Cooking Tips: क्रीमी व्हाइट सॉस बनाने के नए वायरल तरीके, पास्ता को देंगे यूनिक फ्लेवर

आपने यकीन क्रीमी व्हाइट सॉस पास्ता खाया होगा, लेकिन हर बार एक ही फ्लेवर आता है? तो आपको जरूरत है सॉस बनाने के तरीके बदलने की। ऐसे में आप हमारे बताए तरीके से पास्ता के लिए सॉस तैयार कर सकते हैं।  
image

यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा पास्ता या मैगी सिर्फ फास्ट फूड नहीं है, बल्कि हमारे लिए एक इमोशन है। इसलिए किचन में कुछ हो या ना हो, लेकिन पास्ता या मैगी जरूर होता है। वैसे पास्ता की खास बात है कि यह बच्चों से लेकर बड़ों तक सबकी फेवरेट होता है। इसलिए पास्ते का नाम लेते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है।

यकीनन आपने भी कई तरह की पास्ता खाया होगा- जैसे सॉस वाला, कॉर्न वाला या फिर चीज वाला। वैसे तो इसके और भी वर्जन दुनियाभर में खाए जाते हैं, लेकिन आज हम सिर्फ व्हाइट पास्तेके बारे में बात करेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पास्ता में व्हाइट सॉस का स्वाद कुछ खास ही होता है।

लेकिन हर बार एक ही तरह की सॉस बनाने से बोरियत हो सकती है। अगर आप अपने व्हाइट सॉस में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो यहां कुछ यूनिक तरीके दिए जा रहे हैं, जिनसे आप अपनी पास्ता सॉस को और भी मजेदार बना सकते हैं।

लहसुन और हर्बल व्हाइट सॉस

How to make white sauce pasta

अगर आप अपने पास्ता को एक सुगंधित और हर्बल फ्लेवर देना चाहते हैं, तो लहसुन और हर्ब्स का इस्तेमाल करके सॉस को बना सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-पास्ता के लिए सीख लें ये बेसिक सॉस की रेसिपीज, आगे आएंगी काम

सामग्री

  • मक्खन- 2 बड़े चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • बारीक कटा हुआ लहसुन- 4-5 कलियां
  • सूखे हर्ब्स (ऑरिगेनो, थाइम, रोजमेरी)- 1 चम्मच
  • नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

विधि

  • मक्खन को पिघलाएं और उसमें लहसुन को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
  • अब मैदा डालें और इसे भूनें।
  • फिर धीरे-धीरे दूध डालें और हर्ब्स मिलाएं। लगातार चलाते रहें ताकि कोई गांठ न बने।
  • नमक और काली मिर्च डालकर इसे तब तक पकाएं जब तक सॉस गाढ़ी न हो जाए। यह सॉस पास्ता को एक अनोखा फ्लेवर देगी।

पालक और बेसिल व्हाइट सॉस

How does Gordon Ramsay make the white sauce for pasta (2)

अगर आप अपने पास्ता में कुछ पौष्टिकता भी एड करना चाहते हैं, तो पालक और बेसिल का इस्तेमाल करके हेल्दी व्हाइट सॉस बना सकते हैं।

सामग्री

  • मक्खन- 2 बड़े चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • उबला और बारीक कटा पालक- 1 कप
  • ताजीबेसिल की पत्तियां- 1/4 कप
  • नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

विधि

  • मक्खन को पिघलाएं और मैदा डालकर भूनें।
  • अब धीरे-धीरे दूध डालें और लगातार चलाते रहें।
  • जब सॉस गाढ़ी होने लगे, तब इसमें बारीक कटा हुआ पालक और बेसिल डालें। नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं।
  • यह सॉस आपकी पास्ता को न केवल स्वादिष्ट बल्कि सेहतमंद भी बनाएगी।

मशरूम व्हाइट सॉस

What are the 3 types of white sauces

मशरूम के स्वाद से व्हाइट सॉस को और भी क्रीमी और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

सामग्री

  • मक्खन- 2 बड़े चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • दूध- 2 कप
  • बारीक कटे मशरूम - 1 कप
  • नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

विधि

  • मक्खन को पिघलाएं और उसमें मशरूम को हल्का भूनें।
  • अब मैदा डालें और इसे भूनें।
  • धीरे-धीरे दूध डालें और सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • नमक और काली मिर्च डालें और इसे पास्ता में मिलाएं। मशरूम का स्वाद पास्ता को एक नई पहचान देगा।

चीज और क्रीम व्हाइट सॉस

अगर आपको क्रीमी और चीजी सॉस पसंद है, तो यह रेसिपी आपके लिए है। इसमें चीज और क्रीम का बेहतरीन मिश्रण होगा।

सामग्री

  • मक्खन- 2 बड़े चम्मच
  • मैदा- 2 बड़े चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • ताजी क्रीम- 1 कप
  • कद्दूकस किया हुआ चीज- आधा कप
  • नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

विधि

  • मक्खन पिघलाकर उसमें मैदा डालें और हल्का भून लें।
  • फिर धीरे-धीरे दूध और क्रीम डालें और सॉस को गाढ़ा होने तक पकाएं।
  • अब इसमें चीज डालें और मिलाएं। नमक और काली मिर्च डालें।
  • यह सॉस बेहद क्रीमी होगी और पास्ता को लाजवाब बना देगी।

एवोकाडो व्हाइट सॉस

white sauce pasta in hindi

अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो एवोकाडो से बना यह सॉस एक बढ़िया ऑप्शन है। यह सॉस पौष्टिक और स्वादिष्ट दोनों होती है।

सामग्री

  • एवोकाडो- 1 पका हुआ
  • मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
  • मैदा- 1 बड़ा चम्मच
  • दूध- 1 कप
  • लहसुन- 2-3 कलियां (बारीक कटी हुई)
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • नमक और काली मिर्च- स्वादानुसार

इसे जरूर पढ़ें-एक नहीं बल्कि तीन तरह से बनाया जा सकता है पास्ता सॉस, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

विधि

  • मक्खन पिघलाएं और मैदा डालकर हल्का भून लें।
  • दूध डालकर गाढ़ा सॉस बना लें।
  • एवोकाडो को मसल कर उसमें नींबू का रस, लहसुन, नमक और काली मिर्च मिलाएं।
  • अब एवोकाडो मिश्रण को तैयार सॉस में मिलाएं। यह सॉस हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होती है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP