Popular Kitchen Hacks 2022: HZ के इन पॉपुलर किचन हैक्स को किया था आपने पसंद, फिर एक बार करें गौर

अगर आपको अच्छे किचन हैक्स पता हो तो आपका काफी काम आसान हो जाता है। इस साल हमारे कई हैक्स आपने भी पसंद किए। उनपर एक नजर डालें। 

hz most popular kitchen hacks

घर के सारे कामों के साथ-साथ किचन संभालना भी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। अब भई महिलाओं का ज्यादा समय तो किचन में ही गुजरता है। सुबह के नाश्ते से लेकर रात के खाने तक की चिंता में हम अपना काफी समय बर्बाद कर देती हैं। ऐसे में यदि कोई आसान और छोटे-मोटे हैक्स पता हो तो काफी काम आसान हो जाता है।

किचन में बर्तन संभालने से लेकर कुकिंग के ऐसे कई टिप्स, ट्रिक्स और हैक्स हैं जो हर महिला को पता होने चाहिए। बस इसलिए आपकी मदद के लिए हम हर बार कुछ नए और शानदार हैक्स लेकर हाजिर हुए। इस साल हमने कई सारे हैक्स आपको बताए। उनमें से कई तो आपने बेहद पसंद किए।

क्या आपने उन हैक्स को पढ़ा? अरे अगर नहीं पढ़ा तो कोई बात नहीं, हम लाए हैं न ये ईयर एंडर जिसमें उन टिप्स और हैक्स के बारे में आपको फिर बताया जाएगा। साथ में साझा करेंगे हम वो लिंक्स भी, जिन्हें आप फिर पढ़ सकेंगे।

किचन हैक्स 2022 -Kitchen Hacks 2022 in Hindi

1. कोकोनट पीलिंग हैक्स

आपके घर में नारियल आता है तो आप उसे किस तरह से छीलती हैं? नारियल के साथ सबसे ज्यादा समस्या यही होती है कि उसे किस तरह छीला जाए, क्योंकि उसका सख्त शेल निकालना बहुत मुश्किल होता है। हमने अपने ऐसे ही एक आर्टिकल में आपको नारियल पील करने का आसान तरीका बताया है। बहुत ज्यादा मेहनत किए या परेशान हुए आप किस तरह से नारियल छील सकती हैं, वो जानने के लिएसिर्फ 2 मिनट में टूट जाएगा नारियल अगर अपनाएंगी ये ट्रिक्सइसे पढ़ें।

coconut peeling hacks in hz

2. किचन के चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन की सफाई

HZ में मेरी सहयोगी मुस्कान हुसैन का यह आर्टिकल आप सभी ने पसंद किया था। किचन में खाना बनाने से चिपचिपे हो गए एग्जॉस्ट फैन को चमकाने का हैक जो इसमें बताया गया था। भई यह समस्या तो आपकी भी होगी। इसमें बताया गया था कि बस 1 चीज की मदद से आप उससे तेल और चिपचिपी गंदगी हटा सकती हैं। अगर यह लेख आप नहीं पढ़ पाए हैं तो यह रहा लिंक किचन के चिपचिपे एग्जॉस्ट फैन को सिर्फ 1 चीज से चुटकियों में करें साफ

3. लौकी के छिलके का इस्तेमाल

सब्जियों के छिलके को सभी डस्टबिन में डालते हैं। आप भी 100 प्रतिशत ऐसा ही करती होंगी। मगर हमने एक लेख में आपको लौकी के छिलके का इस्तेमाल करने का तरीका बताया है। लौकी के छिलकों से आप क्या-क्या बना सकती हैं, वो रेसिपीज इस लेख में आपको बताई हैं जो आपने बहुत पसंद की। अगर आपने अब तक इस लेख को नहीं पढ़ा है, तो लौकी के छिलकों को फेंके नहीं करें ये कामएक बार जरूर पढ़ें।

lauki peel uses in hz

4. बिना प्याज ग्रेवी को गाढ़ा करने का तरीका

ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए आपको क्या-क्या करना चाहिए ये हैक्स भी हम आपके साथ साझा कर चुके हैं। ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए आप प्याज की जगह क्या डाल सकती हैं, जिससे स्वाद भी आए और टेस्ट भी न बिगड़े वो आपको मैं एक आर्टिकल में बता चुकी हूं। इस आर्टिकल लिंक इन तीन चीजों से गाढ़ी करें ग्रेवी, नहीं पड़ेगी प्याज की जरूरत यह रहा।

5. सूजी-चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं

बरसात में कुछ चीजों में कीड़े लग जाते हैं और इसके अलावा भी चावल, सूजी जैसी चीजों में छोटी-छोटी कीड़े लग जाते हैं। किचन में ज्यादा ह्यूमिडिटी होने के चलते सामग्री पर कीड़े लगते हैं। इन्हें निकालने के लिए आप अपनी चीजों पर क्या डालें कि कीड़े न लगें इसके लिए आपको यह आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए- बारिश में सूजी-चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें बहुत काम के हैक्स

6. किचन के सिंक को अनब्लॉक करने का हैक

आपने कुछ बनाया और फिर प्लेट और पतीले की गंदगी सारी सिंक में जाकर उसे ब्लॉक करती है। इससे किचन में बदबू होने लगती है। सिंक के साथ-साथ इसके पाइप की भी सफाई करना भी बहुत जरूरी है। हालांकि, सफाई के दौरान कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें भूलकर भी सिंक में नहीं फेंकना चाहिए। इसे अनब्लॉक करने के लिए आपको क्या करना है ये यहां बर्तन धोने से ब्लॉक हो गया है किचन का सिंक, तो सिर्फ 1 ट्रिक से करें चुटकियों में साफ पढ़ें।

7. कुकर प्रेशर हैक्स

अब अगर आपको जल्दी खाना बनाना हो तो उसके लिए आपको कुछ ट्रिक्स पता होने चाहिए। हमने अपने एक आर्टिकल में आपके साथ प्रेशर कुकर के ऐसे हैक्स साझा किए थे जिसकी मदद से आप जल्दी खाना बना सकेंगी। हम सभी के घरों में प्रेशर कुकर का इस्तेमाल होता है और इसमें चावल, दाल या अन्य कोई सब्जी पकाना भी आसान है। बिना झंझट के झटपट खाना बनाने के लिए अगर आपको मदद चाहिए तो इससे अच्छा और क्या हो सकता है? यही इंस्टेंट प्रेशर कुकर हैक्स आपको भी पढ़कर अच्छे लगे थे। आप इस लिंक को क्लिक करकेजल्दी-जल्दी में बनाना है खाना तो प्रेशर कुकर से जुड़े ये 3 हैक्स आपकी करेंगे बहुत मदद पढ़ सकती हैं।

how to save lpg gas hacks in hz

8. गैस बचाने का तरीका

हम हमेशा ऐसा कोई तरीका खोजते हैं, जिससे हमारा गैस बच जाए। गैस सिलेंडर इतना महंगा होगया है कि उसकी खपत हम बहुत सोच-समझकर करते हैं। ऐसे में यदि आपको गैस बचाने का हैक मिल जाए तो क्या बात है? ऐसा ही एक आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया था, जिसमें हमने आपको गैस बचाने के कुछ आसान तरीके बताए थे। इस आर्टिकल को अगर आपने अब तक नहीं पढ़ा तो अब जरूर इस लिंक को क्लिक कर पढ़ें- इन कुकिंग हैक्स से बचाएं LPG गैस, महीने भर चलेगा सिलेंडर

तो दोस्तों ये वो हैक्स थे जो आपने आपकी अपनी वेबसाइट पर खूब पढ़े। इसके अलावा भी ऐसी कई सारी स्टोरीज थीं, जिन्हें लोगों ने सबसे ज्यादा सराहा। हरजिंदगी अपने दर्शकों और रीडर्स का तहे दिल से शुक्रिया करती है। हमारे लेखों को पढ़ने और उन्हें अपनी पसंद बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आने वाले समय में भी हम इसी तरह का अच्छा और क्वालिटी कंटेंट आपके लिए लाते रहेंगे। ऐसे ही रोचक और दिलचस्प लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP