हमारी दिल्ली की कई जगहें हैं जो बहुत ही ज्यादा फेमस हैं और उन्हीं में से एक है दिल्ली की खान मार्केट। यह दिल्ली के लोकप्रिय बाजारों में से एक है। दिल्ली में रहने वाले ज्यादातर लोग खान मार्केट घूमे होगें।
अगर आप भी खान मार्केट जाने की सोच रही हैं तो पहले हमारे इस लेख को जरूर पढ़ लें। आज हम आपको इस लेख में खान मार्केट की उन जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां बहुत ही बढ़िया ख्यान मिलता है।
खान चाचा
दिल्ली की खान मार्केट में बहुत फेमस है खान चाचा का रेस्टोरेंट जहां बहुत ही टेस्टी और तरह-तरह के रोल और कबाब मिलते हैं। खान चाचा की आउटलेट पर लिखा है कि "एक गली से आपके दिल तक"।ये लाइन हमारे दिल को छूती है।
अगर आप खान मार्केट में रहते हैं तो खान चाचा के रेस्टोरेंट जरूर जाएं लेकिन अगर आप पहली बार जाने की सोच रहे हैं तो यह रहा यहां का पता- 50, खान मार्केट वाकिंग प्लाजा, खान मार्केट, सुजान सिंह पार्क, नई दिल्ली, दिल्ली 110003
इसे जरूर पढ़ें-भारत के इन अलग-अलग राज्यों की Traditional Dishes को जरूर करें ट्राई
सुभाष रेस्टोरेंट
दिल्ली के खान मार्केट में स्थित इस रेस्टोरेंट में मुग़लई, फास्ट फूड, रोल और सी फूड मिलता है। यहां आपको कई तरह की वैरायटी मिलेगी। यहां का मलाई सोया चाप, चिकन अफगानी और मटन सीख कबाब बहुत ही ज्यादा फेमस है। अगर आप सुभाष रेस्टोरेंट जाने की सोच रही हैं तो यहां का पता है- 19, पृथ्वी राज मार्केट, खान मार्केट,नई दिल्ली- 110003(ट्राई करें ये 9 ट्रेडिशनल मुगलई फूड्स)
टाउन हॉल
टाउन हॉल में आपको जापानी, थाई, इटैलियन, एशियाई और यूरोपीय खाना मिलेगा। इतनी सारी वैरायटी वाले इस रेस्टोरेंट में तो आपका जाना बनता है। अगर आप खान मार्केट जाने की सोच रही हैं तो यहां जरूर जाएं क्योंकि यहां का खाना बहुत ही ज्यादा टेस्टी है और आपको वैरायटी भी मिलेगी। यहां का पता है- 60-61, मिडिल सर्कल लेन, नियर दयाल ऑप्टिकल्स, खान मार्केट, नई दिल्ली- 110003(ऐसे बनाएं मुगलई पराठा)
आउट ऑफ द बॉक्स
खान मार्केट के इस रेस्टोरेंट में आपको नार्थ इंडियन, लेबनान, मेक्सिकन, इटालियन और अमेरिकन फूड मिलेगा। इतनी सारी वैरायटी वाले इस रेस्टोरेंट में आप अपने परिवार के साथ जरूर जाएं। आप चाहें तो नए साल पर अपने दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं। यहां का पता है- 5, रविन्द्रनगर, खान मार्केट, नई दिल्ली- 110003
इसे जरूर पढ़ें-Year Ender: HZ के इन पॉपुलर किचन हैक्स को किया था आपने पसंद, फिर एक बार करें गौर
आप नए साल में कहां जाने वाले हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेक्ज आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image credit- freepik, zomato
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों