यह साल का ऐसा समय है जब सब दुनिया भर के लोग अपनी छुट्टियां और फैमिली टाइम के लिए प्लानिंग शुरू कर देते हैं। दिसंबर के आते ही क्रिसमस और न्यू ईयर का इंतजार होने लगता है। इस समय केक, कुकीज और पेस्ट्री का सबसे ज्यादा इंतजार रहता है क्योंकि इसी समय वो शायद सबसे स्वादिष्ट भी लगती है।
केक तो हर साल, जन्मदिन और एनिवर्सरी पर खाते ही रहते हैं, लेकिन क्रिसमस केक की बात अलग होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे बड़े खास तरह से बनाया जाता है। हममें से ज्यादातर लोग क्रिसमस केक को फ्रूट केक मानते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है! यह आम केक से एकदम अलग और अद्भुत होता है।
विदेश में तो क्रिसमस का खास इंतजार रहता है और क्रिसमस केक की तैयारियां भी लंबे समय से शुरू हो जाती हैं। आपने भारत में मिलने वाला लोकप्रिय रम केक खाया होगा, लेकिन चलिए आज आपको उन जगहों के क्रिसमस केक के बारे में बताएं जो बहुत ज्यादा पॉपुलर है।
पुर्तगाल के बोलो री केक की रेसिपी और आकार के समान, रोसका दे रेयेस की उत्पत्ति भी फ्रांस में हुई थी और इसे क्रिसमस के दिन से लेकर किंग्स डे या डाय दे लॉस रेयेस (Día de los Reyes) तक परोसा जाता है। यीशु की एक छोटी मूर्ति को केक में बेक किया जाता है, और यह मेक्सिको में एक परंपरा है कि जो कोई मूर्ति पाता है वह अगले साल पार्टी में टमाली (Tamale, एक खास स्पैनिश डिश है) लेकर आता है।
ऐसा माना जाता है कि यह पॉपुलर कैकर जर्मन क्रिस्टस्टोलन और इतालवी पैनेट्टोन के नाम से आया है। इससे जुड़ा एक तथ्य है कि इस नाम का मतलब ईस्टर ब्रेड होता है। यह एक पारंपरिक क्रिसमस केक है, जिसके फ्रूट केक बैटर रम के साथ तैयार होता है। यह चिली में कोला डी मोनो या मंकी टेल नाम की एक बूजी हॉलिडे कॉफी ड्रिंक के साथ परोसा जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस स्पेशल : बच्चों के लिए घर पर बनाएं ये 3 कपकेक रेसिपी
जैसा कि नाम से पता चलता है यह एक इटली का लोकप्रिय केक है। यह एक कुपोला के आकार का फ्रूट केक है जिसे पहली बार 20वीं शताब्दी की शुरुआत में बेक किया गया था और कई यूरोपीय देशों द्वारा बहुत पसंद किया जाता है! यह केक और कुछ नहीं बल्कि एक स्पंजी फ्रूट केक (स्पंजी और सॉफ्ट केक बनाने के टिप्स) है जिसे इटली में क्रिसमस के दौरान मीठी वाइन के साथ परोसा जाता है। कुछ लोग इसे कैरेमल, चॉकलेट, पंपकिन डिपिंग सॉस के साथ भी सर्व करते हैं।
पुर्तगाल का यह पारंपरिक केक अपनी तरह का एक अलग और अनोखा केक है। फलों और नट्स से भरा हल्का मसालेदार इस केक को तीन राजाओं की कहानी 'बोलो रे' के संदर्भ में एक मुकुट के आकार का बनाया गया है। यह केक स्थानीय लोगों द्वारा क्रिसमस से लेकर 6 जनवरी को डायस डे रीस (Dias de Reis) तक खाया और परोसा जाता है।
यह केक फ्रांस की एक शानदार रेसिपी में से एक है जिसे बादाम की फिलिंग से तैयार किया जाता है। इस परतदार केक को क्रिसमस (क्रिसमस ट्रेडिशन)के बारहवें दिन यानी 6 जनवरी के आसपास परोसा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि माना जाता है कि तीन ज्ञानी व्यक्ति उस दिन शिशु यीशु से मिलने गए थे। पहले एक बीन को केक के अंदर बेक किया गया जाता था, लेकिन अब एक प्लास्टिक ट्रिंकेट को अंदर छिपाना अधिक आम है। जो कोई भी अपने केक के स्लाइस में ट्रिंकेट पाता है, उसे दिन के लिए राजा या रानी का ताज पहनाया जाता है।
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस पर बनाना है टेस्टी-टेस्टी केक तो पहले जान लें यह हैक्स
इसके अलावा ऐसे कई सारे केक हैं, जिन्हें दुनिया भर में क्रिसमस के दौरान खूब पसंद किया जाता है। पोलैंड, जमैका, जापानी, जर्मनी आदि देशों में भी पारंपरिक क्रिसमस केक बनाने की तैयारी शुरू कर दी जाती है और फिर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर उसका आनंद लिया जाता है।
क्या आपने इनमें से किसी केक का स्वाद लिया है? क्या आपको वह केक पसंद आया? आप भी अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik, recetin, thespruceeats, benitosmexican
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।