
हर दूसरे दिन कुछ नया मार्केट में देखने को मिल ही जाता है। वहीं रोजाना बदलते फैशन ट्रेंड में भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस अपने अप-टू-डेट फैशन सेंस से फैंस को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
वहीं बात अगर स्टाइलिश दिखने की करें तो हम एक्ट्रेसेस के इन स्टाइलिश लुक को रीक्रिएट भी करते हैं। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के इस हफ्ते के स्टाइलिश लुक्स जिसे आप आसानी से रीक्रिएट कर सके। साथ ही बताएंगे इन लुक्स से जुड़े कुछ खास स्टाइलिंग टिप्स।
View this post on Instagram
पलक तिवारी का यह लहंगा लुक फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर वाणी वत्स द्वारा डिजाइन किया गया है। बता दें कि इस तरह का लहंगा आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 4000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा।
HZ Tip : इस तरह के लहंगे के साथ आप बालों के लिए बन हेयर स्टाइल बना सकती हैं। साथ ही आप फुल स्लीव्स साटन ब्लाउज भी इस तरह के लहंगा स्कर्ट के साथ कैरी कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में स्टाइलिश दिखने के लिए ट्राई करें ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन

बॉर्डर वर्क वाली इस खूबसूरत साड़ी को डिजाइनर ब्रांड Deep Thee ने डिजाइन किया है। वहीं इस तरह की मिलती-जुलती साड़ी आपको मार्केट में लगभग 1500 रुपये से लेकर 2500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
HZ Tip : इस तरह की साड़ी के साथ आप बालों के लिए स्लीक बन हेयर स्टाइल को चुन सकती हैं और ग्रीन स्टोन की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। आप चाहे तो स्लीवलेस ब्लाउज के साथ लुक को आकर्षक बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : क्लासी और मॉडर्न दिखने के लिए चुनें ब्लैक कलर की साड़ी, देखें डिजाइंस

वहीं जान्हवी का प्रिंसेस गाउन सभी फैंस के दिल पर वार कर गया। बता दें कि इस खूबसूरत प्रिंसेस गाउन को डिजाइनर गौरी और नैनिका ने डिजाइन किया है। इस तरह का गाउन आप कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
HZ Tip : इस तरह के गाउन के साथ आप डायमंड स्टाइल ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं। साथ ही बालों के लिए डबल हाई पोनीटेल हेयर स्टाइल बेस्ट रहेगा। हेयर स्टाइल को आकर्षक लुक देने के लिए आप इसमें स्टोन वाली हेयर एक्सेसरीज का इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको इस हफ्ते के बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के स्टाइलिश लुक्स और उससे जुड़े स्टाइलिंग टिप्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।