त्योहारों में कई लोगों का मन करता है कि कुछ अलग एक्सपीरियंस किया जाए। चाहें वो नई जगह घूमने को लेकर हो या फिर नए तरीके का खाना खाने को लेकर हो। कई लोगों को एडवेंचर का शौख होता है। पर अगर आपसे कहा जाए कि ये तीनों ही चीज़ें एक साथ एक जगह में मिल सकती हैं तो आपका क्या कहना होगा? जी नहीं हम मज़ाक नहीं कर रहे, पर पूरी बात बताने से पहले एक सवाल। क्या आपको ऊंची जगहें पसंद हैं? अगर पसंद हैं तो फिर नोएडा के इस रेस्त्रां में जरूर जाएं। नोएडा में एक ऐसा रेस्त्रां खुला है जो जमीन से काफी ऊंचाई पर जाकर आपको फाइन डाइनिंग का लुत्फ देता है। ये सिर्फ फूडीज को ही नहीं बल्कि उन लोगों को भी पसंद आएगा जिन्हें एडवेंचर का शौख है। ये खाना खाने और एडवेंचर का परफेक्ट बैलेंस हो सकता है।
ये रेस्त्रां अपने गेस्ट को 160 फीट की ऊंचाई पर ले जाता है और वहां से नजारे का लुत्फ उठाते हुए लोग खाना खा सकते हैं। अब अगर आपको ऊंचाई से डर लगता है तो ये यकीनन थोड़ा अजीब हो सकता है क्योंकि कई लोगों को चक्कर आने की समस्या होती है या ऊंचाई पर जाकर उल्टी आती है तो उनके लिए ये जगह बिलकुल नहीं है। 160 फीट की ऊंचाई ऐसे लोगों के लिए काफी डरावनी साबित हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आप जानती हैं गुजरात में बसे इस अफ्रीकी गांव के बारे में?
ये रेस्त्रां नोएडा के सेक्टर 38 A ब्लॉक में स्थित है। ये Fly Dining के नाम से प्रसिद्ध है। अगर आप यहां जाने की सोच रहे हैं तो हो सकता है आपको पहले से बुकिंग करवानी पड़े। एक बार में 24 लोगों को क्रेन की मदद से ऊपर उठाया जाता है। यहां वेटर और अन्य स्टाफ के लोग भी मौजूद होते हैं।
लोगों को जिन सीटों पर बैठाया जाता है वो सीटबेल्ट से सुरक्षित होती हैं। वेटर और सभी स्टाफ के लोग बीच में मौजूद होते हैं जो खुद भी बेल्ट की मदद से चलते हैं।
इस अनोखे रेस्त्रां के पीछे दिमाग है निखिल कुमार का। वो दुबई गए थे और उन्हें वहां ऐसा ही एक रेस्त्रां देखने को मिला और उसका एक्सपीरियंस भी उन्होंने लिया। वहां से आकर उन्हें नोएडा में इस तरह का रेस्त्रां खोलने का मन किया। वो दो साल से इस अनोखे रेस्त्रां को खोलना चाहते थे। निखिल का कहना है कि जर्मनी से एक्सपर्ट्स ने उन्हें और उनके स्टाफ को ट्रेनिंग दी है ताकि सुरक्षा का ख्याल रखा जा सके।
उनका मानना है कि इस रेस्त्रां का आइडिया सिर्फ स्वादिष्ट खाना नहीं बल्कि बेहतरीन एक्सपीरियंस है। इसे एक अच्छे पिकनिक स्पॉट की तरह भी देखा जा सकता है। इसमें ग्राहकों की सुरक्षा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें- जाना है अंडमान घूमने? ये टिप्स बचा सकती हैं आपका पैसा!
इस रेस्त्रां में प्रेग्नेंट महिलाएं और 4 फिट से कम ऊंचाई वाले बच्चे नहीं जा सकते हैं। ये उनकी सुरक्षा के लिए है। सीट बेल्ट और सुरक्षा संसाधन ऐसे ही डिजाइन किए गए हैं। हवा में जाने से पहले सीट बेल्ट और सभी सुरक्षा की चीज़ें तीन बार चेक की जाती हैं। ताकि कोई कमी न रह जाए।
लोग 40 मिनट तक हवा में रह सकते हैं। लोगों ने अपना एक्सपीरियंस बताया है। लोग इस रेस्त्रां में जाकर काफी खुश हुए हैं।
ये रेस्त्रां सिर्फ शाम को 6 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुला होता है। तो अपनी प्लानिंग उसी तरह से करके जाएं। अपनी प्लानिंग करते समय पहले से बुकिंग करवाना न भूलें। भारत में ये रेस्त्रां बेंगलुरु में भी है जहां ऐसा एक्सपीरियंस लिया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।