
जिस तरह से लोगों का लाइफस्टाइल बदलता है। वैसे ही फैशन की दुनिया का ट्रेंड भी बदलता हुआ नजर आता है। हर बार कुछ अलग तरह के डिजाइंस वाली चीजें मार्केट या सोशल मीडिया पर देखने को मिलती है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि फैशन में कुछ नया आए। आजकर फेसलेट काफी ट्रेंड कर रहा है। सोशल मीडिया पर आपको कई सारे लोग इसे पहनें हुए नजर भी आ जाएंगे। अगर आप भी इस बदलते फैशन के बारे में जानना चाहती हैं, तो आइए बताते हैं क्या होता है फेसलेट और आप किस तरह के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
फेसलेट एक अलग तरह की ज्वेलरी होती है, जिस तरह से हम हाथों में ब्रेसलेट पहनते हैं वैसे ही चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने के लिए लोग फेस फ्रेम के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। इसे लगाने से आपका फेस अच्छा लगता है। ये आपको पतले चेन डिजाइन में मिलता है। इसमें लटकन या सिंपल डिजाइन जैसे भी आपको चाहिए वो आप फ्रेम के हिसाब से ले सकती हैं। इसी को फेसलेट कहते हैं।

आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो फेस फ्रेम के लिए हार्ट डिजाइन वाले फेसलेट को ले सकती हैं। इस तरह के फेसलेट से आपका चेहरा अच्छा नजर आएगा। इसमें आपको तीन हार्ट का डिजाइन मिलेगा। इसके अलावा और कोई डिजाइन नहीं मिलेगा। इससे आपका चेहरा अच्छा नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग तरह की एक्सेसरीज को ट्राई करनो को मिल जाएगी।

अगर आपको पर्ल काफी पसंद है, तो ऐसे में आप पर्ल वर्क वाले फेसलेट एक्सेसरीज को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की फेसलेट एक्सेसरीज सिर्फ आपके चेहरे की सुंदरता को ही नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि आपके लुक में अलग तरह की एक्सेसरीज को ऐड करते हैं। आप इस तरह के फेसलेट को खरीदेंगी, तो इसमें आपको छोटे और बड़े दोनों तरह के पर्ल मिलेंगे, जिसे लगाने के बाद आप सुंदर लगेंगी।

इसे भी पढ़ें: Latest Hair Clutcher Designs: बालों का हेयर स्टाइल लगेगा सुंदर, जब लगाएंगी ये हेयर क्लचर
लुक में चार चांद लगाने के लिए आप सिंपल डिजाइन वाले फेसलेट को लगा सकती हैं। फेसलेट लगने के बाद अच्छा लगेगा। साथ ही इससे आपका लुक सिंपल लगेगा। इसक साथ आपको फेस के लिए अन्य एक्सेसरीज को पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसी को वियर करके आपका लुक बदल जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Scrunchie Designs For Women: इन ट्रेंडी स्क्रंचीज के साथ पोनीटेल हेयर स्टाइल लगेगा और भी सुंदर, देखें डिजाइंस
आप भी अपने फैशन लुक को अपग्रेड करने के लिए फेसलेट को ट्राई कर सकती हैं। फेसलेट से आपके चेहरा सुंदर नजर आएगा। साथ ही आपको कुछ अलग तरह की फैशन एक्सेसरीज ट्राई करने को मिल जाएगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- vaidaan
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।