
इस वक्त पेरिस में ओलंपिक्स चल रहे हैं, इसलिए इस शहर का नाम लोगों की जुबान पर है। पेरिस उन चुनिंदा जगहों में से एक है, जहां जाने की तमन्ना हर ट्रैवलर की है। दुनिया के सात अजूबों में से एक आइफिल टावर के नीचे खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाना हर किसी की बकेट लिस्ट का हिस्सा है।
भव्य महलों, म्यूजियम्स और गैलरी के अलावा भी यहां बहुत कुछ है। वहीं, जब बात खाने की आती है, तो भी पेरिस किसी अन्य डेस्टिनेशन से पीछे नहीं है। फ्रांस ऐसा देश है, जो लजीज क्रेप्स, बैगेट, क्रॉसान, चीज, वेफल्स, आदि जैसी चीजों के लिए जाना जाता है। यहां का स्ट्रीट फूड भी खास होता है। अगर आप अपने सपने को पूरा करते हुए पेरिस पहुंच चुके हैं, तो चलिए हम आपको बताएं कि आपको किन चीजों को जरूर ट्राई करना चाहिए।

अगर आप सोच रहे हैं कि भला ये कैसा स्ट्रीट फूड हुआ, तो आपको बता दें कि फ्रांस के हर शहर में क्रेप्स बहुत लोकप्रिय हैं। अगर आप पेरिस में छुट्टियां मना रहे हैं और अभी तक क्रेप्स नहीं खाए हैं, तो आपकी छुट्टी अधूरी है। यह पेरिस का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्ट्रीट फ़ूड है, जिसे आटे से बनाया जाता है और इसमें कई तरह की स्टफिंग होती है। इसें नुटेला, मुरब्बा से लेकर हैम, चीज और अंडे भी डाले जा सकते हैं। जिसे जो चीजें पसंद हैं, वो इन्हें अपने हिसाब से बनवाता है। पेरिस के लगभग सभी बेहतरीन स्ट्रीट फूड मार्केट में क्रेप कियोस्क हैं और ये स्थानीय छोड़िए टूरिस्ट्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं।
इसे भी पढ़ें: Worst Indian Street Food: दुनिया के बेकार खाने की लिस्ट में शामिल हुए ये भारतीय स्ट्रीट फूड्स
अगर आपको लगता है कि चीज स्ट्रीट फूड नहीं हो सकता है, तो आपको एक बार फ्रांस जरूर जाना चाहिए। चीज यहां हर फूड आइटम में आपको मिलेगी। आप चीज को स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं। डेजर्ट के रूप में खा सकते हैं। लोकल लैंग्वेज में एसॉर्टेड चीज को फ्रोमेज असॉर्टी कहा जाता है, यह पेरिस में एक खास स्ट्रीट व्यंजन है और यहां आने वाले टूरिस्ट्स इसे चखते जरूर हैं। आप जब चीज की प्लेट ऑर्डर करते हैं, तो उसमें अलग-अलग तरह की कई सारी चीज होती हैं। आप पेरिस के किसी भी बेहतरीन स्ट्रीट फूड मार्केट में इस अनोखे अनुभव का आनंद ले सकते हैं। एक और बात बता दें कि चीज को हमेशा वाइन साथ मजे लेकर काया जाता है।

बैगेट एक ब्रेड है, जो लंबी होती है। आपने इसे कई सारी बेकरी में देखा होगा। पेरिस में इस तरह की कई ब्रेड्स आप देख सकते हैं। यहां पर बैगेट सैंडविच काफी लोकप्रिय है। यह ऐसा स्ट्रीट फूड है, जो पेरिस की अलग-अलग गलियों में आपको अलग-अलग वर्जन के साथ मिलेगा। यह पेरिस का एक स्टेपल स्ट्रीट फूड है और आप अपनी पसंद के हिसाब से इसकी फिलिंग्स चुन सकते हैं। इसमें अलग सॉस और स्प्रेड्स लगवा सकते हैं। आपको सीफूड से लेकर चीज की कोई भी वैरायटी चाहिए, वो फिलिंग बनवाकर इसका मजा ले सकते हैं।
अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो जेलाटो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। पेरिस की स्ट्रीट फूड मार्केट में आप जगह-जगह जेलाटो स्टोर्स भी देख सकते हैं। ये इटैलियन डेजर्ट या आइसक्रीम है,जिसे बर्फ से बनाया जाता है। इसमें तरह के फ्लेवर्स मिल जाते हैं। अगर आप पेरिस की गलियों को घूमते हुए मीठे का मजा लेना चाहें, तो जेलाटो से बेहतर कुछ नहीं हो सकता है।
पेरिस भले ही अपनी पेस्ट्री की दुकानों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, लेकिन आधुनिक समय में आइसक्रीम प्रेमियों ने भी यहां दस्तक दी हैं। इस शहर में कई छोटे-बड़े और लोकप्रिय जेलाटो आइसक्रीम कैफेज हैं, जिन्हें एक बार ट्राई आपको भी करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: ये हैं कैलिफोर्निया की सबसे लोकप्रिय मार्केट्स, आप भी करें एक्सप्लोर
मैकरॉन पेरिस के टॉप फूड्स में से एक है। अब तो भारत में भी मैकरॉन्स बनने लगे हैं, लेकिन पेरिस में इसे खाने का मजा ही अलग होगा। यह देखने में जितने सुंदर लगते हैं, उतने स्वादिष्ट भी होते हैं। आपको स शहर में सुबह कॉफी के साथ मैकरॉन का मजा लेते लोग जरूर दिखेंगे। ये छोटी सैंडविच कुकीज अन्य कुकीज से एकदम अलग और स्वादिष्ट होते हैं। अगर आप पेरिस यात्रा पर जाएं, तो चाय या कॉफी के साथ इनका मजा लेकर देखें। साथ ही, इन्हें अपने दोस्तों के लिए जरूर लाएं।
पेस्ट्री के लिए फेमस इस शहर में आपको जगह-जगह पर स्वादिष्ट डेजर्ट्स मिलेंगे। अगर आप अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं, तो याद रखिएगा कि आपको किन चीजों का मजा लेना है।
हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।