जब भी आगरा का नाम आता है तो सिर्फ घूमने की जगहों के नाम याद आते हैं लेकिन ऐसा नहीं है यहां कुछ ऐसी खाने की चीजें मिलती हैं जो कहीं और नहीं मिलती हैं। आगरा का सिर्फ पेठा ही नहीं वहां के और व्यंजन भी आपको लुभावने लग सकते हैं। अब जब ट्रिप पर इतना खर्च हो रहा है तो खाने-पीने पर ध्यान देना भी तो जरूरी है। अगर इन्हें नहीं खाया तो आपकी आगरा ट्रिप का एक्सपीरियंस फीका रह जाएगा।
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और आगरा घूमने जा रही हैं तो यहां आपके लिए बहुत कुछ है। ‘ताज’ सहित कई ऐतिहासिक इमारतों की खूबसूरती आपको अपनी ओर खींचेगी तो यहां मिलने वाली तरह-तरह की खाने चीजें आपकी ट्रिप को यादगार बना देगी खासतौर पर यहां का स्ट्रीट फूड जिसे देखकर हर किसी के मुंह में पानी आ जाता है।
मोहब्बत की निशानी कहे जाने वाले ताजमहल की खूबसूरती दुनिया को अपनी ओर खींचती है तो यहां के जायकेदार व्यंजनों की खूशबू से लोगों का जी ललचा जाता है। आपने पूड़ी-कचौड़ी हर जगह खाई होंगी लेकिन आगरा में मिलने वाली बेड़ई और आलू की सब्जी से सुबह जायकेदार हो जाती है। इसका स्वाद बहुत ही लुभावना होता है।
इसे जरूर पढ़ें- ‘ताज’ ही नहीं आगरा की ये जगहें भी बना देंगी आपको दीवाना
बेड़ई- मटर कचौड़ी से सुबह जायेकदार है तो शाम भी कम स्वादिष्ट नहीं है। दोपहर बाद दिन ढलने के साथ शहर के तमाम इलाकों में स्ट्रीट फूड की दुकानें सजने लगती हैं। यहां शाम के समय आपको हर थोड़ी दूरी पर चाट की वैराइटी मिल जाएगी। हालांकि वक्त के साथ अब यहां साउथ और चाइनीज फूड का भी तड़का लगने लगा है। आगरा पेठा और दालमोठ के लिए फेमस है तो यहां जलेबी और मूंग का हलवा भी लोग पंसद करते हैं।
आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। यहां का कई फ्लेवर का पेठा मिलता है। पेठा गुलाब लड्डू, कंचा पेठा, केसर अंगूरी पेठा, केसर पेठा, ड्राय चेरी पेठा, लाल पेठा, कोकोनट पेठा, पान पेठा, रसभरी पेठा, सैंडविच पेठा, चॉकलेट पेठा, पनीर पेठा और चेरी मैंगो पेठा। यहां से कई देशों में पेठा एक्सपोर्ट भी किया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- जयपुरी मेवा पुलाव बनाने की ये शाही रेसिपी जानिए
ऐसा कहा जाता है कि अगर आप आगरा आए हैं और यहां का पेठा नहीं खाया तो शायद आपकी आगरा यात्रा अधूरी है।
ताजनगरी की स्पेशल लोकल डिश जो आपको कहीं और नहीं मिलेगी, ना ही आपने सुनी होगी वो है झाग। यह डिश दूध से बनी होती है और झाग की ही तरह दिखती है।
इस झाग को मिट्टी के कुल्हड़ में पीने का मजा ही कुछ और है। अगर आपको आगरा घूमते हुए ये झाग पीने का मौका मिले तो गलती से भी मिस मत करना।
आगरा की इन फेमस डिश को जानने के बाद अब आप तय कर लीजिए जब आप आगरा जाएंगी तो कौन-कौन सी डिश खाना चाहेंगी। हम तो यही कहेंगे कि आगरा की सभी फेमस डिश खाए बिना, आगरा को गुड बाय़ मत बोलना।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।