साल 2020 खत्म होने को है और इस साल हमने कई ऐसी चीज़ें देखीं जो अलग रहीं। हमारी रोजमर्रा की भाषा में कई नए वर्ड्स जुड़ गए जैसे क्वारेंटाइन। जहां एक ओर हमारी डिक्शनरी में कई शब्द जुड़े हैं वहीं दूसरी ओर 2020 में कुछ नए फूड ट्रेंड्स भी देखने को मिले हैं। ये फूड ट्रेंड्स खासतौर पर क्वारेंटाइन की देन ही हैं। लॉकडाउन के समय से ही लोग घर पर तरह-तरह के फूड एक्सपेरिमेंट्स कर रहे हैं और वो सभी एक्सपेरिमेंट्स इस साल के खास हैं।
तो चलिए आपको बताते हैं कि 2020 में किस तरह के फूड ट्रेंड्स हुए वायरल और कौन सी डिशेज को लोगों ने खूब किया पसंद।
1. डलगोना कॉफी
अगर आपसे पूछा जाए कि इस साल क्या सबसे ज्यादा ट्रेंड किया है तो यकीनन डलगोना कॉफी का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर आएगा। हमारे किचन से लेकर सेलेब्स के किचन तक न जाने कितने लोगों ने डलगोना कॉफी को ट्राई किया। अलग-अलग रेसिपी, कलर, स्वीटनेस के साथ हर कोई अपनी डलगोना कॉफी बनाने में लग गया। न जाने कितने फोटो और वीडियो सामने आए और डलगोना कॉफी की लोकप्रियता बढ़ती चली गई। इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब सभी जगह डलगोना कॉफी नंबर 1 फूड ट्रेंड बन गई। फेंटी हुई कॉफी जब दूध के ग्लास के ऊपर डाली जाए तो वो डलगोना कॉफी बन जाती है। ये इतनी फेमस हो गई कि इसके ऊपर मीम्स बनने लगे।
2. बनाना ब्रेड
आलिया भट्ट, कृति सेनन, सोनम कपूर और न जाने कितने सेलेब्स ने अपनी-अपनी बनाना ब्रेड की रेस्पी इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। ये लॉकडाउन के समय का ट्रेंड है जब सेलेब्स अपने इंस्टाग्राम वीडियोज से सभी को इंस्पायर कर रहे थे। हर किसी की बनाना ब्रेड का शेप और साइज अलग था, लेकिन सभी अपनी-अपनी तरह से बनाना ब्रेड बेक कर रहे थे। ये एक नया बेकिंग ट्रेंड था जो शुरू हो गया था और लोगों को ये बहुत पसंद भी आ रहा था।
इसे जरूर पढ़ें- Year 2020: खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए साल 2020 में सबसे ज्यादा पसंद की गईं ये रेसिपीज़
3. मैगी ऑमलेट
वैसे तो आपने कई बार अंडा मैगी खाई होगी और न जाने कितनी बार अपनी मैगी में बॉइल्ड एग, एग फ्राई आदि भी डाला होगा, लेकिन यहां लोगों ने थोड़ी और क्रिएटिविटी दिखा दी। मैगी और ऑमलेट दोनों ही सबसे आसानी से बनने वाली डिशेज हैं, लेकिन अगर दोनों डिशेज को एक साथ जोड़ा जाए तो कैसा रहेगा? ये दोनों ही डिशेज बहुत आसानी से बनाई जाती हैं, लेकिन दोनों को एक साथ बनाना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। पर 2020 की क्रिएटिविटी ने इसका तोड़ भी निकाल ही लिया।
4. चॉकलेट समोसा पाव
आपने चॉकलेट समोसा के बारे में सुना होगा, आपने समोसा पाव के बारे में सुना होगा, लेकिन इस साल चॉकलेट समोसा पाव सबसे बड़ा हिट रहा है। चॉकलेट समोसा पाव बहुत ही यूनीक टेस्ट वाला होता है और बन और चॉकलेट दोनों का ही स्वाद समोसे के साथ थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन ऐसा है नहीं। चॉकलेट समोसा पाव बहुत ही स्वादिष्ट डिश है जिसे 2020 ने और भी ज्यादा मश्हूर कर दिया। हालांकि, ये सभी को अच्छी लगे ये जरूरी नहीं है।
5. चाय लाते
चाय हमेशा से ही हमारी फेवरेट रही है और कई लोगों का तो दिन ही बिना चाय के शुरू नहीं होता, लेकिन अगर बात चाय के अपग्रेडेड वर्जन की हो तो? चाय का स्वाद देसी नहीं विदेशी भी हो सकता है। इस साल चाय लाते (Chai latte) बहुत ही ज्यादा ट्रेंड हुई है। इसके ट्रेंड होने के पीछे एक सीधी सी वजह है और वो ये कि इसमें चाय की रेसिपी में सभी बिरियानी वाले मसाले डाल दिए गए हैं। जी हां, हो सकता है आपको सुनकर अजीब लगे, लेकिन सभी बिरयानी वाले मसाले चाय में डालकर इसे चाय 2.0 बनाया गया और इसे धड़ल्ले से शेयर किया गया। अब हर कोई स्टारबक्स की चाय लाते तो नहीं पीता न इसलिए घर पर इसे बनाने की रेसिपी भी वायरल होने लगी।
6. बिरयानी
अब बिरयानी वाले मसाले चाय में डाले जा रहे हैं तो यकीनन असल बिरयानी को कैसे छोड़ा जा सकता है। जोमेटो और स्विगी पर ऑर्डर होने वाली सबसे लोकप्रिय डिश इस साल बिरयानी ही रही है। बिरयानी की खासियत यही है कि इसे कई तरह से और कई फ्लेवर के साथ बनाया जा सकता है। वैसे तो लोग वेज बिरियानी को भी महत्व देते हैं, लेकिन असल बिरियानी तो नॉन वेज ही होती है।
7. फ्रॉग ब्रेड
इसके बारे में सोचकर शायद आपको थोड़ा अजीब लगे। इस साल फ्रॉग ब्रेड भी बहुत लोकप्रिय हुई है। ये मैंढक की शक्ल की ब्रेड होती है और इसे बेक करने के लिए लोगों ने बहुत ही मेहनत की है। ये इंस्टाग्राम से ज्यादा टिकटॉक वाला ट्रेंड है जिसे लोगों ने चैलेंज के तौर पर लिया।
8. मीठा बर्गर
इसकी शुरुआत तो बजफीड के वर्थइट वीडियो से ही हो गई थी जहां दो होस्ट ने एक ऐसा बर्गर खाया था जो असल में स्वीट डिश था। हालांकि, इस साल डेसर्ट बर्गर्स ने बहुत ही ज्यादा लोकप्रियता हासिल की। अलग-अलग तरह के कुक ने इसे अलग तरह से बनाया। इंस्टाग्राम पर अगर आप #DessertBurger सर्च करेंगे तो आपको बहुत सारे विकल्प दिखेंगे।
View this post on Instagram
9. क्लाउड ब्रेड
जिस तरह से बनाना ब्रेड और फ्रॉग ब्रेड ने इस साल वाहवाही बटोरी वही हाल क्लाउड ब्रेड का भी रहा। क्लाउड ब्रेड को इसका नाम इसके टेक्सचर के कारण दिया गया है। जी हां, ऐसी ब्रेड जो बादल की तरह फ्लफी हो। ये सिर्फ तीन इंग्रीडियंट्स को मिलाकर ही बनती है। इसमें एग व्हाइट्स, कॉर्न स्टार्च और व्हाइट शुगर का इस्तेमाल होता है और ये तब तक फेंटी जाती है जब तक एग व्हाइट फ्लफी न बन जाएं। इसे अलग-अलग फूड कलर के साथ भी मिलाकर बनाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- उबले हुए आलू से बनाई जा सकती हैं ये 4 चीज़ें, जानिए आसान रेसिपीज
10. पैनकेक सीरियल
ये बहुत ही लेटेस्ट ट्रेंड है जो हाल ही में इंस्टाग्राम पर वायरल होना शुरू हुआ है। मिनी पैनकेक्स जिन्हें ब्रेकफास्ट में सीरियल के तौर पर खाया जाता है। इंस्टाग्राम पर कई फूड ब्लॉगर्स ने इसके वीडियो शेयर भी किए हैं।
View this post on Instagram
अलग-अलग तरह के पैनकेक सीरियल की रेसिपी इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। 2020 में पैनकेक सीरियल्स के वीडियोज को लगभग 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।
Recommended Video
तो आपने इनमें से कितनी रेसिपीज ट्राई कीं वो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों