ी बाज़ार का बेहद ही फेमस हैं और इस मार्केट से आप सस्ते में फैशनेबल कपड़ों से लेकर शादी-विवाह तक कपड़े ले सकती हैं। फैशनेबल कपड़ों में आप यहाँ से जींस, पेंट, कुर्ती, सूट और साड़ी सस्ते दाम में खरीद सकती हैं।
ये सभी चीजों आपको कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। यहां से कई डिजाइन ऑप्शन के एम्ब्रॉयडरी वर्क में साड़ी, कुर्ती साथ ही प्रिंट में कुर्ती आदि बेहद ही सस्ते दाम में मिल जाएंगी। इसी के साथ यहाँ से आप सस्ते दाम में शादी की शॉपिंग कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- स्ट्रीट फैशन को एक्सप्लोर करने के लिए घूमें बेंगलुरु की ये मार्केट
अयोध्या की इस मार्केट से आप गहने, चूड़ियां, कंगन आदि भी सस्ते दाम में खरीद सकती हैं। यहाँ पर आपको सस्ते दाम में मंदिर का सामान आदि भी मिल जाएगा।
अयोध्या में अयोध्या मार्केट, टेरी बाजार, और बुधवार मार्केट भी है। इस तरह की मार्केट में सस्ते में कपड़ों की शॉपिंग कर सकती हैं। यहाँ पर आपको कपडें, ज्वेलरी साथ ही घर का सामान और पूजा-पाठ का सामान भी आपको सस्ते दाम में मिल जाएगा।
अगर आप खाने-पीने के शौकीन है तो आप यहाँ कई सारे स्थानीय व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैं। इसी के साथ पारंपरिक मिठाइयों और स्नैक्स भी कई सारे वैरायटी में मिल जाएंगे ।
इसे भी पढ़ें- ट्रेडिशनल साड़ी खरीदने के लिए बेस्ट है कोलकाता की ये मार्केट
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image credit- meta AI/her zindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।