उत्पम एक हेल्दी साउथ इंडियन डिश है। जिसमें नमक के अलावा और कोई मसाला नहीं पड़ता। सूजी से तैयार यह डिश वजन कम करने के लिए अच्छा विकल्प है। वहीं, सैंडविच को भी खूब सारी सब्जियां भरकर पौष्टिक बनाया जा सकता है। अब अगर आपको दोनों खाने का मन हो, तो क्या करेंगे।
जाहिर है, आप किसी एक ही हेल्दी चीज को चुनेंगे, लेकिन अगर हम आपको बताएं कि आप इन दोनों चीजों को कंबाइन करके एक स्वादिष्ट और पौष्टक रेसिपी तैयार कर सकते हैं, तब क्या कहिएगा जनाब! जी हां, आप उत्पम और सैंडविच एक साथ बना सकते हैं।
यह रेसिपी कोई एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने शेयर की है। उन्होंने यह रेसिपी तैयार किया है और इसे नाम दिया है उत्पम चीज सैंडविच। संजीव कपूर ने इस डिश में न्यूट्रिलाइट बटर का उपयोग किया है, जो स्वाद और भी बढ़ा देगा। चलिए आप भी शेफ की यह रेसिपी नोट करें और अपने ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के रूप में इसका आनंद उठाएं।
उत्पम चीज सैंडविच बनाने का तरीका-
- आप इसके लिए पहले डोस बैटर को अच्छे से तैयार करें और उसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें।
- अब एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। इसमें किसी भी तरह का तेल न लगाएं। आप चाहें, तो हल्का पानी छिड़क सकते हैं फिर उसे साफ कर लें।
- तवे में एक छोटा चम्मच तैयार डोसा बैटर डालकर फैलाएं। ऊपर से बारीक कटा प्याज, टमाटर, गन पाउडर और धनिया पत्ती डालें।
- इसे तेज आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। उत्पम को पलटकर फिर दूसरी ओर से भी 2-3 मिनट तक पकाएं। ध्यान रखें आंच को बिल्कुल तेज आंच पर नहीं रखना है।
- अब ऊपर से बटर स्प्रेड लगाएं और फिर से पलटें। इसे तवे से निकालकर आधा काटें और फिर आधे उत्तपम पर थोड़ा बटर स्प्रेड लगाएं।
- अब तैयार आलू की सब्जी फैलाएं और हर उत्तपम पर चीज का एक टुकड़ा रखें। बचे हुए उत्तपम से ढकें और परोसें।
Image Credit: Freepik and Sanjeev Kapoor Khana Khazana
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों