आपके बच्चों को चॉकलेट आइस क्रीम तो पसंद होगी ही तो फिर अबकी बार उन्हें चॉकलेट आइस क्रीम बनाकर खिला दें। अगर आपको लग रहा है कि इसमें कई सारी सामग्री की आपको जरूरत होगी, तो जान लें कि इसे आप सिर्फ 3 चीजों से बना सकती हैं। यह रेसिपी शेफ कुणाल कपूर ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर की थी और उन्होंने बताया कि इसे आसानी से आप कैसे बना सकते हैं। वह कहते हैं, 'घर पर बनी चीज, खासतौर से मीठा अगर आसानी से बन जाए तो उसका स्वाद दोगुना हो जाता है।'
आइस क्रीम बनाने के ये इंग्रीडिएंट्स आपको आसानी से मिल भी जाएंगे। कुणाल कहते हैं, 'अच्छी, क्रीमी और स्वादिष्ट आइस क्रीम बनाने के लिए दो चीजें बहुत जरूरी होती हैं- एक तो अच्छी क्वालिटी वाली चॉकलेट या कोको पाउडर और दूसरा अच्छी क्वालिटी की क्रीम। आप डेरी क्रीम या व्हिपिंग क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।'
चूंकि 7 जुलाई को विश्व चॉकलेट दिवस है और चॉकलेट खाने वालों की भी दुनिया भर में कोई कमी नहीं है तो ऐसे में चलिए इस बार आप और हम मिलकर चॉकलेट की आइसक्रीम ही बनाएं।
इसे भी पढ़ें : घर पर बनाएं कच्चे आम की टेस्टी आइसक्रीम, जानें रेसिपी
इसे भी पढ़ें : आइसक्रीम से भी ज्यादा हेल्दी और टेस्टी होते हैं ये फ्रूट पॉप्सिकल्स
Article Credit : Chef Kunal Kapoor
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
आइए जानें कि आप 3 सामग्री से चॉकलेट आइस क्रीम कैसे बना सकती हैं, जानें क्या है पूरी रेसिपी।
सबसे पहले क्रीम को अच्छी तरह से फेंट कर अलग रखें।
दूसरे बाउल में कंडेंस्ड मिल्क में कोको पाउडर छानकर डालें।
अब 2 चम्मच क्रीम डालकर इन्हें मिक्स करें। इसके बाद सारी क्रीम डालकर फिर अच्छे से मिक्स करें।
अगर आप चाहें तो इसमें बादाम, दालचीनी और चॉको चिप डालकर मिक्स करें और फिर फ्रीजर में रख दें।
इसे फ्रीजर से निकालें और सर्विंग बाउल में डालकर नट्स से गार्निश कर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।