herzindagi
rice hacks for Monsoon

बारिश में सूजी-चावल को कीड़ों से कैसे बचाएं? जानें बहुत काम के हैक्स 

अगर आपको भी मानसून में सूजी, चावल, आटे या बेसन में लगे कीड़ों से परेशानी हो रही है तो आप इन हैक्स को जरूर अपनाएं। 
Editorial
Updated:- 2022-07-30, 15:50 IST

बरसात का सीजन बहुत ही चिंता भरा होता है। ये वो समय है जब घरों में कीड़े बहुतायत में हो जाते हैं। कीड़ों की समस्या कुछ ऐसी है कि लोगों को कई बार घर में पेस्ट कंट्रोल करवाना पड़ता है और अगर ये किचन में लग जाएं तो कई बार किचन का सामान फेंकना पड़ता है। बारिश के समय चावल, आटा, बेसन, सूजी जैसी चीज़ों में सफेद और काले कीड़े बहुत ही आसानी से लग जाते हैं। ऐसे में उन्हें निकालना बहुत ही ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है और आपके किचन में ज्यादा ह्यूमिडिटी और कीड़े हो रहे हैं तो आप कुछ हैक्स का इस्तेमाल कर उस समस्या को दूर कर सकते हैं। ऐसे में आप कुछ हैक्स का इस्तेमाल कर सूजी,चावल, आटा, बेसन आदि के कीड़ों को हटाने के लिए कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं।

सूजी के कीड़े कैसे हटाएं?

अगर आपके घर में सूजी या रवा के कीड़ों को हटाने के लिए आप कुछ देसी तरीकों का यूज कर सकते हैं।

  • सूजी में लौंग को रख दें। इससे कीड़े बहुत जल्दी भागते हैं।
  • इसके आप दालचीनी की एक स्टिक भी रख सकते हैं, लेकिन इससे सूजी में दालचीनी की स्मेल आने का खतरा बना रहता है।
  • सूजी में से सफेद कीड़े निकालने के लिए आप बड़ी इलायची का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। स्टार एनिस या फिर बड़ी इलायची को रख दें। इससे कीड़े जल्दी भागते हैं।

samolina and its uses

इसे जरूर पढ़ें- किचन का काम करने में होती है थकान तो ये 10 हैक्स दिलाएंगे आराम

चावल के कीड़े कैसे हटाएं?

चावल में भी इस दौरान घुन (काले वाले कीड़े) और सफेद इल्ली आदि ज्यादा होती हैं और ऐसे में अगर आपको चावल के कीड़ों से परेशानी है तो ये हैक्स काम आ सकते हैं।

  • कच्चे चावल में तेजपत्ते का इस्तेमाल काफी मददगार साबित हो सकता है। आप कच्चे चावल के डिब्बे में दो-चार तेजपत्ते डाल दीजिए। इसे डालने के बाद कीड़े भाग जाएंगे और नए कीड़े आएंगे भी नहीं।
  • कच्चे चावल की समस्या को सुलझाने के लिए आप बड़ी इलायची को भी डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसके बाद चावल में खुशबू फैल सकती है। अगर आप इसे चावल में डालें तो कॉटन के कपड़े में बांधकर डालें।
  • चावल के कीड़े हटाने के लिए बाज़ार से गोली भी आती है और उसे आप कपड़े में बांधकर चावल में डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि ये गोली नशीली होती है और आपको इसके साथ ही चावल अच्छे से धोकर इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें- बार-बार घर पर आ जाते हैं मेहमान तो अपनाएं किचन के काम को आसान बनाने वाले ये टिप्स

आटा-बेसन आदि से कीड़े कैसे हटाएं?

आटा और बेसन में भी कीड़े बहुत ज्यादा परेशान करते हैं और ऐसे में आपको कुछ हैक्स जरूर आजमाने चाहिए-

besan remedies for bugs

  • आटा और बेसन दोनों के लिए ही तेजपत्ता सबसे उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन इसे थोड़ा ज्यादा डालना होगा।
  • अगर आपको बेसन में कीड़ों की समस्या है तो एक कॉटन के कपड़े में थोड़ी सी लौंग और थोड़ी सी काली मिर्च बांधकर उसमें डाल दें। इससे भी कीड़े भाग सकते हैं।
  • अगर आपको आटे से कीड़े निकालने हैं तो उसके लिए भी लौंग और तेजपत्ता दोनों ही सबसे अच्छा होता है।

ये सारे हैक्स आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। अगर आपको ऐसी ही किसी समस्या से जुड़े हैक्स जानने हैं तो उसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Orissa Post/ Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।