herzindagi
sassy begum homestyle hyderabadi article

साउथ दिल्ली में इन दिनों सैसी बेगम का खाना काफी मशहूर है, जानिए इसकी खासियत

अगर आप बिरयानी खाने की शौकीन हैं और हैदराबादी खाना आपको पसंद है तो आप एक बार तो यहां जरुर जा सकती हैं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-11-12, 18:05 IST

अगर आप बिरयानी खाने की शौकीन हैं और हैदराबादी खाना आपको पसंद है और आप साउथ दिल्ली में रहती हैं तो आपको अब हम जिस रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपनी पसंद का वेजिटेरियन और नॉन वेडिटेरियन दोनों फूड का मज़ा ले सकती हैं। 

हम बात कर रहे हैं ग्रेटर कैलाश के रेस्टोरेंट Sassy Begum - Homestyle Hyderabadi की तो इस रेस्टोरेंट में जाने के लिए आपको कितना बजट चाहिए और यहां आपको क्या खास खाने के लिए मिलेगा आइए आपको बताते हैं।

sassy begum homestyle hyderabadi

Image Courtesy: Zomato.com

यहां से आप एक दो नहीं बल्कि कई तरह की बिरयानी ऑर्डर कर सकती हैं इसलिए अलावा यहां के कबाब, वेजिटेरियन कबाब और नॉन वेजिटेरियन दोनों, हैदराबादी फूड और इंडियन वेजिटेरयन फूड सब मिलता है। 

बिरयानी का स्वाद सालन के साथ और भी बढ़ जाता है यहां के सालन का स्वाद ना सिर्फ वेजिटेरियन बिरयानी के साथ बल्कि चिकन बिरयानी और मटन बिरयानी सबके साथ लाजवाब है। 

मोस्ट पॉपुलर- वैसे तो यहां पर सब काफी पॉपुलर हैं लेकिन Strictly Veggie Box जिसकी कीमत 950 रुपये है ये ज्यादा पॉपुलर है। कीमत ज्यादा नहीं है जी हां क्योंकि ये एक तरह का कोम्बो पैक है जिसमें आपको 1 बिरयानी, 1 ऐपेटाइज़र, 1 मेन कोर्स, मालाबार परांठा और खुबानी का मीठा होता है यानि ये 2-3 लोग मिलकर आराम से खा सकते हैं। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से मेन्यू ले कस्टमाइज़ भी करवा सकती हैं जैसे टमाटर का कूट, बगारे बैगन, सैसी का सालन, खट्टी दाल में से आप कोई भी दो चीज़े ऑर्डर कर सकती हैं। इसके अलावा हैदराबादी नवाबी आलू और वेज सीखमपुर कबाब आपको जरुर पसंद आएंगे। 

मीठा- यहां से आप मीठे में खुबानी का मीठा ऑर्डर कर सकती हैं इसकी कीमत 295 है लेकिन ये शाही मिठाई तो प्रधानमंत्री मोदी भी अपने मेहमानों को खिलाना पसंद करते हैं। 

sassy begum homestyle hyderabadi chicken biryani

Image Courtesy: Zomato.com

यहां का लाजवाब खाना तो आप इसका नाम सुनते ही ऑर्डर करना चाहेंगे लेकिन आपको एक और खास बात ये भी बता दें कि इनके खाने की पैकिंग का स्टाइल भी इम्प्रेसिव है यानि खाने के देखते ही आपकी भूख भी बढ़ जाती है।

Read more: हैदराबाद घूमने से पहले वहां के फेमस फूड और उन जगह के बारे में जानें

टॉप 5 हाइलाइट्स- Sassy Begum - Homestyle Hyderabadi

  • कहां- ग्रेटर कैलाश 1, दिल्ली
  • टाइमिंग- सुबह 11:30 से रात 12 बजे तक 
  • सिटिंग/ डिलीवरी - सिर्फ डिलीवरी
  • खासियत/ Cuisines- बिरयानी, हैदराबादी फूड, कबाब
  • खर्च- 800 तक दो लोगों के लिए

 

तो आप अगर घर बैठे- बैठे टेस्टी खाने का लुत्फ उठाना चाहती हैं तो आप ऑनलाइन ऑर्डर कर सकती हैं। अगर आपके घर में पार्टी है और घर में खाना बनाने की मूड नहीं तो आप अपने मेहमाने के लिए स्नैक्स में कबाब यहां से ऑर्डर करें और खाने में वेजिटेरियन और नॉन वेजिटेरियन दोनों खाना जैसे बिरयानी विद सालान, चिकन, नान, हैदराबादी नवाबी आलू जैसी खाने की बहुत सारी वेरायटी हैं। तो इंतज़ार किस बात करें और अपने टेस्टी फू़ड इन्जॉय करें।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।