कई शहर अपने नाम से ज्यादा अपने यहां मिलने वाली पॉपुलर डिशेज की वजह से जाने जाते हैं। जैसे पोहा नाम लेते ही लोगों को इंदौर याद आता है। बिरयानी की बात हो और हैदराबाद जुबां पर आता है। मखमली गलौटी कबाब का जिक्र हो और लखनऊ न याद आए ऐसा कैसे हो सकता है। इसी तरह पाव भाजी, मिसल पाव, रगड़ा पेटीज और कीमा पाव की बात हो, तो मुंबई याद आता है।
अगर आप कभी घूमने मुंबई गए हैं, तो वहां के लोगों को अक्सर शाम को चौपाटी पर बैठकर स्ट्रीट फूड का मजा लेते देखा जा सकता है। मुंबई की खाऊ गली तो वर्ल्ड फेमस है और यहां आकर ऐसा लगता है कि आप लजीज व्यंजनों की दुनिया में आ गए हैं।
मिसल पाव, वड़ा पाव, सेव पुरी, पानी पुरी, बॉम्बे सैंडविच का मजा तो हर कोई लेता है, क्या आपने वहां जाकर कीमा पाव खाया है? मुंबई की ऐसी कई जगह हैं, जो बेस्ट कीमा पाव के लिए जानी जाती हैं। आइए हम आपको भी उन जगहों से रूबरू करवाएं।
चर्चगेट के पास स्थित स्टेडियम जाने का कभी मौका लगे, तो जरूर जाएं। स्टेडियम में एक छोटा-सा ईरानी कैफे है, जिसकी चाय और कीमा पाव खूब पसंद किया जाता है। मक्खन लगे पाव और साथ में कीमा का कॉम्बिनेशन आपको भी जरूर टेस्ट करना चाहिए। इस कैफे में चिकन ऑमलेट, मावा केक और मटन कीमा बहुत पॉपुलर है।
समय- सातों दिन, सुबह 8 बजे से रात 11 बजे तक
कीमत- 500 रुपये, दो लोगों के लिए
इसे भी पढ़ें: नवी मुंबई की इन जगहों पर मिलता है मजेदार मिसल पाव, आप भी जरूर करें ट्राई
शिवाजी टर्मिनस से कभी आते-जाते हुए होटल ग्रांट हाउस जरूर जाएं। यह होटल कई पॉपुलर व्यंजनों के लिए जाना जाता है। इस जगह की खास बात यह है कि ये यहां पर खाने की कीमत बाकी जगहों से आमतौर पर किफायती है। इतना ही नहीं, वेजिटेरियन से लेकर नॉन-वेज, फिश फ्राई, सी-फूड सबका मजा आप पॉकेट फ्रेंडली रेट्स पर ले सकते हैं। होटल ग्रांट हाउस का पाव कीमा सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, तो अगर बेस्ट कीमा खाने का मन करे आपको आपकी डेस्टिनेशन पता है।
समय- सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक
कीमत- 260-350 रुपये के बीच, दो लोगों के लिए
यह कैफे अपने नॉर्थ इंडियन और फास्ट फूड के लिए बहुत ज्यादा चर्चित है। इसके अलावा चाय के साथ इनके लजीज स्नैक्स बहुत पसंद किए जाते हैं। आपको यहां कीमा पाव खाने के लिए जरूर जाना चाहिए। तीखे और मसालेदार कीमे के साथ मक्खन लगा हुआ पाव और प्याज आपका दिन न बना दे, तो कहना! इसके साथ ही, आपको इनके मफिन्स (कपकेक और मफिन्स का अंतर), शेफ और वेफल्स जरूर ट्राई करने चाहिए।
समय- सुबह 10:30 से रात 10:30 बजे तक
कीमत- 600 रुपये, दो लोगों के लिए
ऐसा कहा जाता है कि शहर के सबसे पुराने पारसी कैफे में से एक है और लोकल्स के बीच बहुत लोकप्रिय है। यह पहले एक बेकरी थी, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने मुंबई की स्पेशियलिटी को भी अपने मेनू में जोड़ना शुरू किया। यह कैफे एक खूबसूरत वाइब के साथ पारसी कल्चर से आपको रूबरू करवाता है। चाय और बन मस्का खाने के लिए यह एक परफेक्ट स्पॉट है। ऐसा माना जाता है कि जब कीमा पाव की बात आती है, तो क्यानी इस मामले में टॉप पर आता है।
समय- सुबह 10 से शाम 7 बजे तक
कीमत- 300 रुपये, दो लोगों के लिए
इसे भी पढ़ें: नागपुर की जनता ने बताया अपने शहर के बेस्ट तरी पोहा प्लेस के बारे में, आप भी जान लें
यह एक अन्य ऐसा ईरानी कैफे है, जो अपने जूसी कीमा और सॉफ्ट पाव के लिए जाना जाता है। इस कैफे का कीमा घोटाला, कीमा फ्राई, चिकन सल्ली जैसी रेसिपीज बहुत पसंद की जाती है। इसके साथ इनका चटपटा रास्पबेरी सोडा , ईरानी चाय भी ट्राई जरूर किया जाना चाहिए। अगर आप लजीज कीमा पाव की तलाश में हैं, तो इन जगह का पता नोट कर लें (फेमस मुंबई फूड)।
समय- सुबह 9 बजे से रात 9:30 बजे तक
कीमत- 500 रुपये दो लोगों के लिए
मुंबई की अलगी ट्रिप प्लान करें, तो इन जगहों को लिस्ट में शामिल करना न भूलें। इसके साथ ही मुंबई की सबसे चर्चित खाऊ गली जाना भी न भूलें। हमें उम्मीद है यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।