भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के लिए रॉयल डिनर होस्ट किया। इवांका ट्रंप हैदाराबाद में वैश्विक उद्यमी सम्मेलन (The Global Entrepreneur Summit) में भाग लेने के लिए आई हैं। इस business summit के लिए इवांका अमेरिका से अपना पूरा delegation लेकर आई हैं जिसे वो लीड कर रही हैं। इवांका और अमेरिका से उनके साथ आए delegation के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद के ताज Falaknuma में आलीशान डिनर किया। यहां पर इवांका ट्रंप का स्वागत आरती के साथ किया गया फिर सभी मेहमानों जब अंदर आए तब उन पर गुलाब के फुलों बरसाकर उनका स्वागत किया गया। ये डिनर हर मायने में खास था, दुनिया के सबसे बड़े dining table पर 101 लोगों ने एक साथ बैठकर डिनर किया । डिनर टेबल की सजावट दक्कन की सांस्कृतिक विरासत से inspired थी। अब इस डिनर में उन्हें क्या परोसा गया ये बात आप जरूर जानना चाहेंगी।
इवांका के लिए 5-Course Meal
Image Courtesy: @UsAndIndia/Twitter.com
होटल के एक्जिक्यूटिव शेफ सजेश नैयर ने इवांका के लिये ये खास five-course menu तैयार किया था। ये डिनर हैदराबादी, तेलांगना और निज़ामी cuisine से inspired था। शेफ ने बताया कि मेहमानों को इसमें शिकमपुरी कबाब, खुबानी के मलाई कोफ्ते, मुर्ग पिस्ता का सलान, सीताफल कुल्फी यहां सबसे ज्यादा पसंद आए। इस खाने में केसर और अंजीर का खास flavour भी था। 5 course meal में सूप Aghaz, शरबत Waqfa, अप्पटिसर्स Mezban परोसे गए तो मेन कोर्स में Mashgool Dastarkhwan और मिठाई में Zauq e shahi मेहमानों के लिए था। अब इसमें भी इतनी variety थी कि सभी लोगों ने अपनी पसंद का खाना खाया। इस royal table पर डिनर कर रहे मेहमानों को खाना खिलाने के लिए 101 butler भी थे।
इवांका और मोदी के साथ इन लोगों ने किया रॉयल डिनर
Image Courtesy: @UsAndIndia/Twitter.com
101 लोगों ने एक साथ बैठकर ये रॉयल डिनर किया। इवांका और मोदी के अलावा यहां पर कई खास इंडियन लोग थे जिन्होंने अमेरिका से आए इन खास मेहमानों की मिलकर मेहमान नवाज़ी की। भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से लेकर तेलांगना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव, टाटा सन्स के चेयरमेन नटराजन चन्द्रशेखर सब मौजूद थे। लेकिन इस डिनर में इंडिया की सबसे रॉयल बिज़नेस फैमिली अंबानी नज़र नहीं आए। हालांकि इन मेहमानों की लिस्ट और डिनर को लेकर कई नए विवाद भी शुरू हो चुके हैं।
Image Courtesy: @UsAndIndia/Twitter.com
इस होटल में इवांका ट्रंप और सभी मेहमानों के लिए five-tier सिक्योरिटी का इंतज़ाम किया गया था। वैसे आपको ये भी बता दें कि इस बार GES का थीम 'वोमेन फर्स्ट, प्रोस्परिटी फॉर ऑल' था इसलिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जून में अमेरिकी दौरे के दौरान उन्हें यहां आने के लिए खास न्योता दिया था। इवांका सिर्फ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी ही नहीं है बल्कि वो राष्ट्रपति की सलाहकार भी हैं। इवांका ट्रंप अमेरिका कि powerful businesswomen में से एक हैं इसलिए इस बार वो भारत में अमेरिकी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ आई जिसे वो लीड भी कर रही हैं। कहा जा रहा है कि इस दौरे के बाद ना सिर्फ भारत में बल्कि विश्वभर में औरतों के कामकाज की दशा में और भी ज्यादा सुधार होगा और पहले से ज्यादा और बेहतर मौके मिलेंगें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों