herzindagi
best places to eat kebab in Delhi Ncr

बेस्ट कबाब करना चाहते हैं टेस्ट, तो दिल्ली एनसीआर में इन जगहों को करें एक्सप्लोर

अगर आप दिल्ली एनसीआर में रहती हैं तो इन जगहों पर जाकर डिलिशियस कबाब का लुत्फ उठा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-06-04, 13:35 IST

जब इवनिंग स्नैक में कुछ अच्छा खाने का मन करता है, तो सबसे पहले कबाब खाने का ही ख्याल आता है। यह एक ऐसी मुगलई रेसिपी है, जो हर किसी के मुंह में पानी ले आती है। आप चाहे वेजिटेरियन हों या फिर नॉन-वेजिटेरियन, डिलिशियस कबाब का नाम सुनकर खुद को रोक पाना काफी मुश्किल होता है। आमतौर पर, लोग घर पर उतने टेस्टी कबाब नहीं बना पाते हैं और इसलिए रेस्त्रां में खाना पसंद करते हैं।

यूं तो आपको जगह-जगह पर कबाब कॉर्नर या कबाब ज्वॉइंट्स खुले हुए दिख जाएंगे, लेकिन वहां पर आपको कबाब का ऑथेटिंक टेस्ट मिलेगा या नहीं, इसके बारे में कुछ भी कह पाना मुश्किल है। अगर स्वाद उम्मीद के अनुसार ना हो, तो काफी निराशा होती है। तो चलिए आपकी इस उलझन को दूर करने के लिए हम आपको दिल्ली-एनसीआर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आपको बेहद ही लाजवाब और पैसा वसूल कबाब मिलते हैं-

कुरैशी कबाब कॉर्नर

qureshi kebab corner

अगर आप एक नॉन-वेजिटेरियन हैं और मुंह में घुल जाने वाले कबाब को चखना चाहते हैं तो आपको दिल्ली की जामा मस्जिद जाना चाहिए। यहां पर गेट 1 के सामने आपको कुरैशी कबाब कॉर्नर शॉप मिलेगी, जहां पर दिल्ली के बेस्ट नॉन वेजिटेरियन कबाब मिलते हैं। यहां पर हमेशा ही लोगों की भीड़ लगी रहती है। कुरैशी कबाब कॉर्नर दिल्ली का एक मील का पत्थर है। उनके मटन बारा और मटन सीक स्वाद से भरे होते हैं, जिन्हें आपको एक बार अवश्य ट्राई करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : नॉन-वेज लवर्स को मुंबई के इन रेस्त्रां को जरूर करना चाहिए एक्सप्लोर

ग़ालिब कबाब कॉर्नर

ghalib kebab corner

अगर आप मुगलई खाना और कबाब के शौकीन हैं तो आपको एक बार निजामुद्दीन में स्थित ग़ालिब कबाब कॉर्नर पर अवश्य जाना चाहिए। यह न केवल मांसाहारी प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग है, बल्कि यह चिकन बेस्ड डिशेज की एक बेहतरीन रेंज प्रदान करता है। इस स्थान की एक खास बात यह भी है कि यह जगह पॉकेट फ्रेंडली है। अर्थात् इस जगह पर आपको अपने फेवरेट कबाब को खाने के लिए बहुत अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। अगर आप यहां पर हैं तो चिकन कबाब व शमी कबाब को एक बार ज़रूर टेस्ट करें (शामी कबाब की रेसिपी)।

राजिंदर दा ढाबा

rajinder da dhaba kebab corner

सफदरजंग एन्क्लेव मार्केट में राजिंदर दा ढाबा हर किसी के लिए हमेशा से फेवरेट रहा है। यहां पर मीट के साथ मसालों को इस तरह मिक्स करके कबाब तैयार किया जाता है कि एक बेहतरीन स्वाद मिलता है। अगर आप सच में एक कबाब लवर हैं और बार-बार डिलिशियस कबाब खाना चाहते हैं तो यह जगह आपको कभी भी निराश नहीं करेगी। अगर आप यहां पर हैं, तो आपको आपको उनके गलौटी कबाब और मटन बुर्रा को अवश्य ही आजमाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : जिसे खाते ही आप लेते हैं चटकारे, 1000 साल पुराना है उस 'कबाब' का इतिहास


आप की ख़ातिर

aap ki khatir kebab corner

आप की खातिर की कई शॉप पूरी दिल्ली में स्थित है। हौज़ खास, निज़ामुद्दीन, और गुजरांवाला टाउन तीनों ही आउटलेट पर अक्सर कस्टमर की भीड़ देखी जाती है। यह एक ऐसी जगह है, जो बहुत ही किफायती दरों पर बेहतरीन मुगलई भोजन और स्वादिष्ट कबाब परोसने के लिए जाना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो आप कई तरह के रोल के अलावा तंदूरी आइटम, चिकन रोस्ट, मटन बुर्रा और अफगानी चिकन जैसी कई चीजों को टेस्ट कर सकती हैं। उनका मटन काकोरी कबाब मुंह में तुरंत पिघल जाता है और इसका स्वाद बेहद ही लाजवाब होता है। वीकेंड पर खुद को एक ट्रीट देने के लिए आपको इस जगह पर एक बार अवश्य जाना चाहिए।

तो अब जब भी आपका कबाब खाने का मन हो, तो आप इन जगहों पर जाकर अपने टेस्ट बड को एक ट्रीट दे सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकीअपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।